ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय रेलवे ने उत्तर भारत के लिए चलाईं स्पेशल ट्रेनें, महाराष्ट्र में लॉकडाउन के डर से पलायन

महाराष्ट्र में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन लगाने तक के संकेत दिए हैं. लॉकडाउन लगने की वजह से महाराष्ट्र में पलायन बढ़ गया है और बहुत से लोग दूसरे राज्यों में अपने घरों को जाने के लिए स्टेशनों पर जमा हो रहे हैं.

UB India News by UB India News
April 13, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, परिवहन
0
भारतीय रेलवे ने उत्तर भारत के लिए चलाईं स्पेशल ट्रेनें, महाराष्ट्र में लॉकडाउन के डर से पलायन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना की दूसरी लहर बड़ी तेजी के साथ बढ़ रही है. इस महामारी (COVID-19) के कारण एक बार फिर हालात एक बार फिर से बेकाबू होते जा रहे हैं. कोरोना के नए केस ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. आलम ये है कि तकरीबन हर रोज एक लाख से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं. देश के चार राज्यों में एक दिन में सबसे ज्यादा नए केस आए. इनमें महाराष्ट्र (Maharashtra), दिल्ली (Delhi), यूपी (Uttar Pradesh) और मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) शामिल हैं. महाराष्ट्र में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन लगाने तक के संकेत दिए हैं. लॉकडाउन लगने के डर की वजह से महाराष्ट्र से पलायन बढ़ गया है और बहुत से लोग दूसरे राज्यों में अपने घरों को जाने के लिए स्टेशनों पर जमा हो रहे हैं.

मुंबई से जाने वाली ट्रेनें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन संख्या 01091 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई-दानापुर विशेष (सोम, गुरु) 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक संचालित होगी. ट्रेन क्रमांक 01092 दानापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई विशेष (मंगल, शुक्र) 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित होगी.
ट्रेन संख्या 01093 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई-गोरखपुर विशेष (सोम, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और रवि) 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित होगी. 01094 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई विशेष (सोम, मंगल, बुध, शुक्र, शनि और रवि) 23 अप्रैल से 2 मई तक संचालित की जाएगी.
ट्रेन संख्या 01129 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-गोरखपुर विशेष (मंगल) 27 अप्रैल तक चलेगी. ट्रेन संख्या 01130 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष (गुरु) 29 अप्रैल तक चलेगी.
ट्रेन संख्या 01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई-गोरखपुर विशेष (मंगल) 27 अप्रैल तक संचालित की जाएगी. ट्रेन संख्या 01054 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई, विशेष (गुरु) 29 अप्रैल तक संचालित होगी.
ट्रेन संख्या 01097 लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई-दरभंगा विशेष (सोम) 26 अप्रैल तक संचालित होगी. ट्रेन संख्या 01098 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई विशेष (मंगल) 27 अप्रैल तक चलेगी.

RELATED POSTS

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे ने मुंबई और सूरत जाने और उधर से आने वाले यात्रियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ट्रेन संख्या 05181/05182 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 13 अप्रैल को रवाना होगी और 15 अप्रैल को मुंबई से चलेगी. ट्रेन संख्या 05183/05184 गोरखपुर-सूरत स्पेशल 14 को गोरखपुर से व 15 को सूरत से वापस चलेगी. ट्रेन संख्या 05181 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 13 अप्रैल को गोरखपुर से दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर ऐशबाग से रात 8 बजे, कानपुर से रात 9:40 बजे छूटकर तीसरे दिन 1:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. वापसी में 05182 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 15 अप्रैल को सुबह 4.30 बजे चलाई जाएगी. यह ट्रेन कानपुर से दूसरे दिन सुबह 7:25 बजे, ऐशबाग से सुबह 9:10 बजे छूटकर गोरखपुर दोपहर 2:30 बजे पहुंच जाएगी.

पटना. मुंबई व पुणे से दानापुर व दरभंगा के बीच चलायी जा रही तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन अवधि में विस्तार किया गया है. यह जानकारी पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी. 01097 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से दरभंगा चलने वाले साप्ताहिक विशेष गाड़ी अब 26 अप्रैल तक चलेगी.

वही 01098 दरभंगा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल चलने वाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी 27 अप्रैल तक चलेगी. 01401 पुणे से दानापुर चलने वाली द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 30 अप्रैल तक जबकि 01402 दानापुर से पुणे द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी दो मई तक चलेगी.

साप्ताहिक विशेष गाड़ी 29 अप्रैल तक चलेगी
गाड़ी संख्या 01091 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दानापुर चलने वाली द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 29 अप्रैल तक चलेगी जबकि 01092 दानापुर से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल चलने वाली द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 30 अप्रैल तक चलेगी.

एर्नाकुलम पटना के बीच पहली मई से चलेगी स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए 06359/06360 एर्नाकुलम-पटना-एर्नाकुलम स्पेशल ट्रेन पहली मई से चलेगी. ट्रेन संख्या 06359 एर्नाकुलम से पटना पहली मई से प्रत्येक शनिवार को चलेगी. जबकि ट्रेन संख्या 06360 पटना-एर्नाकुलम से चार मई से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया की ट्रेन में सभी को जय आरक्षित श्रेणी के होंगे यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा. मुंबई- पुणे से दानापुर, पटना और दरभंगा के लिए विशेष स्पेशल ट्रेन चलाने तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

by UB India News
July 30, 2026
0

भारत में डिजिटल कम्युनिकेशन तेजी से सार्वजनिक बातचीत और चर्चाओं को आकार दे रहा है। हाल के वर्षों में, प्राइवेट...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
पटना के सभी कोविड अस्पतालों में बेड फुल, 29 प्राइवेट अस्पतालों में सरकारी दर पर होगा कोरोना का इलाज!

पटना के सभी कोविड अस्पतालों में बेड फुल, 29 प्राइवेट अस्पतालों में सरकारी दर पर होगा कोरोना का इलाज!

खतरनाक हो रही कोरोना की दूसरी लहर, एकसाथ टूटे कई अनचाहे रिकॉर्ड ,24 घंटे में 1 लाख 60 हजार से ज्यादा पॉजिटिव

खतरनाक हो रही कोरोना की दूसरी लहर, एकसाथ टूटे कई अनचाहे रिकॉर्ड ,24 घंटे में 1 लाख 60 हजार से ज्यादा पॉजिटिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend