ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना का कहर जारी, एक दिन में रिकॉर्ड 1.45 लाख मामले, लगीं ये नई पाबंदियां

UB India News by UB India News
April 10, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, स्वास्थ
0
कोरोना ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 1 लाख से ज्यादा मरीज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना का कहर लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. शुक्रवार को देश में 1.45 लाख मामले सामने आए. दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां लगातार सख्ती बढ़ाई जा रही है. दिल्ली में सभी स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया है तो वहीं उत्तर प्रदेश में सरकारी और निजी कर्मचारियों को 50 फीसद उपस्थिति के साथ काम करने के आदेश जारी किए गए हैं. सूत्रों का कहना है कि दिल्ली मेट्रो में भी कैपिसिटी के हिसाब से केवल 50 फीसदी लोग ही सफर कर सके, इस आदेश को सख्ती से लागू करवाया जाएगा. साथ ही दिल्ली के अंदर चलने वाले डीटीसी और क्लस्टर की बसों में कैपिसिटी से 50 फीसदी सवारियों को ही सफर करने इजाजत देने पर विचार किया जा रहा है.

यूपी के सीएम से राजनाथ ने ली जानकारी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से कोरोना के कारण बिगड़ते हालात को लेकर बात की. राजनाथ ने सीएम योगी से बेड बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की. यूपी के सीएम ने देश के रक्षा मंत्री को यह बताया कि बताया कि बलरामपुर और शकुंतला मिश्रा मेडिकल कॉलेज में बेड बढ़ाए जाएंगे. सीएम ने साथ ही यह भी कहा कि जल्द ही केजीएमसी और पीजीआई में भी बेड बढ़ाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

यूपी में तेजी से बढ़ रहे मामले
उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर कम होंने का नाम नहीं ले रहा है. बीते 24 घंटे में 9,695 नए संक्रमित मिले हैं. राज्य में शुक्रवार को भी 37 लोगों की मौत हुई है. इस तरह अब राज्य में एक्टिव केस की कुल संख्या 48,306 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1.97 लाख लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट किया गया. अब तक 3.63 करोड़ लोगों की जांच की गई है. प्रदेश में कोविड संक्रमण से अब तक 9,039 लोगों की मृत्यु हो गई है.

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी
24 घंटों के दौरान शुक्रवार को 8,521 नए कोविड मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना से 39 लोगों की मौत भी हुई है. महामारी की शुरुआत के बाद से दिल्ली में यह एक ही दिन में सामने आए मामलों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है. पिछले साल 11 नवंबर को दिल्ली में एक ही दिन में यानी कुल 24 घंटों के दौरान 8,593 रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
कोरोना पर नीतीश सरकार का फैसला, स्कूल-कॉलेज और धार्मिक स्थल रहेंगे बंद

कोरोना पर नीतीश सरकार का फैसला, स्कूल-कॉलेज और धार्मिक स्थल रहेंगे बंद

24 घंटे में 10 मौतें; 2174 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, बिहार में अब 9357 एक्टिव मामले

24 घंटे में 10 मौतें; 2174 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, बिहार में अब 9357 एक्टिव मामले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend