ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हर आयु वर्ग के लिए वैक्‍सीनेशन फिलहाल नहीं:केंद्र सरकार

UB India News by UB India News
April 6, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, स्वास्थ
0
हर आयु वर्ग के लिए वैक्‍सीनेशन फिलहाल नहीं:केंद्र सरकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी को टीका देने की मांग पर जवाब दिया है. मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि विश्व में भी बहुत विचार विमर्श हुआ है तो जब भी टीकाकरण होता है तो उसका पहला उद्देश्य मौत से लोगों को बचाना होता है और दूसरा हेल्थकेयर सिस्टम को दुरुस्त करना होता है. भारत, अमेरिका, ब्रिटेन सभी देश में यही दो उद्देश्य से टीका दिया जा रहा है. जिसको जरूरत है उसे टिका दिया जाता है. भूषण ने कहा कि यूके में आज भी टीका सबके लिए नहीं खोला गया है. अमेरिका में भी उम्र के हिसाब से टीका दिया गया है. फ्रांस में भी कहा गया कि 50 साल से ऊपर के लोग जो रिस्क में है उन्हें टीका दिया जाएगा.

अन्य देशों की बात करें तो स्वीडन में 65 साल से ऊपर के लोगों को दिया जा रहा है. आस्ट्रेलिया में 70 साल से ऊपर के लोगों को दिया जा रहा है और कुछ दूसरी कटेगरी भी हैं जिन्हें दिया जा रहा है. भूषण ने कहा कि बिना योजनाबद्ध के टीका नहीं दिया जाता है. वहीं, कोरोना की रफ्तार पर नीति आयोग के सदस्य, वीके पॉल ने कहा कि इस बार कोरोना की स्पीड पिछली बार से ज्यादा है तो बचकर रहना है. असाधारण स्थिति उत्पन्न हो रही है और अगले 4 हफ्ते बहुत-बहुत क्रिटिकल है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

वहीं, देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 45 वर्ष या उससे अध‍िक के अपने सभी कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है कि कोरोना के प्रसार को रोकने में मदद मिल सके. साथ ही सरकार ने कहा है कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोरोना से बचने के उपयों, जैसे मास्क लगाना, हाथ धोना और दो गज की दूरी बनाए रखना, इनका पालन करते रहना होगा.

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों को टीकाकरण के बाद भी कोविड-19 से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन करने का सुझाव दिया गया है, जिसमें लगातार हाथ धोना, सेनेटाइजेशन, मास्क या फेस कवर पहनना और सामाजिक दूरी शामिल हैं.

इसमें कहा गया है कि सरकार स्थिति की गहरी निगरानी कर रही है और कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के दृष्टिगत टीकाकरण के लिए समूहों को प्राथमिकता देने के वास्ते अपनाई गई रणनीति के आधार पर 45 साल या उससे अधिक उम्र के सभी व्यक्ति टीकाकरण अभियान में हिस्सा ले सकते हैं.

केंद्र सरकार के सभी विभागों एवं मंत्रालयों को जारी इस आदेश में कहा गया है, ‘‘उपरोक्त के मद्देनजर, 45 साल या उससे अधिक उम्र के सभी केंद्रीय कर्मचारियों को सुझाव दिया जाता है कि संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाने के लिये वह टीकाकरण करवायें.” देश में पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना वायरस संक्रमण की चिंताजनक होती स्थिति के बीच यह आदेश आया है.

गौरतलब है कि देश में कोरोना के मामलों में हो रहे इजाफे के बीच सरकार का प्रयास टीकाकारण कार्यक्रम को गति देने का है. भारत में कोरोना का प्रकोप जारी है. मंगलवार को देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के 96,982 नए मामले सामने आए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 96982 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12686049 हो गई है. वहीं इस दौरान 446 लोगों की मौत हुई है. मृतकों की संख्या बढ़कर 1,65,547 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देश में एक्टिव मरीजों की संख्या में 46,393 का इजाफा हुआ है, देश में इस वक्त उपचारधीन मरीजों की संख्या 788,223 हो गई है जोकि कुल मामलों का 6.21 फीसदी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
दीदी ने बंगाल में जिस तरह विश्वासघात किया उसका जवाब बराबर बंगाल की जनता दे रही है:पीएम

दीदी ने बंगाल में जिस तरह विश्वासघात किया उसका जवाब बराबर बंगाल की जनता दे रही है:पीएम

असम और केरल सहित तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतदान खत्म, सिर्फ बंगाल में बचे 5 चरण

असम और केरल सहित तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतदान खत्म, सिर्फ बंगाल में बचे 5 चरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend