ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना सहित देश के 30 जिलों में 30 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट ‘चिंतित’ करने वाला है

UB India News by UB India News
May 12, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, संपादकीय
0
24 घंटे में रिकॉर्ड 2.61 लाख नए मामले, एक्टिव केस 18 लाख के पार ,1,501 ने गंवाई जान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना संक्रमण से हालात लगातार बिगङती जा रही है, सरकार की तरफ से हाल ही में जारी डेटा में ये बताया गया है कि बीते सप्ताह में देश के 24 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी से ज्यादा रहा. वहीं, बीते दो हफ्तों में 30 जिलों में मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि देश में सात राज्य ऐसे हैं, जहां बीते हफ्ते पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी या इससे ज्यादा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन आंकड़ों को ‘चिंतित’ करने वाला बताया है. स्वास्थय मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने कहा कि जिन 7 राज्यों में 30 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया गया है, इनमें गोवा (48.5), हरियाणा (36.1), पुडुचेरी (34.9), पश्चिम बंगाल (33.1) और कर्नाटक, दिल्ली, राजस्थान (29.9) का नाम शामिल है. उन्होंने कहा ‘केस पॉजिटिविटी इस बात के बड़े संकेत हैं कि देश में इस समय कोरोना के मामले कैसे फैल रहे हैं.’ उन्होंने बताया ‘इस समय केवल तीन राज्यों ऐसे है जहां पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम है. जबकि, 9 राज्यों में यह आंकड़ा 5 से 15 प्रतिशत है.’ आहूजा ने कहा ’24 राज्यों में 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी है. यह हमारे और देश के लिए चिंता की बात है.’

12 राज्यों और 30 जिलों में हालात बिगड़ने की ओर

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में रोज मिलने वाले मामलों में बढ़त जारी है. अतिरिक्त सचिव के मुताबिक, इनमें कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा, ओडिशा, उत्तराखंड, पंजाब, असम और हिमाचल प्रदेश का नाम शामिल है. वहीं, देश में 30 जिले ऐसे हैं, जहां सप्ताह-दर-सप्ताह मामलों में उछाल देखा जा रहा है. इनमें केरल के 10 जिले- कोझिकोड, एर्नाकुलम, थ्रिसूर, मलप्पुरम, तिरुवनंतपुरम, कोट्टायम, अलप्पुझा, पलक्कड़, कोल्म और कन्नूर हैं. आंध्र प्रदेश के 7 जिलों- चित्तूर, पूर्वी गोदावरी, श्रिकाकुलम, विशाखापट्टनम, कुर्नूल, गुंटूर और अनंतपुर का नाम है. कर्नाटक के तीन जिलों- शहरी बेंगलुरु, मैसूर और टुमकुरू का नाम शामिल है. इनके अलावा हरियाणा (गुरुग्राम, फरीदाबाद), पश्चिम बंगाल (नॉर्थ 24 परगना, कोलकाता) और महाराष्ट्र (सतारा, सोलापुर) के दो-दो जिलों में मामले बढ़ रहे हैं. इन 30 जिलों में चेन्नई, पटना और खुर्दा का नाम भी शामिल है. बीते शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 4 लाख 14 हजार 188 नए मामले दर्ज किए गए थे. नए आंकड़ों को मिलाकर देश में एक्टिव केस की संख्या 36 लाख 45 हजार 164 हो गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
नियोजित शिक्षकों को दो हफ्ते के अंदर मिलेगा वेतन

नियोजित शिक्षकों को दो हफ्ते के अंदर मिलेगा वेतन

24 विधान पार्षद व एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव टला

24 विधान पार्षद व एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव टला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend