ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना से जंग में भारत को नया हथियार, DRDO की कोविड दवा 2DG लॉन्च

कोरोना वायरस के साथ देश की जंग में साथ देने के लिए तैयार की गई 2-DG दवा को आज लॉन्‍च कर दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ DRDO के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई 2-DG दवा को लॉन्‍च किया. इस खास मौके पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया कि जो मरीज ज्‍यादा गंभीर हैं उन्‍हें ये दवा नहीं दी जाएगी लेकिन जिनके अंदर कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है उन्‍हें ये दवा आज से देनी शुरू कर दी जाएगी.

UB India News by UB India News
May 20, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, टेक्नोलॉजी, संपादकीय, सेना
0
कोरोना से जंग में भारत को नया हथियार, DRDO की कोविड दवा 2DG लॉन्च
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीते कुछ दिनों में घटे कोरोना वायरस के नए मामलों से भारत को थोड़ी राहत की सांस मिली है. देश में पिछले एक हफ्ते से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी धीरे धीरे पटरी पर लौटने लगी हैं. अप्रैल महीने के आखिरी दिनों और मई महीने के शुरुआत हफ्ते में कोरोना वायरस पीक पर पहुंच गया था. उस समय कोविड की दूसरी लहर की रफ्तार इतनी थी कि एक ही दिन में नए मरीजों की संख्या 4 लाख के पार पहुंच चुकी थी. आलम यह था कि अस्पतालों से लेकर श्मशान घाटों तक लाइन लग गई थी. अस्पतालों में मरीजों को बेड्स, दवा और ऑक्सीजन नहीं मिल पाए तो श्मशान घाटों में मरने वालों को एक दिन तक इंतजार करना पड़ा. फिलहाल हालात सुधरते नजर आ रहे हैं. हालांकि बावजूद इसके सरकारें लगातार कदम उठा रही हैं. अधिकतर राज्य सरकारों ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है.

डीआरडीओ की कोविड रोधी दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) को आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में लॉन्च किया गया. डीसीजीआई ने डीआरडीओ की कोविड रोधी दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) को हाल ही में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी थी. डीआरडीओ ने इस दवा को डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ मिलकर तैयार किया है.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

दवा कैसे काम करती है?

डीआरडीओ के डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया, “किसी भी टिशू या वायरस के ग्रोथ के लिए ग्लूकोज़ का होना बहुत जरूरी होता है. लेकिन अगर उसे ग्लूकोज़ नहीं मिलता तो उसके मरने की उम्मीद बढ़ जाती है. इसी को हमने मिमिक करके ऐसा किया कि ग्लूकोज़ का एनालॉग बनाया. वायरस इसे ग्लूकोज़ समझ कर खाने की कोशिश करेगा, लेकिन ये ग्लूकोज़ नहीं है, इस वजह से वायरस की मौत हो जाएगी. यही इस दवाई का बेसिक प्रिंसिपल है.”

इस दवा से ऑक्सीजन की कमी भी नहीं होगी

साथ ही उन्होंने कहा कि इस दवा से ऑक्सीजन की कमी भी नहीं होगी. जिन मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है उन्हें इसको देने के बात फायदा होगा और वायरस की मौत भी होगी. जिससे इंफेक्शन का चांस कम होगा और मरीज जल्द से जल्द रिकवर होगा.

डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया कि इस दवा के तीसरे फेज़ के ट्राएल के अच्छे नतीजे आए हैं. जिसके बाद इसके इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली है. उन्होंने कहा कि हम डॉ रेड्डीज़ के साथ मिलकर ये कोशिश करेंगे कि हर जगह और हर नागरिक को मिले.

गंभीर किस्म के मरीज़ों को भी दी जा सकती है दवा

एके मिश्रा का कहना है कि इस दवाई को हर तरह के मरीज को दिया जा सकता है. हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीज़ हो या गंभीर मरीज, सभी को इस दवाई को दी जा सकेगी. बच्चों के इलाज में भी ये दवा कारगर होगी. हालांकि उन्होने कहा कि बच्चों के लिए इस दवा की डोज़ अलग होगी.

3 लाख से नीचे आए कोरोना के मामले

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में गिरावट से राहत मिली है. बीते 24 घंटे में देश में कोविड के 2,81,386 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,49,65,463 हुई. 4,106 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,74,390 हो गई है. 3,78,741 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,11,74,076 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 35,16,997 है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
खुद को बिहार का बेटा बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों कहां हैं?

खुद को बिहार का बेटा बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों कहां हैं?

शाहनवाज हुसैन का परिवार कोरोना संक्रमित

आत्मनिर्भर बिहार बनाने में जुटें युवा–युवतीः शाहनवाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend