ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश के नए CJI बने जस्टिस एनवी रमना, राष्ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ

जस्टिस एनवी रमन्ना देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश बने. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनको मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस रमन्ना का कार्यकाल 26 अगस्त, 2022 तक है यानी वो दो साल से भी कम समय के लिए मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहेंगे.

UB India News by UB India News
April 24, 2021
in Lokshbha2024, कानून, राष्ट्रीय
0
देश के नए CJI बने जस्टिस एनवी रमना, राष्ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश को आज नया चीफ जस्टिस मिल गया है. जस्टिस एसए बोबडे के रिटायर होने के बाद जस्टिस एनवी रमन्ना को सुप्रीम कोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाया गया है. जस्टिस एनवी रमन्ना देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश बने. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनको मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई. चीफ जस्टिस एसए बोबड़े के 23 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के बाद आज जस्टिस एनवी रमन्ना ने 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की. कोरोना के कारण शपथ ग्रहण समारोह काफी सागदी के साथ मनाया गया.

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस रमन्ना का कार्यकाल 26 अगस्त, 2022 तक है यानी वो दो साल से भी कम समय के लिए मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहेंगे. बता दें कि रमन्ना आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पहले ऐसे जज होंगे, जो मुख्य न्यायाधीश बन रहे हैं. पिछले महीने सीजेआई एसए बोबडे ने अपने उत्‍तराधिकारी के तौर पर जस्टिस एनवी रमन्‍ना के नाम की अनुशंसा की थी. इसी महीने के पहले सप्ताह में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस रमन्‍ना की नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी.

RELATED POSTS

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

कौन हैं जस्टिस एनवी रमन्ना

जस्टिस एनवी रमना का जन्म 27 अगस्त, 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पोन्नवरम गांव में हुआ. उनका पूरा नाम नथालपति वेंकट रमना है. जस्टिस रमन्ना ने विज्ञान और कानून में स्नातक की उपाधि हासिल की. रमन्ना ने 10 फरवरी, 1983 को वकील के रूप में न्यायिक करियर शुरू किया. इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट, केंद्रीय प्रशासनिक ट्राइब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की. 27 जून 2000 को वो आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए. उन्होंने 10 मार्च 2013 से 20 मई 2013 तक आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम किया.

ऐसा रहा अब तक का सफर
उन्होंने 10 फरवरी, 1983 को वकील के रूप में न्यायिक करियर शुरू किया. 27 जून, 2000 को वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए. इसके बाद 10 मार्च 2013 आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम किया. 2 सितंबर 2013 में दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत मिली. अब जस्टिस एनवी रमना 26 अगस्त, 2022 तक करीब 16 महीने सीजेआई के पद पर रहेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किये स्वामित्व योजना का शुभारम्भ

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किये स्वामित्व योजना का शुभारम्भ

कोरोना महामारी: ऑक्सीजन और दवाओं के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी

कोरोना महामारी: ऑक्सीजन और दवाओं के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend