ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बीजेपी नेता, सीबीआई जांच का अनुरोध

UB India News by UB India News
May 7, 2021
in Lokshbha2024, कानून, पश्चिम बंगाल
0
बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बीजेपी नेता, सीबीआई जांच का अनुरोध
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले, चुनाव के दौरान और बाद में कथित रूप से हत्या और बलात्कार सहित अनियंत्रित हिंसा की सीबीआई जांच के लिये बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दायर किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता भाटिया ने 2018 की अपनी लंबित जनहित याचिका में दायर इस आवेदन में राज्य सरकार को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि वह हिंसा में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों, गिरफ्तारियों और उठाए गए कदमों के बारे में एक विस्तृत स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे।

भाटिया ने अपनी अर्जी में कहा, ‘‘यह तात्कालिक अर्जी पश्चिम बंगाल में हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों से पहले, चुनाव के दौरान और बाद में नृशंस हत्याओं, बलात्कार और छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराधों, अनियंत्रित हिंसा और कानून व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने के तथ्य का शीर्ष अदालत के संज्ञान में लाने के लिए है।’’ तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

इससे पहले पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा पर कोलकाता पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमने ऐसा इनटॉलरेंस आजतक नहीं देखा। कार्यकर्ताओं पर जो प्रहार हो रहा है उसको व्यक्तिगत तौर पर देखने के लिए और उन कार्यकर्ताओं के साथ इस विपत्तिकाल में खड़े होकर प्रजातांत्रिक तरीके से इस लड़ाई को लड़ने के लिए भाजपा कृतसंकल्प है।

जेपी नड्डा ने कहा, “हम विचारधारा की इस लड़ाई को लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं व्यक्तिगत तौर पर देखने आया हूं। मैं 24 परगना भी जाऊंगा, बाद में उन कार्यकर्ताओं के घर जाऊंगा जिनकी जीवन लीला चुनाव के कुछ घंटे बाद समाप्त कर दी गई। संतावना दूंगा की उनके साथ करोड़ों भाजपा कार्यकर्ता खड़े हैं इस अवस्था में, उनकी सहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, उनकी विचारधारा की लड़ाई को हम निर्णायक मोड़ तक पहुंचाएंगे।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत के लोकतंत्र की निष्पक्षता को बनाए रखने में चुनाव आयोग की बड़ी भूमिका है। ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त Chief Election Commissioner की...

Next Post
हम शर्मिंदा हैं, पहले कड़े फैसले लेते तो जानें बच जाती, 48 घंटे में स्थिति सुधारें वरना सेना उतारें…..

हम शर्मिंदा हैं, पहले कड़े फैसले लेते तो जानें बच जाती, 48 घंटे में स्थिति सुधारें वरना सेना उतारें.....

बिहार में आज से 10 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन ,सख्ती से हो रहा पालन

बिहार में आज से 10 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन ,सख्ती से हो रहा पालन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend