ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में कोरोना के कहर का डर, बढ़ते प्रकोप के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

नीतीश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के प्रति सभी सजग रहें, कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन करें, सभी लोग मास्क का प्रयोग करें, आपस में दूरी बनाकर रखें और हमेशा हाथ धोते रहें.

UB India News by UB India News
April 6, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
बिहार में कोरोना के कहर का डर, बढ़ते प्रकोप के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में कोरोना वायरस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों और आरक्षी अधीक्षकों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए अधिकतम संख्या निर्धारित की गई है. हमें लोगों को टीकाकरण और जांच के लिए प्रेरित करना है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि ”सभी फ्रंटलाइन वर्कर और हेल्थ केयर वर्कर जो काम में लगे हैं, उन सभी की कोरोना जांच करवाएं और उनके सम्पर्क में आने वाले परिजनों की भी जांच करवाएं. देश के अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से फैल रहे हैं. उन राज्यों से बिहार के लोगों के वापस आने की संभावना है. इसे ध्यान में रखते हुए प्रखण्ड स्तर पर क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था तैयार रखें.” उन्होंने कहा कि ”कोरोना के बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में अधिक से अधिक टेस्टिंग करें.”

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

सार्वजनिक आयोजनों में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हों- नीतीश

नीतीश ने कहा कि ”सार्वजनिक आयोजनों में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हों. धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोग विशेष सतर्कता बरतें और कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन करें. संक्रमण के कारणों का विश्लेषण करने के साथ ही पिछली बार के अनुभवों के आधार पर रणनीति बनाकर काम करें.” उन्होंने कहा कि ”अधिक से अधिक कोविड-19 टीकाकरण होने से कोरोना संक्रमण का असर कम से कम होगा.”

सीएम ने कहा कि ”राज्य की आबादी अधिक है, आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट रहे. ए.इ.एस. और जापानी इन्सेफ्लाइटिस बीमारी से बचाव को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी रखे.” मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के प्रति सभी सजग रहें, कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन करें, सभी लोग मास्क का प्रयोग करें, आपस में दूरी बनाकर रखें और हमेशा हाथ धोते रहें.

कोरोना सक्रंमण के सबसे अधिक एक्टिव केसेज वाले आठ जिलों पटना, जहानाबाद, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सिवान एवं सारण है. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण राज्य में तेजी से फैल रहा है. कहा कि इस बात का आकलन करें कि कोरोना के मामले क्यों बढ़ रहे हैं. नये केसेज किन क्षेत्रों में हैं, वहां कौन लोग बाहर से आये हैं, इन सब बातों की पूरी जानकारी रखें. बाहर से आनेवाले लोगों एवं उनके सम्पर्क में आने वाले लोगों पर भी नजर रखें.

संक्रमण के कारणों का विश्लेषण करने के साथ ही पिछली बार के अनुभवों के आधार पर रणनीति बनाकर काम करें. कोरोना के बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में अधिक से अधिक टेस्टिंग करें. कहा कि सभी फ्रंटलाइन वर्कर और हेल्थ केयर वर्कर जो काम में लगे हैं, उन सभी की कोरोना जांच करवाएं और उनके सम्पर्क में आने वाले उनके परिजनों की भी जांच करवाएं. जितनी अधिक जांच होगी, कोरोना सक्रंमण के मामलों का पता चलेगा.

सार्वजनिक आयोजनों जैसे शादी विवाह और श्राद्ध में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हों और कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें. धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोग विशेष सतर्कता बरतें. कहा कि कोविड-19 टीकाकरण का काम तेजी से कराएं. अधिक से अधिक टीकाकरण होने से कोरोना संक्रमण का असर कम से कम होगा. राज्य की आबादी अधिक है, आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट रहे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ए0इ0एस0 एवं जापानी इन्सेफ्लाइटिस बीमारी से बचाव को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी रखे. मुख्यमंत्री ने लोगो ं से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के प्रति सभी सजग रहें, कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें. सभी लोग मास्क का प्रयोग करें. आपस में दूरी बनाकर रखें एवं हमेशा हाथ धोते रहे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू, क्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन?

दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू, क्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन?

मंत्रिमंडल की बैठक में 8 एजेंडों पर लगी मुहर

मंत्रिमंडल की बैठक में 8 एजेंडों पर लगी मुहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend