ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में 63 दिनों बाद एक लाख से कम नए मामले वही बिहार में बेदम हुई कोरोना की दूसरी लहर, रिकवरी रेट 98.09 प्रतिशत पर पहुंचा

UB India News by UB India News
June 9, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
देश में 63 दिनों बाद एक लाख से कम नए मामले वही बिहार में बेदम हुई कोरोना की दूसरी लहर, रिकवरी रेट 98.09 प्रतिशत पर पहुंचा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 100113 सैंपलों की जांच की गयी. इसमें 762 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ता जा रहा है और अब यह 98.09 प्रतिशत पहुंच गया है. राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 8230 हो गयी है. पिछले 24 घंटे में 43 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है.

22 जिलों में मिले 20 से कम नये पॉजिटिव
कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुल 762 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये. राज्य के 22 जिलों में नये कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 20 से भी कम पायी गयी. गोपालगंज में सर्वाधिक 69 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. दूसरे स्थान पर पटना में 66 जबकि 55 नये कोरोना पॉजिटिव पूर्णिया में पाया गया है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

राज्य में कोरोना के घटते प्रकोप के कारण राज्य के जिन 23 जिलों में 20 से कम नये पॉजिटिव पाये गये हैं उनमें अरवल में एक, औरंगाबाद में तीन, बांका में दो, भोजपुर में छह, बक्सर में चार, दरभंगा में 19, गया में 15, जमुई में तीन, कैमूर में आठ, कटिहार में 15, खगड़िया में 14, किशनगंज में 13, लखीसराय में 18, मधेपुरा में 18, नालंदा में 12, नवादा में चार, रोहतास में दो, सारण में 18, शिवहर में चार, सीतामढ़ी में 14, वैशाली में 14 और पश्चिम चंपारण में 17 शामिल हैं.

इसके साथ ही जिन जिलों में 20 से अधिक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं उनमें अररिया में 38, बेगूसराय में 39, भागलपुर में 24, पूर्वी चंपारण में 21, मधुबनी में 22, मुंगेर में 28, मुजफ्फरपुर में 22, सहरसा में 26, समस्तीपुर में 48, सीवान में 23 और सुपौल में 49 नये पॉजिटिव शामिल हैं.

पटना में नहीं थम रहा है कोरोना से मौत का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में हुई 16 मरीजों की मौत

कोरोना मरीजों की संख्या में जिस तेजी से गिरावट दर्ज की गयी है, उस अनुपात में कोरोना से मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है. राजधानी पटना के मुख्य चार अस्पतालों में पिछले 24 घंटे के दौरान ही 16 मरीजों की मौत हो चुकी है.
आइजीआइएमएस में कोरोना से पांच की मौत
आइजीआइएमएस में सोमवार को कोरोना से पांच मरीजों की मौत हो गयी. ये मरीज विभिन्न जिलों के रहने वाले थे और यहां गंभीर स्थिति में भर्ती करवाये गये थे. पिछले कुछ दिनों से इनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी.
दूसरी ओर यहां सोमवार को पांच नये मरीजों को भर्ती करवाया गया. ब्लैक फंगस से जहां किसी मरीज की मौत नहीं हुई वहीं यहां भर्ती ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. यहां भर्ती कुल 176 मरीजों में से 102 में ब्लैक फंगस की शिकायत है.
यहां के सात मरीजों में अभी कोविड के साथ ही ब्लैक फंगस भी है. ब्लैक फंगस के 15 मरीजों का सोमवार को आॅपरेशन किया गया है. आॅपरेशन के बाद अब इन गंभीर मरीजों की स्थिति में सुधार आ रहा है. सोमवार को ब्लैक फंगस का यहां एक नया केस भी सामने आया है.

पीएमसीएच में ब्लैक फंगस के सात नये मरीज मिले
इधर, पीएमसीएच में सोमवार को ब्लैक फंगस के सात नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही यहां ब्लैक फंगस के अब तक भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ कर 29 हो गयी है. इसमें एक पटना के जबकि 28 दूसरे जिलों के हैं.
इसके साथ ही यहां कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गयी है. मरने वाले एक मरीज संतोष झा की उम्र 36 वर्ष और दूसरे मरीज ठाकुर कृष्ण सिंह की उम्र 76 वर्ष थी. दोनों ही गंभीर स्थिति में यहां लाये गये थे.

एम्स में कोरोना से आठ लोगों की मौत
पटना एम्स में सोमवार को समस्तीपुर, मुंगेर, पटना, रोहतास समेत आठ लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि सात नये कोरोना पॉजिटिव मरीज एडमिट किये गये हैं. इनमें सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं.

एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक , समस्तीपुर के 50 वर्षीय सुरेंद्र रजक, मुंगेर की 45 वर्षीय श्रीमणि देवी, अगमकुआं की 65 वर्षीय जानकी देवी, मछौटी के 50 वर्षीय कमलेश सिंह, बड़ी बीघा के 55 वर्षीय अनिल कुमार, शास्त्रीनगर की 45 वर्षीय माधुरी सिन्हा, बिक्रमगंज के 45 वर्षीय सहेन्द्र कुमार जबकि मखनिया कुआं के 65 वर्षीय ओंकार प्रसाद सिंह की मौत कोरोना से हो गयी है.

वहीं एम्स के आइसोलेशन वार्ड में सात नये मरीज भर्ती किये गये हैं. इसके अलावा चार लोगों ने कोरोना को मात दे दी, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.

एनएमसीएच में कोरोना से ठीक हुए मरीज की मौत
कोरोनो से ठीक हुए एक मरीज की मौत नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार की रात हो गयी है. अस्पताल में 29 मई को भर्ती सराय हाजीपुर वैशाली निवासी 35 वर्षीय जवाहर राम की मौत उपचार के दौरान हुई.

अस्पताल के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गयी.

 

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लगातार कमजोर पड़ती जा रही है। देश में 63 दिनों बाद कोरोना के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या 1 लाख से कम है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 86 हजार 498 नए मामले सामने आए हैं जबकि ठीक होने वालों की तादाद दोगुनी से ज्यादा रही। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से उभरने वालों की संख्या 1 लाख 82 हजार 282 रही जबकि 2123 और कोरोना मरीजों की इस बीमारी ने जान ले ली।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के बाद देश में अबतक सामने आए कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2 करोड़ 89 लाख 96 हजार 473 हो गए हैं। कुल मामलों में से 2 करोड़ 73 लाख 41 हजार 462 लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं जबकि 3 लाख 51 हजार 309 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या भी लगातार गिर रही है। इस वक्त भारत में 13 लाख 3 हजार 702 कोरोना के एक्टिव केस हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को कोरोना वायरस टीके की 31 लाख से अधिक खुराकें लगायी गयीं। इसके साथ ही देश में कोविड टीके की लगायी गयी खुराकों की कुल संख्या 23.59 करोड़ को पार कर गयी। मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को 18-44 साल के आयु वर्ग के 16,07,531 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गयी जबकि इसी आयु वर्ग के 68,661 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। मंत्रालय ने कहा कि एक मई को टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस आयु वर्ग के 3,02,45,100 लोगों को पहली खुराक और 2,37,107 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।
मंत्रालय ने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने 18-44 साल के आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड टीके की पहली खुराक दी है। शाम सात बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोविड टीकों की कुल 23.59 करोड़ (23,59,39,165) खुराकें लगायी जा चुकी हैं। इनमें 99,81,949 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है और 68,76,906 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी खुराक ली है। मंत्रालय के अनुसार अग्रिम पंक्ति के 1,62,99,343 कर्मियों को पहली खुराक दी गयी है जबकि 86,96,391 ऐसे कर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी है। उसने बताया कि टीकाकरण अभियान के 143 दिन कुल 31,04,989 खुराकें दी गयीं। दिन भर की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार की जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
कोरोना से अनाथ बच्चों को हर माह 1500 रुपये

35 दिन बाद हटा Lockdown, लेकिन जारी रहेंगी नाइट कर्फ्यू समेत ये बंदिशें

एक दिन के अंतराल पर सुबह 6 बजे से खुलेंगी दुकानें, जानें नए नियम

एक दिन के अंतराल पर सुबह 6 बजे से खुलेंगी दुकानें, जानें नए नियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend