ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘यास‘ पर सीएम गंभीर, तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in पटना, बिहार, मुख्यमंत्री
0
‘यास‘ पर सीएम गंभीर, तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संभावित ‘यास’ तूफान से निपटने को लेकर सारी तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी संबद्ध विभागों को चक्रवाती तूफान से निपटने को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा है। मुख्यमत्री ने मंगलवार को १ अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडि़यो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चक्रवाती तूफान ‘यास’ की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर कई जरूरी दिशा–निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सूचना के अनुसार‚ पूरे बिहार में इस तूफान का प्रभाव पड़ेगा। ॥ इसलिए सबंधित विभाग एवं अधिकारी लगातार परिस्थितियों पर नजर बनाये रखें और उसके अनुसार जरूरी तैयारी रखें। सीएम ने कहा कि बिजली आपूर्ति के व्यवधान की स्थिति में सभी सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों का इलाज प्रभावित न हो‚ इसकी वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें तथा उसका ड्राई रन कर लें। उन्होंने कहा कि हमारी चिंता है कि ‘यास’ चक्रवात की वजह से यदि बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है‚ तो उससे अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। इसका बैकअप प्लान पूरी तरह तैयार रखें। इससे पहले बैठक में स्वास्थ्य सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ‘यास’ चक्रवात के संबंध में मिली सूचना की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि बिहार में २७ से ३० मई तक आंधी‚ तूफान‚ वज्रपात तथा वर्षा की संभावना है। इसे देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। ऊर्जा‚ कृषि‚ स्वास्थ्य‚ जल संसाधन‚ लघु जल संसाधन‚ पथ निर्माण एवं ग्रामीण कार्य विभाग को विशेष रूप से अलर्ट रहने को कहा गया है। एनड़ीआरएफ और एसड़ीआरएफ की टीमें पूरी तरह तैयार हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर तथा ऊर्जा सह जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने भी अपने विभागों से संबंधित तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार और सचिव अनुपम कुमार उपस्थित थे‚ जबकि वीडि़यो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी‚ ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव‚ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांड़ेय‚ जल संसाधन मंत्री संजय झा‚ अन्य मंत्रीगण‚ मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण‚ पुलिस महानिदेाक एसके सिंघल‚ विकास आयुक्त आमिर सुबहानी‚ स्वास्थ्य सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत‚ नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर आदि इससे जुड़े़ थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

Next Post
गांवों में जारी रखें अग्रेसिव टेस्टिंग:मुख्यमंत्री

गांवों में जारी रखें अग्रेसिव टेस्टिंग:मुख्यमंत्री

जल निकासी की योजनाओं पर मुस्तैदी से करें काम:उप मुख्यमंत्री

जल निकासी की योजनाओं पर मुस्तैदी से करें काम:उप मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend