ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना की लहर का रौद्र रूप, पहली बार दैनिक मामले 4 लाख के पार

UB India News by UB India News
May 3, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय
0
भारत में 24 घंटों में दर्ज हुईं कोरोना से सबसे ज़्यादा 2,023 मौतें, 3 लाख नए मामले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने रौद्र रूप ले लिया है. कोरोना की लहर अब सुनामी में तब्दील हो चुकी है, जिससे देश में हाहाकार मचा है. स्थिति कितनी भयावह है, ये अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि संक्रमण का हर नए दिन के साथ पिछले दिन का रिकॉर्ड टूट रहा है. लेकिन शनिवार को भारत में कोरोना वायरस ने सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमण के मामलों ने 4 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है, जो एक दिन में मिलने वाले मरीजों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. जबकि पिछले 24 घंटे में 3500 से ज्यादा मरीजों ने जान गवां दी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर 4,01,993 नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं. जो देश में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. अब देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या भी बढ़कर 1,91,64,969 हो गई है. जबकि पिछले 24 घंटे में 3,523 और मरीजों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 2,11,853 हो गई है. अब कोरोना के चलते मृत्यु दर 1.11 फीसदी हो गई है.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या 32,68,710 है, जो कुल मामलों की 17.06 फीसदी है. कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट भी लगातार गिरता जा रहा है. पिछले 24 घंटों में 2,99,988 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है और जिससे रिकवर हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,56,84,406 हो गई है. यह कुल मरीजों का 81.84 फीसदी है.

उधर, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,83,37,385 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,45,299 सैंपल कल टेस्ट किए गए. हालांकि कोरोना को रोकने के लिए देश में वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 27,44,485 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,49,89,635 हुआ.

देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं, कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post

कोविड प्रोटोकॉल से आज दिल्ली में होगा शहाबुद्दीन का अंतिम संस्कार, पत्नी और बेटा मौजूद

बिहार में एक्टिव केस की संख्या एक लाख पार, अब तक 2,642 लोगों की जा चुकी है जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend