ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जाँच शिविर लगाकर लोगों का हो रहा निशुल्क कोबिड टेस्ट

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार, भाजपा, रोग उपचार, स्वास्थ
0
जाँच शिविर लगाकर लोगों का हो रहा निशुल्क कोबिड टेस्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना के भयावहता के बीच बिहार से अब  संतोषजनक परिणाम परिलक्षित होने लगे है ।  राज्य सरकार के द्वारा उठाये गए कदमो से एवं स्वास्थ्य विभाग के अभूतपूर्व पहल से आज हम लोग कोरोना के संक्रमण दर को नीचे लाने में सफल हो रहे है । इसके लिए सबसे आवश्यक है इसके चेन को तोड़ना।  चेन को तोड़ने में टेस्टिंग की प्रक्रिया जितनी सरल हॉगी उतना ही कारगर होगा।  बिहार सरकार के स्वास्थ विभाग द्वारा उठाये कदमो से अब हर इलाके में इसकी सुविधा शुरू करने की पहल की जा रही है ।

राजधानी पटना के भूतनाथ रोड स्थित महिला कल्याण समिति द्वारा चलाए जा रहे #एम के एस कोविड केयर अभियान के तहद एवं यशराज मेडिको के सौजन्य से कोबिड टेस्टिंग जाँच शिविर लगाकर लोगों का नि:शुल्क कोबिड टेस्ट विगत पांच दिनों से किया जा रहा है । कैंप में रैपिड एंटीजन वं आरटी-पीसीआर दोनों प्रकार की टेस्ट सुविधा उपलब्ध है ।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

महिला कल्याण समिति द्वारा चलाए जा रहे #एम के एस कोविड केयर अभियान के तहत एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विचार मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना रॉय भट्ट विगत 1 महीने से कोरोना से संबंधित विभिन्न समस्याओं का हल इन संस्थाओं के पदाधिकारियों के सहयोग से अपने मार्गदर्शन में निरन्तर अपना बहुमूल्य योगदान एवं जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं । ऑक्सीजन रिफिलिंग से लेकर फ्लो मीटर मुहैया कराना लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट कराना स्वयं गाड़ी ड्राइव करके लोगों के घरों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाना और अब नि:शुल्क कोरोना जांच शिविर जो बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोबाइल टीम के द्वारा पटना जिला में कोरोना जांच के लिए दो टेक्नीशियन के साथ जांच की किट एवं अगर पॉजिटिव लोग निकलते हैं तो उन्हें कोरोना की दवाई मुफ्त दी जाती है । बिहार सरकार के द्वारा इन शिविरों में , जिसका आयोजन विभिन्न स्वयंसेवी संस्था द्वारा किया जा रहा है जैसे भूतनाथ रोड के मीना सुपर मार्केट में महिला कल्याण समिति की सचिव के द्वारा यह ड्राइव स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से मोबाइल ड्राइव के माध्यम से यह नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

इस जांच शिविर के बारे में महिला कल्याण समिति की सचिव सह भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता श्रीमती अर्चना राय भट्ट ने बताया कि यह शिविर विगत पांच दिनों से जारी है । इस शिविर के आयोजन से पुरे इलाके के अब तक लगभग 600 से अधिक लोगों का टेस्ट किया जा चुका है । प्रतिदिन लगभग प्रति दिन तकरीबन 150 लोगों का टेस्ट हो रहा है । इस शिविर के माध्यम से आम लोगों को अपनी जाँच के नतीजे दोनों माध्यमो से प्राप्त करने की सुविधा सरकार पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध करवा रखी है । जिसको अपना परिणाम तुरंत चाहिए वे रैपिड एंटीजन करवा कर चंद मिनटों में संतुष्ट हो जा रहे है वही कई लोग ऐसे भी है जो आरटी-पीसीआर टेस्ट से पूर्ण संतुष्टि चाहते है।

श्रीमती अर्चना राय भट्ट ने बताया की आज करीब 125 टेस्ट दोपहर तक हुए है जिसमे एंटीजन के माध्यम से तीन संक्रमित पाए गये है । यहाँ शिविर के आयोजन से इस इलाके की महिला से लेकर पुरूषों में खासा उत्साह है , उन्हें बहार कही जाना नहीं पड रहा है । मेरी सरकार से गुजारिश है की ऐसे शिविर का आयोजन व्यापक स्तर पर बिहार के हर जिले में किया जाए जिससे हम बिहारवासी और मजबूती से कोरोना को हरा सके । इस स्थान पर शिविर आयोजन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारियों एवं सहयोगियों की आभारी हूँ । अगर ऐसे आयोजन के लिए दायित्व मिलता है तो मै और मेरी पूरी टीम बिहार को कोरोना मुक्त बनाने में अपनी पूरी शक्ति लगा देंगे ।

इस कोबिड टेस्टिंग शिविर को सतीश कुमार , मिठू कुमार , भोला कुमार , अरविंद कुमार , अनन्या राज वंश , श्री राजवंश , प्रदीप कुमार सहित कई स्वयंसेवियों ने अपनी अथक परिश्रम से सफल बना रहे है .

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
2021 के अंत तक भारत में सात तरह के टीके होंगे

2021 के अंत तक भारत में सात तरह के टीके होंगे

कोरोना ने किस कदर तकलीफ पहुंचाई है यह बताने की जरूरत नहीं है…………

कोरोना ने किस कदर तकलीफ पहुंचाई है यह बताने की जरूरत नहीं है............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend