ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मई में कोरोना से हर दिन हो सकती हैं 5 हजार मौतें, अमेरिकी स्टडी में डराने वाला दावा

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में आने वाले दिनों में कोरोना वायरस का कहर और बढ़ेगा। मई में हर दिन 5,000 से ज्यादा लोगों की जान जाएगी यानी कि अप्रैल से लेकर अगस्त तक 300,000 से ज्यादा लोगों की मौत होगी। 

UB India News by UB India News
April 24, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, ब्लॉग
0
भारत में 24 घंटों में दर्ज हुईं कोरोना से सबसे ज़्यादा 2,023 मौतें, 3 लाख नए मामले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है. हर दिन तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. हर दिन कोरोना के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा ढाई हजार को पार कर गया है. अस्पतालों में बेड की भारी किल्लत है. जहां बेड मिल भी रहे हैं तो ऑक्सीजन की कमी से हाल बेहाल हो रहा है. इसी बीच एक अमेरिकी स्टडी में ऐसा खुलासा हुआ है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. इस स्टडी में दावा किया गया है कि मई में कोरोना के मामले एक दिन में आठ लाख को पार कर सकते हैं. वहीं इससे पांच हजार लोगों की हर दिन मौत हो सकती है. दावा किया गया है कि मई के मध्य में कोरोना अपनी पीक पर होगा.

तीन लाख लोगों की हो सकती है मौत
रिपोर्ट में दावा किया गया कि अप्रैल से लेकर अगस्त के बीच देश में कोरोना से तीन लाख लोगों की मौत हो सकती है. वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार को टीकाकरण ही कम कर सकती है. आईएचएमई के विशषज्ञों ने स्टडी में चेताया है कि आने वाले हफ्तों में भारत में कोरोना वायरस से बहुत बुरी हालत होने वाली है. इस अध्ययन के लिए विशेषज्ञों ने भारत में संक्रमण और मौतों की वर्तमान दर का आंकलन किया है.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

10 मई तक पीक पर होगा कोरोना
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मई कि मध्य तक भारत में कोरोना अपनी पीक पर होगा. दावा किया गया है कि 10 मई तक भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5600 तक पहुंच सकती है. वहीं यह भी दावा किया गया है कि 12 अप्रैल से 1 अगस्त के बीच में 3 लाख 29 हजार मौतों का अनुमान लगाया गया है. मई के दूसरे हफ्ते तक देश में एक दिन में मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 8 लाख पार कर जाएगी.

आईएचएमई के विशेषज्ञों ने अध्ययन में चेतावनी दी है कि भारत में आने वाले समय में कोरोना महामारी और विकराल रूप धारण कर सकती है। इस अध्ययन में विशेषज्ञों ने भारत में कोरोना मरीजों की संख्या और कोविड से होने वाली मौतों का आकलन किया है। अध्ययन में दावा किया गया है कि भारत में मई में कोरोना महामारी से प्रतिदिन 5,600 से ज्यादा लोगों की मौत होगी। एक अनुमान के मुताबिक, 12 अप्रैल से 1 अगस्त के बीच 3,29,000 लोगों की कोरोना से मौत हो सकती है। कोरोना से मरने वालों की यह संख्या जुलाई के अंत तक 6,65,000 तक पहुंच सकती है।

24 घंटे में मिले 3.45 लाख मामले
दूसरी लहर ने भारत का हाल बेहाल कर दिया है. शुक्रवार को एक बार फिर देश में कोरोना के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए. पिछले 24 घंटे में कोरोना के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए. देश में वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, शुक्रवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में भारत में 345,147 नए कोरोना संक्रमित मिले. वहीं, इस दौरान रिकॉर्ड 2621 कोरोना मरीजों की मौत हो गई. नए संक्रमित मरीजों की संख्या में भारत ने सभी देशों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अमेरिका भी अब डेली केस के मामले में भारत से पीछे छूट गया है जो देश के लिए चिंता की बात है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
देश के नए CJI बने जस्टिस एनवी रमना, राष्ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ

देश के नए CJI बने जस्टिस एनवी रमना, राष्ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किये स्वामित्व योजना का शुभारम्भ

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किये स्वामित्व योजना का शुभारम्भ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend