ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किये स्वामित्व योजना का शुभारम्भ

UB India News by UB India News
April 24, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, खास खबर, पटना
0
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किये स्वामित्व योजना का शुभारम्भ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस है और आज इस उपलक्ष्य में PM प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी बिहार को आज बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. पीएम मोदी बिहार में भी संपत्ति स्वामित्व योजना शुरू की शुरुआत करेंगे. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह के मौके पर प्रधानमंत्री वी डियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में संपत्ति स्वामित्व योजना को लॉन्च करेंगे. इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि का सर्वे होगा मैपिंग की जाएगा. फिर लोगों को उनकी संपत्ति जमीन और मकान का एक प्रॉपर्टी कार्ड दिया जाएगा. जिसमें उनकी जमीन से संबंधित पूरी जानकारी रहेगी.

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, भूमि एवं राजस्व मंत्री के साथ संबंधित महकमें के आलाधिकारी भी ऑनलाइन जुड़ेंगे. इस योजना का सबसे बड़ा फायदा जमीन मालिकों को यह होगा कि इस प्रॉपर्टी कार्ड की मदद से बैंकों में लोन की सुविधा भी उन्हें उपलब्ध हो सकेगी. गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और हरियाणा में यह योजना पिछले साल से चल रही है और लाखों लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

ड्रोन से होगी जमीन की पैमाइश
स्वामित्व योजना के तहत गांवों की भूमि की पैमाइश ड्रोन के जरिए होगी. ड्रोन से गांवों की सीमा के भीतर आने वाली हर प्रॉपर्टी का एक डिजिटल नक्‍शा तैयार होगा. पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि आज इस मौके पर प्रधानमंत्री विभिन्न राज्यों की कई ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत भी करेंगे. इनमें बिहार की भी कई पंचायतें शामिल हैं.
प्रॉपर्टी मालिकों को मिलेगी फिजिकल कॉपी

बता दें कि स्वामित्व योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत गांवों के लोगों की आवासीय संपत्ति के अभिलेख में पूरा ब्योरा दर्ज किया जा रहा है. इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों की संपत्तियों से जुड़ी फिजिकल कॉपी प्रॉपर्टी मालिकों को दी जाएंगी. वास्तव में स्वामित्व योजना ग्रामीण लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत ही कारगर और मददगार साबित हो सकती है.

गांव मं विकास योजनाओं की सही होगी प्लानिंग
दरअसल स्वामित्व योजना गांव की संपत्तियों के सही आकलन करने का प्रयास है, जिसके तहत देश के सभी गांवों की संपत्ति की ड्रोन से मैपिंग की जाएगी और गांव के लोगों को एक मालिकाना प्रमाणपत्र दिया जाएगा. इससे संपत्ति को लेकर जो भ्रम की स्थिति बनी रहती है वो एक हद तक दूर हो जाएंगे. इससे गांव में विकास योजनाओं की प्लानिंग सही तरीके से होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
कोरोना महामारी: ऑक्सीजन और दवाओं के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी

कोरोना महामारी: ऑक्सीजन और दवाओं के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी

कोरोनाः दुनिया भर से मिलने लगी भारत को मदद

कोरोनाः दुनिया भर से मिलने लगी भारत को मदद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend