ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना पर नीतीश सरकार का फैसला, स्कूल-कॉलेज और धार्मिक स्थल रहेंगे बंद

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, अध्यात्म, खास खबर, पटना, बिहार, मुख्यमंत्री
0
कोरोना पर नीतीश सरकार का फैसला, स्कूल-कॉलेज और धार्मिक स्थल रहेंगे बंद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए नीतीश सरकार ने राज्य में स्कूल-कॉलेज बद रखने का फैसला किया हैं. 18 अप्रैल तक बिहार में सभी स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे. वहीं धार्मिक स्थलों को भी बंद रखने का फैसला किया गया है. इसके अलावा राज्य में दुकानें शाम 7 बजे तक खुले रहेंगे. ये नियम 30 अप्रैल तक लागू रहेगा. बिहार में नाईट कर्फ्यू को लेकर सीएम नीतीश ने कहा कि फिलहाल इसे लागू नहीं किया जाएगा. अगर हालात बिगड़े तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे.

बिहार सरकार के फैसला के मुताबिक, अंतिम संस्कार में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी और शादी में 200 लोग ही शामिल हो पाएंगे. वहीं सभी सरकारी कर्मचारी 35% बारी-बारी उपस्थित होंगे. वहीं प्राइवेट संस्थानों में 33 उपस्थिति रहेगी. इसके अलावा दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य रहेगा .ढाबा में 25 % और सिनेमा घरों में 50% उपस्थिति होगी. होम डिलवरी को बंद किया जाएगा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में क्षमता के 50 प्रतिशत लोग ही बैठेंगे.

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की हैं. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि देश-दुनिया में कोरोना तेजी से फैल रहा है. बिहार में भी मामला तेजी से बढ़ रहा है. पटना में भी कोरोना की रफ्तार तेज है. बिहार के रहने वाले कई लोग राज्य के बाहर हैं, वो सभी लोग अब वापस घर लौट रहे हैं. इसके लिए बिहार सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है. हमारी सरकार ने रेलवे स्टेशन पर ही टेस्टिंग की व्यवस्था की है. जो लोग पॉजिटिव पाए जाएंगे, उनके इलाज की व्यवस्था की गई है.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अनुमंडल स्तर पर क्वारंटाइन सेंटर बनाने की तैयारी की जा रही है. कोरोना से जुड़ें सभी नियम 30 अप्रैल तक जारी रहेगा बाकि हालात को देखते हुए उसके बाद आगे का निर्णय लेंगे.

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि बिहार सरकार अधिक से अधिक टेस्ट कराने पर फोकस कर रही हैं. 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच टीका उत्सव मनाया जाएगा. बता दें कि पीएम मोदी ने बैठक में कहा था कि 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जी की जयंती है और 14 अप्रैल को अंबेडकर जी की जयंती है. 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच हमें टीका उत्सव मनाएं. इस दौरान वैक्सीन की बर्बादी शून्य हो. अधिक से अधिक वैक्सीनेशन हो. इससे वातावरण बदलने में काफी मदद मिलेगी.

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के मद्देनजर सरकार की ओर से की जा रही सख्ती के कारण वहां रह रहे बिहार के लोग वापस अपने घर लौटने लगे हैं. ऐसी स्थिति में वहां से आने वाले लोगों की कोरोना जांच के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है. पटना रेलवे स्टेशन और पटना हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र से लौटे 23 यात्रियों को कोविड-19 संक्रमित पाया गया है. पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कुर्ला-पटना एक्सप्रेस, जो रात एक बजे पटना पहुंची, के 655 यात्रियों की कोरोना जांच की गई. इसमें 17 कोरोना पॉजिटिव पाए गए. उन्होंने बताया कि मुंबई से पटना पहुंचे छह विमान यात्रियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
24 घंटे में 10 मौतें; 2174 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, बिहार में अब 9357 एक्टिव मामले

24 घंटे में 10 मौतें; 2174 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, बिहार में अब 9357 एक्टिव मामले

बिहार के इंस्पेक्टर की प. बंगाल में मॉब लिंचिंग में हुई मौत

बिहार के इंस्पेक्टर की प. बंगाल में मॉब लिंचिंग में हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend