ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंचायत प्रतिनिधियों का नहीं बढ़ेगा कार्यकाल

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, पटना, बिहार, मुख्यमंत्री
0
पंचायत प्रतिनिधियों का नहीं बढ़ेगा कार्यकाल

FILE PHOTO

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य सरकार पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल नहीं बढ़ायेगी। १५ जून को पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। कोविड़–१९ महामारी के कारण पंचायत चुनाव नहीं होने की स्थिति में पंचायत‚ ग्राम कचहरी‚ पंचायत समिति‚ जिला परिषद के काम अब परामर्शदातृ समिति देखेगी। यह फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। बैठक में १८ एजेंड़ों पर मुहर लगी है।

इतिहास में यह पहला ऐसा मौका है जब पंचायतों के कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए परामर्शदातृ समिति का गठन किया जायेगा। सरकार इसके लिए एक सप्ताह के भीतर अध्यादेश लायेगी। परामर्शदातृ समिति में सभी जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में जो अन्य फैसले हुए‚ उनके मुताबिक पटना जिले के पटना सदर‚ फुलवारी शरीफ और दानापुर में मिड़ डे़ मील के तहत पका खाना परोसा जाएगा। इसके लिए दो एजेंसियों का चयन किया गया है। शून्य से १८ वर्ष तक की उम्र के वैसे बच्चे जिनके माता–पिता की मौत करोना संक्रमण से हुई है‚ उनके लिए सरकार ने नयी योजना लाने का निर्णय लिया गया है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

करोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों को १८ साल तक प्रतिमाह १५०० रुपये दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी। सरकार ने बाल सहायक योजना शुरू की है। तारामंड़ल के लिए ३६ करोड़़ रुपये मंजूर किये गये। इस राशि से लेटेस्ट टेक्नोलाजी की मशीनें लगायी जायेंगी। राज्य में गुणवत्ता युक्त बीजों की पहंुच सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में करने एवं उनके उपयोग को बढावा देने के लिए मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत ९०‚३८‚ २७‚१७६ रुपये की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति दी गयी।

इसी तरह राज्य के ८ केन्द्रीय काराओं में ५० क्षमता के १ कक्षपाल बैरक एवं ३० क्षमता के १ अदद महिला कक्षपाल बैरक के निर्माण के लिए ३२ करोड ५६ लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी। साथ ही १४ मंडल काराओं में ३० क्षमता के कक्षपाल बैरक एवं २० क्षमता के राज्य के विभिन्न काराओं में कारा चिकित्सा के पदों के सृजन को मंजूरी प्रदान की गयी। सुपौल जिला अंतर्गत डागमारा में कोसी नदी पर जल विद्युत परियोजना का निर्माण भारत सरकार के उपक्रम एनएचपीसी के माध्यम से करवाने की स्वीकृति दी गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
स्वास्थ्य विभाग में 30 हजार लोगों की होगी नियुक्तियांः मंगल पांडेय

स्वास्थ्य विभाग में 30 हजार लोगों की होगी नियुक्तियांः मंगल पांडेय

कोरोना से लडने में वैक्सीनेशन ही उपाय

कोरोना से लडने में वैक्सीनेशन ही उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend