ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में कोरोना की दूसरी लहर ने तोड़े सारे रिकार्ड, 168 दिन बाद मिले 1527 मामले

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अंतिम रिपोर्ट के अनुसार बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान 1527 नए पॉजिटिव मामले मिले हैं। इनमें अकेले आठ जिलों से 934 मामले हैं। सर्वाधिक 522 नए मामले पटना जिले के हैं। गया से 128, भागलपुर से 78, जहानाबाद से 68, भोजपुर से 39, रोहतास से 34, अरवल से 33 और सिवान से 32 नए संक्रमित मिले हैं।

UB India News by UB India News
April 8, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
बिहार में कोरोना की दूसरी लहर ने तोड़े सारे रिकार्ड, 168 दिन बाद मिले 1527 मामले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कोरोना वायरस की दूसरी लहर दिन प्रतिदिन खतरनाक होती जा रही है. बुधवार को एक दिन का रिकॉर्ड मामला दर्ज हुआ. बिहार में अप्रैल माह में सबसे 1527 नये पॉजिटिव केस पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में अब कोरोना के कुल 5925 एक्टिव मामले हो गए हैं.

इससे पहले मंगलवार को भी आंकड़ा एक हजार से उपर का था. बिहार में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा राजधानी पटना से सामने आए हैं. हालांकि अब खतरा कई अन्य जिलों में भी गहरा गया है. इधर, जांच की संख्या भी बढ़ गयी है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 85,050 सैंपलों की जांच की गयी.

RELATED POSTS

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

पटना जिला सर्वाधिक नये पॉजिटिव के साथ राज्य टॉप पर बना हुआ है. पटना में बुधवार को 522 नये संक्रमित पाये गये, जबकि दूसरे स्थान पर गया में 128 नये पॉजिटिव मिले. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के सभी जिलों में कोरोना के नये केस पाये गये हैं.

भागलपुर जिले में 78, मुजफ्फरपुर में 74, जहानाबाद में 68, भोजपुर में 39, रोहतास में 34, अरवल व सारण में 33-33, मुंगेर व सीवान में 32-32, औरंगाबाद व गोपालगंज में 31-31, वैशाली व पश्चिम चंपारण में 28-28, बेगूसराय में 27,पूर्णिया में 23, नालंदा में 22, मधेपुरा में 21, पूर्वी चंपारण में 19, मधुबनी में 18, शेखपुरा में 17, दरभंगा व लखीसराय में 14-14, कैमूर व समस्तीपुर में 13-13, जमुई व खगड़िया में नौ-नौ, बांका व सुपौल में आठ-आठ, अररिया व किशनगंज में छह-छह, बक्सर, कटिहार व शिवहर में तीन-तीन नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इसके अलावा दूसरे राज्यों के 15 लोगों के सैंपल भी यहां जांच में पॉजिटिव पाये गये.

Bihar me Corona: अप्रैल में इस तरह आए कोरोना केस
तिथि —- —-नये पॉजिटिव —— एक्टिव केस

एक अप्रैल- 488- 1907

दो अप्रैल- 662- 2363

तीन अप्रैल- 836- 2942

चार अप्रैल- 864- 3560

पांच अप्रैल-935- 4143

छह अप्रैल- 1080- 4954

सात अप्रैल- 1527- 5925

पिछले कुछ दिनों में बिहार मे कोरोना (Corona Cases In Bihar) के बढ़ते मामलों ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है. कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए पटना जिला प्रशासन (Patna Administration) और बिहार के तमाम जिलाधिकारियों को जांच बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग में निर्देश जारी करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र, पंजाब सहित अन्य ज्यादा प्रभावित राज्यों से आने वाले प्रवासी लोगों तो शत प्रतिशत जांच की जाए. महाराष्ट्र के कुर्ला से गुरुवार को पहली ट्रेन चल कर रात 11:40 बजे पटना पहुंचेगी जिसे लेकर बड़ी तैयारी की गई है.

कुर्ला से आने वाले यात्रियों का होगा शत प्रतिशत जांच
महाराष्ट्र कुर्ला से पहुंचने वाली ट्रेन को लेकर पटना जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है. पटना जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने निर्देश जारी करते हुए कहा है ट्रेन से जो भी यात्री पटना जंक्शन पर उतरेंगे सभी यात्रियों का शत प्रतिशत जांच की जाएगी. जो भी लोग पॉजिटिव पाए जाएंगे उन्हें आइसोलेशन सेंटर में रखा जाएगा और जो होम क्वारंटीन रहना चाहते हैं तो उन्हें होम क्वारेन्टीन किया जाएगा.

10 अप्रैल से दानापुर पहुंचेगी विशेष ट्रेन
महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले के बाद महाराष्ट्र में रहने वाले बिहारी मजदूरों ने वापस लौटना शुरू कर दिया है. इसके लिए कई विशेष ट्रेनें भी चलाई गई हैं. महाराष्ट्र से लोगों को लेकर पहली ट्रेन 10 अप्रैल को दानापुर जंक्शन पहुंचेगी. दानापुर में सभी यात्रियों के जांच के लिए बड़े टीमों का गठन किया गया है. महाराष्ट्र से आने वाले मजदूरों के लिए 70 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है जो पटना, दानापुर जंक्शन पर सघनता के साथ जांच करेंगे. दानापुर में दो बड़े आइसोलेशन सेंटर भी बनाए गए हैं जहां जांच में पाए गए पॉजिटिव मरीजों को रखने की व्यवस्था की गई है.

70 प्रतिशत पॉजिटिव बाहर से आने वाले
पटना सहित बिहार में बढ़ रहे कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की जांच से यह पता चला है कि 69.3 प्रतिशत लोग पॉजिटिव हुए हैं जो कहीं बाहर से आए या गए हैं. इस आंकड़े को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और चौकन्ना हो गया है. पिछले दिनों 5 महीने के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब पटना में एक दिन में ही 522 कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए. बुधवार को पटना जंक्शन पर सुबह में 110 मरीजों का जांच की गई जिसमें 10 पॉजिटिव पाए गए थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

by UB India News
July 31, 2026
0

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में बैठे- बैठे बिहार सरकार से एक सवाल पूछकर...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

Next Post
कहर बरपा रही है कोरोना की दूसरी लहर, एक दिन में 1,26,789 नए मामले, 685 मरीजों की मौत

कहर बरपा रही है कोरोना की दूसरी लहर, एक दिन में 1,26,789 नए मामले, 685 मरीजों की मौत

कोरोना महामारी से निपटने के लिए जरूरी है टीकाकरण,मोदी ने आज ली कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़

कोरोना महामारी से निपटने के लिए जरूरी है टीकाकरण,मोदी ने आज ली कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend