ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जल्द मिलेगी चौथी वैक्सीन, Zydus Cadila भी मंजूरी मांगेगी

UB India News by UB India News
May 12, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, टेक्नोलॉजी
0
जल्द मिलेगी चौथी वैक्सीन, Zydus Cadila भी मंजूरी मांगेगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ भारत को चौथा ‘हथियार’ मिलने की संभावना प्रबल हो गई है. अहमदाबाद स्थित दवा कंपनी ज़ाइडस कैडिला इस महीने भारत में अपनी कोविड-19 वैक्सीन ZyCoV-D के आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी पाने के लिए आवेदन दे सकती है. कंपनी को भरोसा है कि वैक्सीन को मई में ही मंजूरी मिल जाएगी. कंपनी प्रति महीने एक करोड़ कोरोना वैक्सीन के उत्पादन का दावा कर रही है. अगर मंजूरी मिली तो ZyCoV-D भारत के कोविड-19 टीकाकरण (Vaccination) अभियान में इस्तेमाल होने वाला चौथा टीका होगा. मेड इन इंडिया, कंपनी की योजना वैक्सीन के उत्पादन को प्रति माह 3-4 करोड़ खुराक तक बढ़ाने की है. इसके लिए दो अन्य विनिर्माण कंपनियों के साथ पहले से ही बातचीत कर रही है.

इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी के लिए करेगी आवेदन
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैक्सीन को आदर्श रूप से 2 और 8 डिग्री सेल्सियस के बीच संग्रहित किया जाना चाहिए. यह 25 डिग्री सेल्सियस पर कमरे के तापमान की स्थिति में भी स्थिर रहता है. इसका डोज लगाना भी काफी आसान है. डेवलपर्स ने यह जानकारी दी है. उनका कहना है कि इंट्राडेर्मल इंजेक्शन के माध्यम से इसे इंजेक्ट किया जा सकता है. यदि ZyCoV-D के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी जाती है तो देश के टीकाकरण अभियान में आ रही कमी को दूर करने में मदद मिलेगी. आपको बता दें कि इससे पहले अप्रैल में कैडिला की दवा Virafin को कोरोना के हल्के मामलों के उपचार के लिए भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल से प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिली है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

कंपनी ने 12-17 उम्र के बच्चों को भी किया शामिल
इंडिया टुडे टीवी के साथ एक साक्षात्कार में शेरविल पटेल ने कोरोना वैक्सीन ZyCoV-D के सभी पहलुओं पर बात की. उन्होंने कहा हमारी वैक्सीन आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी पाने के काफी करीब है. उन्होंने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि कोविड के खिलाफ भारत का पहला स्वदेशी तौर पर विकसित डीएनए वैक्सीन, जो कि हमारा ZyCoV-D है, मंजूरी के बहुत करीब पहुंच रहा है.’ शरविल पटेल ने कहा, ‘हमने नैदानिक ​​परीक्षणों के लिए अपनी सभी भर्ती लगभग पूरी कर ली है. हमारे पास, भारत में एक कोविड टीका परीक्षण के लिए अब तक की सबसे बड़ी संख्या में रोगियों की भर्ती है.’ शरविल पटेल ने यह भी कहा कि उनकी कंपनी ने 12-17 आयु वर्ग के बच्चों को भी टीका परीक्षण के लिए शामिल किया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
24 घंटे में रिकॉर्ड 2.61 लाख नए मामले, एक्टिव केस 18 लाख के पार ,1,501 ने गंवाई जान

पटना सहित देश के 30 जिलों में 30 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट 'चिंतित' करने वाला है

नियोजित शिक्षकों को दो हफ्ते के अंदर मिलेगा वेतन

नियोजित शिक्षकों को दो हफ्ते के अंदर मिलेगा वेतन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend