ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

श्रमिकों को हरसंभव मदद देने को सरकार तैयारः मंत्री

UB India News by UB India News
April 17, 2021
in कारोबार, कैरियर, पटना, भाजपा
0
श्रमिकों को हरसंभव मदद देने को सरकार तैयारः मंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना काल में अगर कोई श्रमिक बिहार लौटकर आता है‚ तो उसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगाद्य इसको लेकर श्रम संसाधन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है‚ विभाग के पोर्टल व वेबसाइट पर निबंधित श्रमिकों को अब फिर से विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। दरअसल कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर एक बार फिर से कुछ राज्यों में लॉकड़ाउन जैसी स्थिति बन गयी है और यहां के श्रमिक दोबारा से लौटने को मजबूर हो रहे हैं। श्रम संसाधन विभाग ने जारी किया टॉल फ्री नंबर ,बिहार के प्रवासी 18003456138 पर करें कॉल

राज्य एवं राज्य से बहार कार्य करने वाले प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सबल बनाये जाने के लिए राज्य में श्रम संसाधन विभाग निरंतर क्रियाशील है। जिसके अंतर्गत बिहार भवन कर्मकार कल्याण बोर्ड़ कार्यरत है। बोर्ड़ के तहत निबंधित कामगारों को लाभ दिए जाने हेतु अनेक योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों के लिए रोजगार का बंदोबस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत तुरंत रोजगार मुहैया कराने वाले सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया गया है। साथ ही यह सुनिश्चित की जा रही है कि वे अपने यहां चल रही तमाम योजनाओं की पूरी सूची और इनके माध्यम से पैदा होने वाले रोजगार के सभी संभव अवसरों की रूपरेखा जल्द तैयार कर लें। इसमें मुख्य रूप से निर्माण से जुड़े और रोजगार परख विभाग शामिल हैं। मसलन ग्रामीण कार्य विभाग‚ ग्रामीण विकास विभाग‚ पथ निर्माण विभाग‚ भवन निर्माण विभाग शामिल है। इन संबंधित विभागों ने रोजगार के अवसरों से जुड़ी सूची तैयार करने की कवायद तेज कर दी है। इसे लेकर कई विभागों में बैठक भी की गयी है।

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

देश के अनेक राज्यों में लॉकड़ाउन जैसे हालात को देखते हुए बिहार में अप्रवासी कामगारों की संख्या आने वाले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ने के आसार बढ़ गये हैं। जिसके मद्’ेनजर सभी संबंधित विभागों ने इसे लेकर अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। ग्रामीण कार्य विभाग अपने अनुमंड़लीय अधिक्षण अभियंता के कार्यालयों में योजनाओं का नाम‚ कार्य स्थल और ठेकेदार का नाम फोन नंबर समेत पूरी सूची प्रदर्शित की जायेगी‚ ताकि रोजगार मांगने वालों को समुचित जानकारी मिल सके। इसमें ग्रामीण कार्य विभाग में सड़क बंदोबस्ती या निर्माण के अलावा पथ निर्माण में सड़क निर्माण से जुड़ी तमाम योजनाएं शामिल हैं। ग्रामीण विकास विभाग में मनरेगा के अंतर्गत पौधारोपण समेत अन्य सभी तरह के कार्य शामिल हैं। इन कायोंर् के जरिये रोजाना मजदूरी का बंदोबस्ती हो सकेगा साथ ही इसमें हुनरमंद कामकारों के लिए भी रोजगार की समुचित व्यवस्था करने की रूपरेखा तैयार की गयी है।

विगत वर्ष के लॉकड़ाउन के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार सरकार की तैयारी है कि आने के साथ ही लोगों को उचित रोजगार मिल सके। उन्हें ज्यादा दिनों तक इसके लिए इंतजार नहीं करना पड़े। भवन निर्माण से जुड़े कामगार अपना निबंधन करा सकते हैं। इनमें राजमिस्त्री‚ मजदूर‚ इले्ट्रिरशियन‚ प्लम्बर आदि निबंधन करा सकते हैं। भवन निर्माण कामगारों को श्रम संसाधन की ओर से कपड़ा और स्वास्थ्य मद में सालाना ५५ सौ सालाना देता है। कामगारों को औजार खरीदने के लिए भी सहायता दी जाती है‚ साथ ही बच्चों की पढ़ाई‚ श्रमिकों की मौत या अपंगता आदि में भी सरकार की ओर से सहायता दी जाती है। विभाग के पास अभी जानकारी आयी है कुछ प्रवासी दोबारा बिहार से जाने लगे हैं‚ वैसे श्रमिकों को बिहार सरकार की ओर से बताया जा रहा है कि वे प्रवासी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैंद्य इस योजना में किसी प्रवासी की मौत होने पर एक लाख की सहायता दी जाती है‚ जबकि अपंगता पर ७५ हजार रुपये तक सरकार सहायता देती है। श्रम संसाधन विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने बताया कि कोरोना व कई राज्यों में हुए लॉकड़ाउन को देखते हुए प्रवासी श्रमिकों के लिए टॉल फ्री नंबर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि 18003456138 टॉल फ्री नंबर पर अधिकारी व कर्मी लोगों के पूछे गये सवालों का जवाब देंगे और उनकी सहायता करेंगेद्य इसके लिए विभाग ने ३० अप्रैल तक का ड़¬ूटी रोस्टर जारी किया है‚ जिसमें सभी अधिकारियों के काम को बांटा गया है। यह नंबर २४ घंटे काम करेगा‚ इस नंबर पर बिहार आने वाले श्रमिकों को पूरी जानकारी दी जायेगी और उनका सहयोग किया जायेगा।

विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ कर रोजगार दिए जाने की हो रही तैयारीः जिवेश कुमार
विगत वर्ष इस पोर्टल के माध्यम से पिछली बार २५ लाख से अधिक मजदूरों का निबंधन हुआ था और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया था। बिहार लौटे प्रवासी कामगारों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए श्रम संसाधन ने २०२० में एक पोर्टल विकसित किया है। कोरोना के पहले विभाग के पास सही आकड़ा नहीं होने के कारण प्रवासियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा था। प्रवासियों की संख्या जानने के लिए विभाग ने पोर्टल और वेबसाइट के माध्यम से प्रवासियों का निबंधन शुरू किया‚ दोबारा इसी पोर्टल के माध्यम से निबंधन किया जायेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

by UB India News
July 3, 2026
0

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल...

Next Post
हमें उनके स्वास्थ्य की चिंता, फिलहाल एम्स में ही चलेगा इलाज:तेजस्वी

हमें उनके स्वास्थ्य की चिंता, फिलहाल एम्स में ही चलेगा इलाज:तेजस्वी

दीदी विकास के हर काम में दीवार बनके खड़ी हो गईं:पीएम नरेंद्र मोदी

दीदी विकास के हर काम में दीवार बनके खड़ी हो गईं:पीएम नरेंद्र मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend