ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल 5 अप्रैल को जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट! शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी जारी करेंगे रिजल्ट

UB India News by UB India News
April 4, 2021
in Lokshbha2024, कैरियर, खास खबर, पटना, शिक्षा
0
कल 5 अप्रैल को जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट! शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी जारी करेंगे रिजल्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) यानि बीएसईबी (BSEB) बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2021 (Bihar Board 10th Results 2021 Date) का रिजल्ट जल्द जारी करेगा. पांच या छह अप्रैल को रिजल्ट जारी होने की संभावना है. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी रिजल्ट जारी करेंगे. बिहार बोर्ड रात तक रिजल्ट की सूचना देगा.

रिजल्ट को फाइनल टच देने की तैयारी में बिहार बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं के आधार पर टॉपर का इंटरव्यू ले रही है. शुक्रवार को भी कुछ स्टूडेंट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. इसमें पब्लिक हाइ स्कूल सूर्यगढ़ा से नीरज कुमार, प्लस टू हाइ स्कूल की मनीषा कुमारी, हर्ष कुमार, उत्क्रमित हाइ स्कूल पवैय के सम्राट, प्लस टू हाइ स्कूल कैंदी के स्वर्णिम सिंह ए‌वं प्लस टू हाइ स्कूल कैंदी सिंहपुर की छात्रा सपना चंद्रवंशी के साथ अन्य जिलों के भी स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

इंटरव्यू की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गयी. एक्सपर्ट ने इन सभी स्टूडेंट्स से परीक्षा में पूछे गये सवाल पूछे, जिसका जवाब स्टूडेंट्स ने दिया. यह स्टूडेंट्स स्टेट या जिला टॉपर में शामिल हो सकते हैं. मैट्रिक परीक्षा 2021 का परिणाम बिहार बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in जारी किया जाएगा.

Bihar Board Matric Result 2021: पिछले साल का बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट
गौरतलब है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2021 का आयोजन कोरोना संकट के बीच तमाम सावधानियों के साथ 17 फरवरी से 24 फरवरी 2021 तक किया गया था. कॉपियों का मूल्यांकन 12 से 24 मार्च तक पूरा किया गया था. इस बार कुल 16,84 , 466 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिनमें से 8, 37, 803 छात्राएं और 8,46, 663 छात्र थे. गत वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 26 मई को घोषित हुआ था. तब कुल 80.59 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे. आशंका है कि इस साल पढ़ाई और परीक्षा पर कोरोना संकट का साया पड़ने के कारण रिजल्‍ट का फीसद कुछ घट सकता है.

पिछली बार की अपेक्षा इस बार एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
पिछली बार की अपेक्षा इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे. पिछली बार 10 मैट्रिक परीक्षा में कुल 14,94,071 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 729213 छात्र और 7,64,858 छात्राएं शामिल थीं. वहीं इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 16 लाख 84 हजार 466 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 8 लाख 46 हजार 663 छात्र और 8 लाख 37 हजार 803 छात्राएं शामिल रहीं.

Bihar Board Matric Result 2021: बीएसईबी बिहार बोर्ड फिर बनाएगा रिकॉर्ड
गौरतलब है कि बिहार बोर्ड ने पहले ही इंटर के नतीजे जारी करके एक रिकॉर्ड बनाया है और अब मैट्रिक के नतीजे जारी करने में भी बिहार बोर्ड रिकार्ड बनाएगा. आपको बता दें कि सीबीएसई, आईसीएसई सहित कई राज्यों में बोर्ड एग्जाम (10वीं-12वीं) अभी नहीं हुए हैं और बिहार बोर्ड परीक्षा के बाद परिणाम भी जारी कर रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

Next Post
चुनावी माहौल में पीएम मोदी का तूफानी अभियान, 3 राज्य 5000 किमी की यात्रा

चुनावी माहौल में पीएम मोदी का तूफानी अभियान, 3 राज्य 5000 किमी की यात्रा

तेजी से फैलने वाली और ज्यादा घातक है कोरोना की दूसरी लहर

तेजी से फैलने वाली और ज्यादा घातक है कोरोना की दूसरी लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend