ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दीदी विकास के हर काम में दीवार बनके खड़ी हो गईं:पीएम नरेंद्र मोदी

UB India News by UB India News
April 17, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती
0
दीदी विकास के हर काम में दीवार बनके खड़ी हो गईं:पीएम नरेंद्र मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के गंगारामपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा, ”जब उनकी सरकार की दुर्नीति के विरुद्ध मैं सवाल उठाता हूं तो दीदी मुझे गाली देती हैं। कहती हैं, मोदी से कान पकड़वाकर उठक-बैठक करवाएंगी। अरे दीदी, ओ दीदी, आपने बंगाल की गरीब जनता को लूटने वाले तोलाबाज़ों के कान मरोड़े होते, अपने सबसे प्रिय भाइपो से उठक-बैठक कराई होती तो, आज ये दिन ना देखने पड़ते।”

उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी में भगवान राम के नाम के प्रति उनकी नफरत इतनी बढ़ गई है कि वह ‘रामधेनु’ नाम बदलकर ‘रोंग्धेनु’ कर रही हैं… उनकी तुष्टीकरण की राजनीति के परिणामस्वरूप दिनाजपुर सहित यह बड़ा क्षेत्र विकास में पिछड़ गया।

RELATED POSTS

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री ने कहा, ”19 मार्च को दीदी ने कहा कि वो मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहती। फिर दीदी ने देश के प्रधानमंत्री की तुलना, लुटेरे, दंगाई, दुर्योधन, दुशासन से कर दी। 20 मार्च को दीदी ने मुझे श्रमिकों का हत्यारा बताया, दंगा करने वाला बताया। 25 मार्च को दीदी ने जो कहा, वो बताने से पहले बंगाल के संस्कारी लोगों से माफी मांगता हूं। दीदी ने मुझे जो गाली दी, मैं उसे मजबूरी में दोहरा रहा हूं। 25 मार्च को दीदी ने कहा- तुम साला खूनी का राजा, खूनी का जमींदार। तुमने सारे पैसे लूट लिए।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने ममता बनर्जी के और भी कई हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ”26 मार्च को दीदी बोलीं- देश में सिर्फ मोदी की दाढ़ी बढ़ती जा रही है। मोदी के दिमाग के साथ कुछ दिक्कत है, ऐसा लगता है मोदी का कोई स्क्रू ढीला है। 4 अप्रैल को दीदी इस बात पर भड़क गईं कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि क्या मैं भगवान हूं और सुपरह्यूमन हूं। 12 अप्रैल को दीदी ने कहा- जहां मैं जाता हूं, वहां दंगे होने लगते हैं। 13 अप्रैल को दीदी ने फिर से मुझे सबसे बड़ा झूठा कहा, मंदबुद्धि कहा। ये लिस्ट बहुत लंबी है, मैंने कुछ ही गालियां आपके सामने प्रस्तुत की हैं।”

प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी के जवाब देते हुए कहा, ”दीदी की गालियों से मुझे कोई दिक्कत नहीं है। दीदी, आप मुझे जितना कोसना है कोसिए, जितनी गाली देनी हो दीजिए लेकिन कम से कम बंगाल के कल्चर को तो मत भूलिए। देश की जनता, बंगाल की समृद्ध विरासत, यहां के लोगों की वाणी-वर्तन पर गर्व करती है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि मां गंगा ने अपने विशाल आंचल में हर तरफ बीजेपी को आशीर्वाद दिया है। 2 मई के बाद इसमें पश्चिम बंगाल भी जुड़ने वाला है। आपको बता दें कि इस इलाके में छठे चरण में वोटिंग होने वाली है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

नागरिक देवो भव:  , 21वीं सदी में दुनिया तेजी से बदल रही भारत भी उसी गति से आगे बढ़ रहा है…………………

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नीतियों और नेतृत्व क्षमता से भारत को सकारात्मक रूप से बदला है…

by UB India News
June 20, 2026
0

किसी राजनेता का आकलन उसकी नीतियों एवं नेतृत्व क्षमता से होता है और उसकी सबसे बड़ी परीक्षा संकट के समय...

Next Post
नवीन पटनायक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, खुले बाजार में कोविड वैक्सीन बिक्री की मंजूरी देने की अपील की

नवीन पटनायक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, खुले बाजार में कोविड वैक्सीन बिक्री की मंजूरी देने की अपील की

भारत आएगा नीरव मोदी, ब्रिटिश गृह विभाग ने प्रत्यर्पण को दी मंजूरी

भारत आएगा नीरव मोदी, ब्रिटिश गृह विभाग ने प्रत्यर्पण को दी मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend