ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत को मिला तीसरा टीका, DCGI ने रूसी वैक्सीन Sputnik V को दी मंजूरी

UB India News by UB India News
April 13, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
भारत को मिला तीसरा टीका, DCGI ने रूसी वैक्सीन Sputnik V को दी मंजूरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के तीसरा वैक्सीन मिल गया है. रूस में विकसित हुई वैक्सीन स्पुतनिक-5 ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया  ने मंजूरी दे दी है. हालांकि फिलहाल इस वैक्सीन का उपयोग आपातकालिन परिस्थिति में किया जाएगा. बता दें कि स्पुतनिक-5  को मंजूरी मिलने के बाद अब भारत के पास तीन वैक्सीन हो जाएगी. देश में अभी दो कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन. कोरोना के खिलाफ स्पुतनिक वी की सफलता का प्रतिशत 91.6 फीसदी रहा है, जो कंपनी ने अपने ट्रायल के आंकड़ों को जारी करते हुए दावा किया था. रूस का RDIF हर साल भारत में 10 करोड़ से अधिक स्पुतनिक वी की डोज़ बनाने के लिए करार कर चुका है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के डॉ. एन.के. अरोड़ा के मुताबिक, ‘स्पुतनिक दो डोज का टीका है. पहली खुराक की संरचना दूसरी खुराक से अलग होगी और पहली खुराक और दूसरी के बीच कम से कम तीन से चार सप्ताह का अंतर होना चाहिए. प्रकाशित आंकड़ों से पता चलता है कि इसमें 91 प्रतिशत प्रभावकारिता है. इस पर कुछ और स्पष्टता भी जल्द आएगी.’

RELATED POSTS

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बिच क्या है क्या है डूरंड लाइन विवाद…………

कोरोनावायरस के खिलाफ दुनिया का पहला पंजीकृत वैक्सीन स्पूतनिक वी सबसे जाना-पहचाना है. सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 10 में से सात (74 फीसदी) ने रूसी वैक्सीन के बारे में सुना है. स्पूतनिक वी दुनिया के दो सबसे पसंदीदा वैक्सीन है.  यह सर्वेक्षण 18 फरवरी से 3 मार्च के बीच यूगव द्वारा किया गया था जो एशिया, लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका और यूरोप में बाजार अनुसंधान और डाटा अनालिटिक्स की यूके स्थित अग्रणी कंपनी है.

भारत, ब्राजील, मैक्सिको, फिलीपीन्स, वियतनाम, अर्जेन्टीना, अल्जीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और सर्बिया के लोगों ने इस सर्वेक्षण में हिस्सा लिया. दुनिया भर की आबादी के 25 प्रतिशत से ज्यादा या करीब 2 अरब से ऊपर लोग यहां रहते हैं.

रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड के सीईओ किरिल द्मित्रिएव ने कहा कि दुनिया के भिन्न हिस्सों में युगव के सर्वेक्षण के नतीजे एक बार फिर बताते हैं कि वैक्सीन उत्पादक के रूप में लोगों को रूस और उसके स्पूतनिक वी पर काफी भरोसा है. रूसी विज्ञान की उल्लेखनीय उपलब्धि का ही असर है कि स्पूतनिक वी कई महीनों से दुनिया भर में लोगों की जान बचा रहा है और अब 50 से ज्यादा देशों में उपयोग के लिए स्वीकृत किया गया है. इस वैक्सीन के कई प्रमुख फायदे हैं और इनमें एक है, 91.6 फीसदी की कार्यकुशलता जिसकी पुष्टि अग्रणी मेडिकल जर्नल द लैनसेट ने की है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

by UB India News
July 2, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जिस तरह सेना और सरकार के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हैं...

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बिच क्या है क्या है डूरंड लाइन विवाद…………

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बिच क्या है क्या है डूरंड लाइन विवाद…………

by UB India News
June 29, 2026
0

अगस्त, 2021 में जब तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया तो दुनिया में जो देश सबसे ज्यादा खुशी से झूमा...

पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव,अपाचे हेलीकॉप्टर हमले पर क्यों बदले ट्रंप के तेवर?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का फिर बढ़ना दुखद व शर्मनाक है………….

by UB India News
June 29, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का फिर बढ़ना दुखद व शर्मनाक है। ईरान के साथ युद्ध विराम के लिए...

16 महीने बाद आज पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली बार होगी द्विपक्षीय वार्ता ,इस मुलाकात पर दुनिया भर की नजर ……………

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल करेंगे भारत का दौरा’, विदेश मंत्री मार्को रूबियो का एलान

by UB India News
June 27, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत के दौरे पर आ सकते हैं। यह जानकारी अमेरिकी विदेश...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारी तनाव, अमेरिका की नाकेबंदी के बाद गुजर रहा भारतीय जहाज

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स?

by UB India News
June 27, 2026
0

ओमान ने यूरोपीय अधिकारियों से कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट अब पहले की तरह बिना किसी बदलाव के नहीं चल सकता....

Next Post
CBSE के एग्जाम कैंसिल किए जाएं:केजरीवाल

CBSE के एग्जाम कैंसिल किए जाएं:केजरीवाल

RJD ऑफिस बंद, लेकिन JDU और BJP कार्यक्रम करने में लगी है

RJD ऑफिस बंद, लेकिन JDU और BJP कार्यक्रम करने में लगी है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend