ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

24 घंटे में रिकॉर्ड 2.61 लाख नए मामले, एक्टिव केस 18 लाख के पार ,1,501 ने गंवाई जान

UB India News by UB India News
April 20, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग
0
24 घंटे में रिकॉर्ड 2.61 लाख नए मामले, एक्टिव केस 18 लाख के पार ,1,501 ने गंवाई जान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती नजर आ रही है, हर दिन कोविड के नए मामले नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं. रविवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब कोविड-19 के सर्वाधिक 2.61 लाख नए मामले देखने को मिले. यह लगातार चौथा दिन है जब देश में एक दिन में महामारी के दो लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 2 लाख 61 हजार 500 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,47,88,109 हो चुकी है. इस अवधि में 1501 मरीजों की मौत भी हुई है जोकि एक दिन में कोविड संक्रमण से मरने वालों की सर्वाधिक संख्या है. इसी के साथ कोरोना के कारण मृतकों की कुल संख्या 1,77,150 हो गई है.

देश में आज कोरोना की स्थिति-

RELATED POSTS

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 47 लाख 88 हजार 109
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 28 लाख 9 हजार 643
  • कुल एक्टिव केस- 18 लाख 1 हजार 316
  • कुल मौत- 1 लाख 77 हजार 150
  • कुल टीकाकरण- 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 डोज दी गई

UP में एक दिन में सर्वाधिक 120 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 120 लोगों की मौत हुई. वहीं, संक्रमण के 27,357 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले सितंबर 2020 में एक दिन में सबसे ज्यादा 113 लोगों की मौत हुई थी. राज्य में अब तक 8,21,054 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं, संक्रमण से अब तक 9,703 लोगों की मौत हुई है.

 

महाराष्ट्र में कोविड के नए मामले 67,123
महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 से संक्रमण के 67,123 नए मामले आए और फिर 419 लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ मरने वालों की कुल संख्या 59,970 हो गई. राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 37,70,707 हो गई है. मुंबई में शनिवार को 8,811 नए मामले आए. एक दिन पहले 8,803 नए मामले आए थे. शहर में अब तक 571,018 लोग संक्रमित हो चुके हैं  हुई हैं. शहर में कोरोना के कारण अब तक 12,301 लोग दुनिया छोड़ चुके हैं.

कल 27 लाख कोरोना टीके दिए गए
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 18 अप्रैल तक देशभर में 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 26 लाख 84 हजार 956 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.20 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 87 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 12 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

राज्यों द्वारा हाल में बढ़े मामलों के रोकथाम और प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बैठक की. कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए जन स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई बैठक में पीएम मोदी ने महामारी को हराने के लिए राज्यों में सहयोग का आह्वान किया और साथ ही कहा कि दवा निर्माण की पूर्ण राष्ट्रीय क्षमता का इस्तेमाल किया जाए. बैठक में प्रधानमंत्री ने जांच, संपर्क का पता लगाने और फिर उपचार की दिशा में आगे बढ़ने पर जोर दिया और कहा कि इनका कोई विकल्प नहीं है.

कोरोना समाचार:

  1. देश में रविवार को कोविड-19 के 2.61 लाख नए मामले सामने आए. यह लगातार चौथा दिन है जब देश में एक दिन में महामारी के दो लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं.
  2. 27 से 30 अप्रैल तक होने वाली इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा JEE-Mains को कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है.
  3. दिल्ली में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच चिंताजनक हालातों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने कहा कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी पहुंच चुका है जिसके कारण रिकॉर्ड मामले और मौतें सामने आ रही हैं. सीएम केजरीवाल के अनुसार  कोरोना के बेड्स बहुत तेजी से भरते चले जा रहे हैं, ICU बेड्स 100 से भी कम रह गए. उन्होंने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भी कमी हो रही है.
  4. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के स्टार कैंपनेर राहुल गांधी ने रविवार को बंगाल की अपनी चुनावी रैलिया स्थगित करने का ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने दूसरे नेताओं से भी ऐसा करने की अपील की है.
  5. हरिद्वार से दिल्ली लौटने वाले लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है. दिल्ली सरकार के आदेश में कहा गया है कि जो भी दिल्ली निवासी 4 अप्रैल से लेकर अभी तक हरिद्वार कुंभ गए हैं वो अपनी सारी जानकारी जैसे नाम, दिल्ली का पता, फोन नंबर आईडी प्रूफ दिल्ली से जाने की तारीख और वापस दिल्ली में आने की तारीख आदि यह आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर www.delhi.gov.in पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें.
  6. मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में मेडिकल कॉलेज में लिक्विड ऑक्सीजन टैंक में प्रेशर कम होने से 6 मरीजों की मौत हो गई है.
  7. वाराणसी में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. जहां बनारस में कोरोना के हालातों पर चर्चा करेंगे. इस बैठक में स्थानीय अधिकारी और डॉक्टरों के अलावा ऐसे कई लोग शामिल होंगे जो कोरोना के खिलाफ युद्ध में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
  8. कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को बुलाई गई बैठक में 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने अस्पतालों को अधिक मात्रा में ऑक्‍सीजन सिलेंडर और रेमडेसिविर की आपूर्ति करने तथा टीके की खुराक की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की.
  9. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के लगभग 24,000 मामले सामने आए, जो राष्ट्रीय राजधानी में अब तक की सर्वाधिक दैनिक संख्या है. एक दिन पहले महानगर में कोविड-19 के 19,486 मामले सामने आए थे और 141 मौतें हुई थीं. कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति ‘‘काफी गंभीर एवं चिंताजनक” हो गई है और रोगियों के लिए ऑक्सीजन, रेमडेसिविर और टोसीलीजुमैब की आपूर्ति में कमी हो गई है.
  10. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने राज्य में ऑक्सीजन की आपूर्ति के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन के जरिये संपर्क करने की कोशिश की लेकिन पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार की व्यस्तता से वह उपलब्ध नहीं हो सके.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

by UB India News
August 3, 2026
0

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार की शाम को होने वाला है। शपथ ग्रहण समारोह की भी तैयारियां कर ली गई...

Next Post
कोरोना महामारी का असर : JEE (मेन) की परीक्षा को स्थगित ,राहुल गांधी की पश्चिम बंगाल में सभी रैलियां स्थगित

कोरोना महामारी का असर : JEE (मेन) की परीक्षा को स्थगित ,राहुल गांधी की पश्चिम बंगाल में सभी रैलियां स्थगित

कोरोना पर नीतीश सरकार का फैसला, स्कूल-कॉलेज और धार्मिक स्थल रहेंगे बंद

कोरोना से जारी जंग में आज बिहार ले सकता है बड़ा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend