• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

कोरोना महामारी से निपटने के लिए जरूरी है टीकाकरण,मोदी ने आज ली कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़

UB India News by UB India News
April 8, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
कोरोना महामारी से निपटने के लिए जरूरी है टीकाकरण,मोदी ने आज ली कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना के बढ़ते केस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की सुबह कोविड के खिलाफ वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली. खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके सुबह बताया कि उन्होंने आज दिल्ली एम्स में वैक्सीन की दूसरी डोज ली. वैक्सीन की पहली डोज पीएम मोदी ने 1 मार्च को ली थी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने वैक्सीन लेने की वर्तमान योग्यता रखने वालों से वैक्सीन लेने की अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण हमारे पास वायरस को हराने के कुछ तरीकों में से एक है. PM ने भारत बायोटेक की Covaxin ली है. उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘आज मैंने एम्स में कोविड-19 वैक्सीन के खिलाफ वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले ली. वायरस को हराने में वैक्सीनेशन हमारे पास मौजूद कुछ तरीकों में से एक है. अगर आप वैक्सीन लगवाने के योग्य हैं, तो जल्द ही वैक्सीन ले लें.’ पीएम ने ट्वीट के साथ CoWIN वेबसाइट का लिंक भी दिया, जो वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए बनाया गया है.

कोरोना वायरस को लेकर हालात अब पिछले साल की तरह होने लगे हैं। मंगलवार को देशभर में कोरोना के 1,15,249 नए मामले सामने आए जो अबतक एक दिन में सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में 630 मरीजों की मौत हो गई। पांच नवंबर के बाद से यह कोरोना के चलते एक दिन में होनेवाली सबसे ज्यादा मौत है। कोरोना के एक्टिव मामलों में 54 हजार से ज्यादा की वृद्धि हुई और अब यह 8 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। दो दिन पहले एक्टिव मामलों की संख्या सात लाख दर्ज की गई थी और इस संख्या में एक बड़ी उछाल देखने को मिली है।

RELATED POSTS

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच किस पर भड़का चीन? कहा – आग में घी डाल रहा…

इजरायल-ईरान तनाव का सीधा असर शेयर बाजार पर, रुपया दो दुश्मनों से एक साथ लड़ रहा है जंग……….

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण पैदा हुआ संकट कितना बड़ा है जरा इसके बारे में सोचें। कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, किसी तरह की कमी देखने को नहीं मिल रही है। अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया है जहां एक दिन में एक लाख से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में हालात चिंताजनक है। मंगलवार को यहां 55,469 नए मामले सामने आए जो अबतक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। वहीं राज्य में एक दिन में 297 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इनमें अकेले मुंबई शहर में 10,030 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हुई है। पुणे जिले में मंगलवार को 10,226 नए मामले सामने आए और 58 लोगों की मौत हुई। नागपुर में एक दिन में 3,758 नए मामले सामने आए और 54 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में हालात नियंत्रण से बाहर होता जा रहा है।

वहीं महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य कर्नाटक में मंगलवार को 6,150 नए मामले सामने और 39 मौतें हुईं। यह महामारी कई अन्य राज्यों में फैल रही है: केरल (3,502), उत्तर प्रदेश (5,928), तमिलनाडु (3,645), दिल्ली (5,100), राजस्थान (2,236), गुजरात (3,280), मध्य प्रदेश (3,722), पंजाब (2,924) ) और झारखंड में 1,264 नए मामले सामने आए हैं । ये महामारी के फैलने का साफ संकेत दे रहे हैं। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल ने बताया कि यह महामारी पिछले साल की तुलना में तेजी से फैल रही है इसलिए अगले चार सप्ताह बेहद अहम हैं। कोरोना के हाई एक्टिव मामलों वाले 10 राज्यों में से सात राज्य महाराष्ट्र के हैं जबकि छत्तीसगढ़ और पंजाब में हालात खतरनाक है।

अधिकांश राज्यों ने नाइट कर्फ्यू और आवाजाही पर पाबंदी लगाना शुरू कर दिया है, लेकिन ये उपाय पर्याप्त नहीं हैं। मंगलवार को दिल्ली सरकार ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का कर्फ्यू लगा दिया और ऐलान किया कि यह 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। केवल वैक्सीनेशन सेंटर्स (टीकाकरण केंद्रों), स्वास्थ्य कर्मचारियों, हवाई और रेल यात्रियों और जरूरी सेवाओं को ही इस कर्फ्यू प्रतिबंध से छूट दी गई है। दिल्ली मेट्रो चलती रहेगी, लेकिन कर्फ्यू की अवधि में इसका इस्तेमाल वही लोग कर पाएंगे जिन्हें छूट दी गई है। एक राज्य से दूसरे राज्य में और राज्य के अंदर सामानों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। कोरोना का प्रकोप बढ़ने के कारण एम्स ( AIIMS) और दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी अस्पताल ने बुधवार से ओपीडी बंद कर दी है। केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी कर्मचारियों को खुद से वैक्सीनेशन (टीकाकरण) कराने का निर्देश दिया है।

इस निराशाजनक माहौल में अच्छी बात ये है कि अब वैक्सीनेशन सेंटर्स पर आम लोगों की भीड़ लगने लगी है। मंगलवार रात अपने प्राइम टाइम शो ‘आज की बात’ में, हमने पटना और मुरैना (मध्य प्रदेश) में टीकाकरण केंद्रों के बाहर खड़ी भीड़ को दिखाया। यहां लोग टीकों के लिए बड़ी संख्या में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान पूरे देश में चल रहा है। महामारी के फैलने की रफ्तार को धीमा करने के लिए टीके महत्वपूर्ण हैं। पूरी आबादी के 60 से 70 फीसदी टीकाकरण के बाद ही यह कहा जा सकता है कि लोगों ने अब हर्ड इम्यूनिटी हासिल कर ली है। टीकाकरण अभियान के पिछले तीन महीनों में अबतक केवल तीन राज्यों ने अपनी आबादी का 5 प्रतिशत कवर किया है। महाराष्ट्र में अकोला, यवतमाल, बुलढाणा, गोंदिया, वाशिम और नागपुर ग्रामीण जैसे कई जिलों में वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने की खबरें हैं।

मंगलवार रात 8 बजे तक पूरे देश में कोरोना के 8.4 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए गए हैं। इनमें 45 वर्ष और इससे अधिक उम्र के 5.44 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी गई पहली खुराक भी शामिल है। पिछले 79 दिनों में कोरोना की 7.9 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई है। केंद्र ने यह संकेत दिया है कि टीकाकरण के मौजूदा दौर के बाद वैक्सीन की आपूर्ति में कमी हो सकती हैं। टीकाकरण का मौजूदा दूसरा दौर जुलाई तक चलेगा। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि दूसरा दौर खत्म होने के बाद सबसे कमजोर समूहों को टीकाकरण में प्राथमिकता मिलेगी।

देश में कुछ लोग अभी-भी वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं। वे कहते हैं जरा देख लें, कुछ और इंतजार कर लें। ऐसे लोगों से मैं कहना चाहता हूं कि हमारे देश में 8.4 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। अब क्या देखना बाकी है? किस बात का डर है? दुनिया के 155 मुल्कों में करीब सत्तर करोड़ डोज (खुराक) दी जा चुकी है। लेकिन ये आंकड़ा दुनिया की आबादी का पांच प्रतिशत भी नहीं है। ये बहुत कम है। हालात फिर से सामान्य हों इसके लिए किसी भी मुल्क में 70 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगवानी होगी। जिन देशों में चालीस प्रतिशत से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, वहां कोरोना के मामले तेजी से कम हुए हैं और हालात सुधर रहे हैं।अमेरिका में करीब 17 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। यहां आधी आबादी का टीकाकरण हो चुका है और मई के आखिर तक कुल आबादी 33 करोड़ में से 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगा दी जाएगी।

इसके विपरीत भारत की चुनौती इससे कहीं बड़ी है। अमेरिकी में तो कुल 33 करोड़ लोग हैं लेकिन हमारे यहां अकेले उत्तर प्रदेश में 24 करोड़ लोग हैं। हमारे देश की आबादी अमेरिका से सौ करोड़ ज्यादा है। हालांकि वैक्सीन लगाने की हमारी क्षमता दुनिया में सबसे ज्यादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि हम 70 लाख लोगों को रोज वैक्सीन की डोज (खुराक) देने में सक्षम हैं लेकिन इसके लिए देश की जनता का सहयोग सबसे जरूरी है। लोग आगे बढ़ें और जो योग्य हैं वो वैक्सीन लगवाएं ताकि फिर आपसे कम उम्र वालों का नंबर आए। इसीलिए अगर हम चाहते हैं कि हमारे देश में जनजीवन सामान्य हो तो फिर वैक्सीनेशन ही इसका रास्ता खोल सकता है। जब तक 50 से 60 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो नहीं जाता तब तक मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाना और हाथों को धोते रहना जरूरी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच किस पर भड़का चीन? कहा – आग में घी डाल रहा…

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच किस पर भड़का चीन? कहा – आग में घी डाल रहा…

by UB India News
June 17, 2025
0

चीन ने ईरान-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...

शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त

इजरायल-ईरान तनाव का सीधा असर शेयर बाजार पर, रुपया दो दुश्मनों से एक साथ लड़ रहा है जंग……….

by UB India News
June 18, 2025
0

इजरायल-ईरान तनाव का सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ता हुआ दिख रहा है. कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 17...

भारत ने सिंधु जल समझौते पर रोक लगाने का फैसला क्यों किया?

पाकिस्तान में 92% तक घट चुका है चिनाब का प्रवाह ………….

by UB India News
June 17, 2025
0

पाकिस्तान इस समय इतिहास के सबसे भीषण जल संकट से गुजर रहा है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण माना जा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में शामिल होने के लिए कनाडा पहुँचे , G7 शिखर सम्मेलन में लगातार उनकी छठी भागीदारी है………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में शामिल होने के लिए कनाडा पहुँचे , G7 शिखर सम्मेलन में लगातार उनकी छठी भागीदारी है………….

by UB India News
June 18, 2025
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में शामिल होने के लिए कनाडा पहुँच चुके हैं. यह प्रधानमंत्री मोदी की G7 शिखर...

इजरायल ने तेहरान पर किया बड़ा हमला, खामेनेई के करीबी और ईरान के आर्मी चीफ अली शादमानी को किया ढेर

इजरायल ने तेहरान पर किया बड़ा हमला, खामेनेई के करीबी और ईरान के आर्मी चीफ अली शादमानी को किया ढेर

by UB India News
June 17, 2025
0

इजरायली सेना इजरायल पर बड़ा हमला करने का दावा किया है। इजरायली सेना (आईडीएफ) के मुताबिक उसने तेहरान पर किए गए...

Next Post
भविष्य के स्वास्थ्य संकटों से दुनिया को बचाने के लिए……….

भविष्य के स्वास्थ्य संकटों से दुनिया को बचाने के लिए..........

कोरोनाः किस राज्य में लॉकडाउन और कहां लगा नाइट कर्फ्यू? जानें यहां

कोरोनाः किस राज्य में लॉकडाउन और कहां लगा नाइट कर्फ्यू? जानें यहां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend