ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना से जारी जंग में आज बिहार ले सकता है बड़ा फैसला

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार, मुख्यमंत्री
0
कोरोना पर नीतीश सरकार का फैसला, स्कूल-कॉलेज और धार्मिक स्थल रहेंगे बंद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना से जारी जंग में रविवार को बिहार बड़ा फैसला लेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को इसके संकेत दिये। राज्यपाल फागू चौहान की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण को लेकर आयोजित सर्वदलीय बैठक में संवाद से वीडियो कॉन्फ्र्रेंंसग के माध्यम से मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस बैठक में सभी दलों के नेताओं ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण की अद्यतन स्थिति और उसे नियंत्रित करने के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में कोरोना का संक्रमण रोज तेजी से बढ़ रहा है। आज की बैठक में सभी दलों से जो महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं उन पर आपदा प्रबंधन समूह विचार करेगा। रविवार को सभी डीएम और एसपी के साथ बैठक कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली जाएगी और फिर उस आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। जाएंगे।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

मुख्यमंत्री ने कहा कि दवा एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए हमलोग सजग हैं। ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण हो, इसके लिए भी प्रयासरत हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को जागरूक करते रहना होगा। किसी भी आयोजनों में कम से कम लोग शामिल हों। मास्क का प्रयोग जरूर करें। आपस में दूरी बनाकर रहें और अकारण घर से बाहर न निकलें। साबुन से हाथ धोते रहें। हमारा सबसे आग्रह है कि मिलजुलकर काम करें, ताकि कोरोना के संक्रमण का प्रभाव कम से कम हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के रोज बढ़ रहा है। शुक्रवार की तुलना में कोरोना के मामले शनिवार को और तेजी से बढ़े हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मेदांता अस्पताल को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाने को लेकर मेदांता अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर नरेश त्रेहान से बात हुई है।

सर्वदलीय बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं। इन पर आपदा प्रबंधन समूह विचार करेगा और आगे की रणनीति तैयार करेगा। रविवार को सभी डीएम व एसपी के साथ बैठक कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद निर्णय रविवार को लिया जाएगा। -नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री

पार्टियों के तर्क
जदयू को विश्वास है कि संक्रमण चेन तोड़ने के लिए आगे भी सरकार जो निर्णय लेगी वह जनहित में होगा। कार्यकर्ता सरकार के हर निर्णय के साथ खड़े होंगे।  – उमेश कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष, जदयू

दो-तीन दिन की सब्जी व अन्य आवश्यक सामग्री कोई भी आसानी से घर में रख सकता है। लोगों के घर में रहने से  इस आपदा पर काबू पाने में सहायता मिलेगी। – संजय जायसवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 

सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खुल चुकी है। अपनी विफलताएं दूसरों के माथे मढ़, पाप में सबको भागीदार बनाने के लिए अब विपक्षी दलों को याद किया गया है।
-तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष

बिहार में पिछली बार की तर्ज पर अनियोजित लॉकडाउन नहीं थोपा जाए। दैनिक मजदूरों व छोटे व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर ही नाइट कफ्र्यू आदि लगाया जाए।
– मदन मोहन झा, कांग्रेस

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
बेल मिलने के बाद ट्विटर ‘वार’, लालू की बेटी ने सुशील मोदी से कहा- रेखा मोदी के साथ जेल जाओगे?

बेल मिलने के बाद ट्विटर 'वार', लालू की बेटी ने सुशील मोदी से कहा- रेखा मोदी के साथ जेल जाओगे?

लालू यादव की जमानत के बाद अबीर-गुलाल लगाकर बांटी मिठाइयां

लालू यादव की जमानत के बाद अबीर-गुलाल लगाकर बांटी मिठाइयां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend