ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के 15 लाख श्रमिक आयुष्मान योजना से जुड़ेंगे

UB India News by UB India News
April 13, 2021
in कैरियर, पटना, बिहार
0
बिहार के 15 लाख श्रमिक आयुष्मान योजना से जुड़ेंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना की दुश्वारियों के बीच बिहार के श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें बीमार होने की स्थिति में इलाज के पैसों के लिए परेशान नहीं होना होगा। श्रम संसाधन विभाग में निबंधित श्रमिकों को केंद्र की आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जा रहा है। तब उनके इलाज पर होने वाला पांच लाख तक का खर्च इस योजना से आच्छादित होगा। एक मई यानी मजदूर दिवस पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका एलान कर सकते हैं।

बिहार में यूं तो श्रमिकों की संख्या काफी अधिक है, लेकिन श्रम संसाधन विभाग में करीब 15 लाख श्रमिक निबंधित हैं। यह भवन निर्माण सहित अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले लोग हैं। बिहार भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड से निबंधित इन श्रमिकों को अभी तक राज्य सरकार हर साल तीन हजार रुपए बतौर चिकित्सा अनुदान देती है। यह राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाती है। हालांकि बीमारी की स्थिति में यह राशि बेहद कम हैं, जिससे इलाज करा पाना संभव नहीं हो पाता। श्रमिकों की इन्हीं दुश्वारियों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

राज्य के निबंधित श्रमिकों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जा रहा है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। निबंधित श्रमिकों के वार्षिक प्रीमियम की राशि राज्य सरकार देगी। यह राशि तकरीबन 110 करोड़ के करीब है। श्रम विभाग यह पैसा राज्य स्वास्थ्य समिति को दे रहा है। श्रमिकों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़े जाने की औपचारिक घोषणा होती ही स्वास्थ्य विभाग और श्रम संसाधन विभाग के बीच एक समझौता पत्र भी हस्ताक्षर किया जाएगा।

श्रमिकों के साथ सरकार को भी लाभ
निबंधित श्रमिकों के आयुष्मान भारत योजना से जोड़े जाने से जहां श्रमिक परिवारों को लाभ होगा। उन्हें इलाज के लिए पैसे जुटाने को किसी पर निर्भर नहीं होना होगा, वहीं सरकार के खजाने पर भी आर्थिक बोझ घटेगा। दरअसल अभी श्रमिकों को 3000 हजार रुपए के हिसाब से वार्षिक चिकित्सा अनुदान देने पर सरकार को करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। आयुष्मान से जुड़ने के बाद वार्षिक प्रीमियम चुकाने में 110 करोड़ के करीब ही खर्च होगा।

श्रम संसाधन विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने बताया कि विभाग से निबंधित करीब 15 लाख श्रमिकों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की तैयारी कर ली गई है। जल्द इसकी शुरुआत होगी। श्रमिकों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा से आच्छादित किया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

Next Post
बंगाल का वोटर पोलराइज हो गया है:प्रशांत किशोर

क्या आप बिहार की राजनीति में वापस आ रहे हैं?

भारत को मिला तीसरा टीका, DCGI ने रूसी वैक्सीन Sputnik V को दी मंजूरी

भारत को मिला तीसरा टीका, DCGI ने रूसी वैक्सीन Sputnik V को दी मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend