ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में मिले 4 लाख से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीज- 37 लाख से ज्यादा

UB India News by UB India News
May 12, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय
0
देश में मिले 4 लाख से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीज- 37 लाख से ज्यादा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 4 लाख 1 हजार 78 नए मामले सामने आए हैं और 4187 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना बीमारी से उबरने वालों की तादाद भी तीन लाख से ज्यादा रही। इस समय अवधि में 3 लाख 18 हजार 609 मरीज कोरोना बीमारी को मात देने में सफल रहे। नए आंकड़े घोषित किए जाने के बाद से देश में अबतक सामने आए कोरोना के मामले बढ़कर 2 करोड़ 18 लाख 92 हजार 676 हो गए हैं। इस बीमारी ने अबतक 2 लाख 38 हजार 270 लोगों की जान ले ली है और 1 करोड़ 79 लाख 30 हजार 960 लोग इस बीमारी को हराने में सफल रहे हैं। इस वक्त देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 37 लाख 23 हजार 446 है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 54,022 नए मामले, 898 लोगों की मौत

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 54,022 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49,96,758 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से 898 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अब तक 74,413 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में एक दिन पहले संक्रमण के 62,194 मामले आए थे। विभिन्न अस्पतालों से 37,386 और मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 42,65,326 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,54,788 है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 2,68,912 नमूनों की जांच की गयी। मुंबई में संक्रमण के 3040 नए मामले आए तथा 71 और मरीजों की मौत हो गयी। पुणे, नासिक, कोल्हापुर और सांगली जिलों में चारों शहरों की तुलना में ग्रामीण इलाके से संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 372 और मरीजों की मौत
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से 372 मरीजों की मौत हो गई और जबकि प्रदेश में संक्रमण के 28,076 नये मामले सामने आये । स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 372 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई और अब तक इस संक्रमण से 14,873 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 28,076 नये मरीज मिलने के बाद अब तक हुए कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14,53,679 हो गया है। उन्होंने बताया कि इस समय राज्‍य में कुल 2,54,118 संक्रमित उपचाराधीन हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 33,117 संक्रमित संक्रमण मुक्त हुये हैं और अब तक कोरोना संक्रमण से 11,84,688 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार उप्र की राजधानी लखनऊ में 1,982 नये संक्रमित पाये गये और 25 लोगों की मौत हो गई। इसी अवधि में मेरठ में 1,817, गौतमबुद्धनगर में 1,288 और सहारनपुर में 1,122 नये संक्रमित मिले हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि सर्वाधिक 31 संक्रमितों की मौत कानपुर में दर्ज की गई है जबकि हापुड़ में 30, गाजीपुर में 18, हरदोई में 16, गोरखपुर में 15, मेरठ और गौतमबुद्धनगर में 12-12, प्रयागराज व सोनभद्र में 11-11 तथा चंदौली में 10 और संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी है। कुमार ने बताया कि गुरुवार को राज्य में कोरोना नमूनों के 2.42 लाख से अधिक परीक्षण किये गये और अब तक 4.26 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है। अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में टीकाकरण तेजी से चल रहा है और अब तक 1.34 से अधिक टीके की खुराक दी गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
जल्द मिलेगी चौथी वैक्सीन, Zydus Cadila भी मंजूरी मांगेगी

जल्द मिलेगी चौथी वैक्सीन, Zydus Cadila भी मंजूरी मांगेगी

24 घंटे में रिकॉर्ड 2.61 लाख नए मामले, एक्टिव केस 18 लाख के पार ,1,501 ने गंवाई जान

पटना सहित देश के 30 जिलों में 30 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट 'चिंतित' करने वाला है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend