ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हम शर्मिंदा हैं, पहले कड़े फैसले लेते तो जानें बच जाती, 48 घंटे में स्थिति सुधारें वरना सेना उतारें…..

UB India News by UB India News
May 7, 2021
in Lokshbha2024, कानून, खास खबर, पटना
0
हम शर्मिंदा हैं, पहले कड़े फैसले लेते तो जानें बच जाती, 48 घंटे में स्थिति सुधारें वरना सेना उतारें…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार के कोरोना नियंत्रण के उपायों पर सुनवाई कर रही पटना हाई कोर्ट ने मंगलवार को बेहद सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने बिहार सरकार को 48 घंटे की ‘अंतिम मोहलत’ देते हुए कहा है कि ऑक्सीजन-बेड की व्यवस्था सुधारें। ऐसा नहीं हुआ तो कोर्ट को सेना की मदद लेने का निर्देश देना होगा। इससे पहले बिहार सरकार के वकील ने जानकारी दी कि बुधवार से राज्य में लॉकडाउन लगाने का फैसला कर लिया गया है। हालांकि यह जानकारी मिलने के बावजूद कोर्ट ने सरकार के रवैए पर नाराजगी जताई।

‘हम शर्मिंदा हैं, कड़े फैसले लेने चाहिए थे’

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

पटना हाई कोर्ट में जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह व जस्टिस मोहित कुमार शाह की खंडपीठ लॉ स्टूडेंट की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है। कोर्ट ने आज इसी क्रम में सुनवाई के दौरान कई सख्त टिप्पणियां की। कहा कि यह कोर्ट शर्मिंदा है, उसने शुरू में सरकार के आंकड़ों व दिलासे पर विश्वास किया। अगर शुरू में ही ‘कड़े निर्देश’ देते तो शायद अधिकतर लोगों को उनके जीवन जीने के मौलिक अधिकार से वंचित नहीं होना पड़ता।

सरकार के वकील ने मांगा अंतिम मौका

कोर्ट द्वारा सेना की मदद लेने वाले बयान पर बिहार सरकार की ओर से पेश महाधिवक्ता ललित किशोर ने आपत्ति जताई। उन्होंने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार इस महामारी से युद्ध स्तर पर निपट रही है। हर दिन और हर हफ्ते सरकार कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन व बेड बढ़ाने में लगी है। उन्होंने महाराष्ट्र और केरल में कोरोना संक्रमण और उससे हुई मौतों की तुलना बिहार से की और कहा कि उन दोनों राज्यों में अधिक संसाधन होते हुए भी बिहार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

इस पर खंडपीठ ने क्रोधित होते हुए कहा कि नागरिकों की मौत की कोई तुलना नहीं हो सकती। महाधिवक्ता ने कहा कि नागरिकों की मौत का उन्हें भी दुख है, तो कोर्ट ने कहा, ‘आप को दुखी अवश्य होना चाहिए। लेकिन इस बात पर भी दुखी होइए कि जैसा कोर्ट ने जैसा निर्देश दिया, वैसा काम सरकार नहीं कर सकी। गंभीर होते हालात पर जितना जल्दी रिस्पॉन्स मिलना चाहिए था, उतना नहीं हुआ। नतीजतन दिन बीतते गए और सूबे में कोविड संक्रमण और उससे हुई मौतों ने भयावह रूप ले लिया।

इसके बाद ललित किशोर ने कोर्ट से एक अंतिम अवसर मांगते हुए कहा कि गुरुवार तक कुछ कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट काम करने लगेगा। अगले 48 घंटे में बेड और ऑक्सीजन की आपूर्ति ज़रूर बढ़ेगी। हाई कोर्ट ने सरकार को अंतिम अवसर देते हुए मामले की सुनवाई को 6 मई के लिए मुल्तवी किया। अगली सुनवाई गुरुवार को 11 बजे होगी।

16 अप्रैल से हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

बीते 16 अप्रैल को पटना हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई शुरू की थी। एक लॉ छात्रा द्वारा जनहित याचिका को पिछले साल ही दायर किया गया था। अब एक बार फिर सूबे में कोरोना के बढ़ते कहर और चरमराती स्वास्थ सेवाओं पर छपी खबरों के मद्देनजर कोर्ट ने इस मामले में आपात तौर पर सुनवाई की। कोर्ट ने आदेश दिया था कि राज्य के किसी भी अस्पताल व स्वास्थ्य संस्थानों में ऑक्सीजन की आपूर्ति किसी भी सूरत में बाधित न हो। इसी तरह हर जिलों व सदर अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों के लिए बेड बढ़ाने की रिपोर्ट रोजाना कोर्ट में पेश की जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
बिहार में आज से 10 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन ,सख्ती से हो रहा पालन

बिहार में आज से 10 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन ,सख्ती से हो रहा पालन

कोरोना महामारी: भारत अभी भी ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना क्यों कर रहा है

कोरोना महामारी: भारत अभी भी ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना क्यों कर रहा है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend