ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खतरनाक हो रही कोरोना की दूसरी लहर, एकसाथ टूटे कई अनचाहे रिकॉर्ड ,24 घंटे में 1 लाख 60 हजार से ज्यादा पॉजिटिव

कोरोना की दूसरी लहर देशभर में कहर बरपा रही है. कोरोना के मामले लगातार नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. बीते 24 घंटे में अगर कोरोना के नए मामलों की बात करें तो एक बार फिर 1.60 लाख कोरोना के केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 880 लोगों की जान चली गई है.

UB India News by UB India News
April 14, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय
0
खतरनाक हो रही कोरोना की दूसरी लहर, एकसाथ टूटे कई अनचाहे रिकॉर्ड ,24 घंटे में 1 लाख 60 हजार से ज्यादा पॉजिटिव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना (Corona) की दूसरी लहर देशभर में कहर बरपा रही है. कोरोना के मामले लगातार नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. बीते 24 घंटे में अगर कोरोना के नए मामलों की बात करें तो एक बार फिर 1.60 लाख कोरोना के केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 880 लोगों की जान चली गई है. बीते कुछ दिनों से हर रोज़ 1.50 लाख से अधिक केस ही दर्ज हो रहे हैं. सोमवार को भारत ने संक्रमण के मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में ब्राजील को पीछे छोड़ दिया. अब अमेरिका के बाद भारत सबसे ज्यादा प्रभावति देश है. वहीं, देश के कई राज्यों में रोज रिकॉर्ड तोड़ मामले देखने को मिल रहे हैं.

एक दिन में टूटे कई रिकॉर्ड
सोमवार को कोरोना वायरस के 1 लाख 68 हजार 912 नए मामले दर्ज किए गए. यह महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे ज्यादा केस थे. भारत में अब कोरोना वायरस के कुल 1 करोड़ 36 लाख 86 हजार 73 मामले हैं. भारत ने कुल संक्रमितों के मामले में ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है और अब सिर्फ अमेरिका से पीछे है. इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या भी 12 लाख के पार पहुंच गई है. पहली लहर सितंबर महीने में अपने चरम पर थी तो भारत में 10 लाख के पार ऐक्टिव केस थे लेकिन इसके बाद देश में केस घटने शुरू हो गए थे. कोरोना से होने वाली मौत के मामलों में भी भारत चौथे स्थान पर आ गया है. भारत से पहले अमेरिका, ब्राजील और मेक्सिको हैं.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

देश में कोरोना का काल (राज्य सरकारों का आंकड़ा)
• बीते 24 घंटे में आए कुल केस: 1,60,694
• बीते 24 घंटे में हुई कुल मौतें: 880
• बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 96727
• देश में कुल कोरोना केस की संख्या: 13686073
• देश में कुल एक्टिव केस की संख्या: 1258906
• देश में अबतक हुई कुल मौतें: 171089

बीते 24 घंटे में सामने आए केस
• महाराष्ट्र: 51751
• उत्तर प्रदेश: 13604
• छत्तीसगढ़: 13576
• दिल्ली: 11491
• कर्नाटक: 9579

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नए आंकड़े जारी किए जाने के बाद, देश में अबतक सामने आ चुके संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 36 लाख 89 हजार 453 हो गए हैं। कुल मामलों में से 1 करोड़ 22 लाख 53 हजार 697 लोग कोरोना महामारी को मात देने में सफल रहे हैं, जबकि 1 लाख 71 हजार 058 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वक्त देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 12 लाख 64 हजार 698 हो गए हैं।

संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार 34वें दिन हुई बढ़ोतरी के बीच देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या बढ़कर 12,64,698 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 9.24 प्रतिशत है। देश में सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज 12 फरवरी को थे और सबसे अधिक 10,17,754 उपचाराधीन मरीज 18 सितंबर 2020 को थे। आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से अब तक 1,22,53,697 लोग उबर चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे।

इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 12 अप्रैल तक 25,92,07,108 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 14,00,122 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 51,751 नए मामले

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51,751 मामले सामने आए और महामारी से 258 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई। इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 63,294 मामले सामने आए थे। विभाग के अनुसार, राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 34,58,996 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 58,245 पर पहुंच गई है। महाराष्ट्र में अब 5,64,746 मरीज उपचाराधीन हैं। राजधानी मुंबई में संक्रमण के 6893 नए मामले सामने आए और 43 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 28,34,473 मरीज ठीक हो चुके हैं।

14 अप्रैल को राज्यपालों संग बैठक करेंगे पीएम मोदी
कोरोना की दूसरी लहर की वजह से बने हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को राज्यपालों संग बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार करेगें। यह बैठक बुधवार शाम 6.30 बजे होगी। इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार 8 अप्रैल को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी। बैठक में देश में कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा और संक्रमण को फैलने से रोकने की रणनीति पर चर्चा हुई थी।

बंगाल में तेजी से सामने आ रहे कोरोना के मामले 
पश्चिम बंगाल कोरोना के पॉजिटिविटी रेट के मामले में भी देश में 7वें नंबर पर आ गया है. हैरानी की बात यह है कि बंगाल में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 6.5 फीसदी है, जबकि पूरे देश में यह आंकड़ा 5.2 फीसदी का ही है. टोटल पॉजिटिविटी रेट का आंकड़ा कुल टेस्ट में संक्रमित पाए गए लोगों के आधार पर निकाला जाता है. इसका अर्थ यह हुआ कि यदि बंगाल में 100 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ तो उनमें से 6.5 फीसदी संक्रमित मिले हैं. यह पॉजिटिविटी रेट चिंताओं को बढ़ाने वाला है.  पश्चिम बंगाल में बीते 7 दिनों के औसत की बात करें तो पश्चिम बंगाल में हर दिन 3,040 केस मिल रहे हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
आज ममता बनर्जी दे रहीं धरना वही अमित शाह करेंगे तीन रैली और दो रोड शो

आज ममता बनर्जी दे रहीं धरना वही अमित शाह करेंगे तीन रैली और दो रोड शो

बिहार के 15 लाख श्रमिक आयुष्मान योजना से जुड़ेंगे

बिहार के 15 लाख श्रमिक आयुष्मान योजना से जुड़ेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend