ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दीदी ने बंगाल में जिस तरह विश्वासघात किया उसका जवाब बराबर बंगाल की जनता दे रही है:पीएम

UB India News by UB India News
April 6, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर
0
दीदी ने बंगाल में जिस तरह विश्वासघात किया उसका जवाब बराबर बंगाल की जनता दे रही है:पीएम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मंगलवार को विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान जारी है. पश्चिम बंगाल के कुचबिहार के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हावड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया है. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल तक दीदी ने बंगाल में जिस तरह विश्वासघात किया उसका जवाब इस बार बराबर बंगाल की जनता दे रही है. दीदी के टोलाबाज, सिंडिकेट, अन्याय, अत्याचारी और हत्याचारी सरकार से हर कोई परेशान है. तो चलिए आपको बताते हैं पीएम मोदी की दस बड़ी बातें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्थिति ये आ गई है कि दीदी के दल को पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहे हैं. कुछ दिन पहले तक दीदी चुनाव आयोग पर, केंद्रीय वाहिनी पर पोलिंग एजेंट्स को रोकने का आरोप लगा रही थीं, अब वो खुलेआम मान रही हैं कि उनके पोलिंग एजेंट्स ही बगावत करने लगे हैं.
बंगाल और नंदीग्राम ही नहीं बल्कि दीदी से तो अब नंदी भी अपनी नाराजगी खुलकर जताने लगे हैं. स्थिति ये आ गई है कि दीदी के दल को आज पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहे हैं.
हर गांव में माताओं-बहनों का बहुत अधिक दबाव TMC के कार्यकर्ताओं पर है. दबाव ये है कि वो गरीब-मध्यम वर्ग को लूटने वालों, खून बहाने वालों, हमारी आस्था, हमारी श्रद्धा को गाली देने वालों का साथ छोड़ दें.
प्रधानमंत्री ने कहा कि दीदी ने आप पर पैसे लेने और अपने वोट बेचने का आरोप लगाया है. क्या आप ऐसा करते हैं? क्या यह तुम्हारा अपमान नहीं है? चुनाव में आपको इसका जवाब देना चाहिए.
दीदी, ओ दीदी, कितना विश्वास किया था बंगाल के लोगों ने आप पर, आपने बंगाल के लोगों का विश्वास तोड़ दिया. आपने बंगाल के भावुक लोगों का दिल तोड़ दिया.
हार की हताशा में दीदी आजकल मुझपर गालियों की बौछार कर रही हैं.
बंगाल के लोग दीदी का ये आचरण देखकर दुखी हैं. देश और दुनिया में इसकी चर्चा है कि बंगाल की ये कौन सी छवि दीदी प्रस्तुत कर रही हैं.
तृणमूल के सिंडिकेट का आंखों देखा हाल बताने वाला एक टेप पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. न्यू टाउन से कैसे कंस्ट्रक्शन का सिंडिकेट विकसित हुआ, कैसे हावड़ा सहित पश्चिम बंगाल के अनेक शहरों को भाइपो सर्विस टैक्स ने बेहाल कर दिया, ये पूरे देश ने सुना है.
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल को दीदी की सरकार की दुर्नीति ने Ease of Crime, Ease of Loot दिया, बीजेपी सरकार Ease of Living और Ease of Doing Business का आशोल पॉरिबोर्तोन देने वाली है.
10 साल तक दीदी ने बंगाल में जिस तरह विश्वासघात किया उसका जवाब इस बार बराबर बंगाल की जनता दे रही है. दीदी के टोलाबाज, सिंडिकेट, अन्याय, अत्याचारी और हत्याचारी सरकार से हर कोई परेशान है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
असम और केरल सहित तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतदान खत्म, सिर्फ बंगाल में बचे 5 चरण

असम और केरल सहित तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतदान खत्म, सिर्फ बंगाल में बचे 5 चरण

बिहार में कोरोना के कहर का डर, बढ़ते प्रकोप के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

बिहार में कोरोना के कहर का डर, बढ़ते प्रकोप के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend