ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चुनावी माहौल में पीएम मोदी का तूफानी अभियान, 3 राज्य 5000 किमी की यात्रा

UB India News by UB India News
April 4, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
चुनावी माहौल में पीएम मोदी का तूफानी अभियान, 3 राज्य 5000 किमी की यात्रा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अब तक 23 रैलियां कर चुके हैं. पार्टी नेताओं के मुताबिक 70 वर्ष की उम्र में भी उनका जोश युवा नेताओं पर भारी पड़ता नजर आता है. हर दिन वह किसी न किसी राज्य में रैलियां कर रहे हैं. पिछले तीन दिनों के भीतर प्रधानमंत्री मोदी ने चार राज्यों में 10 जनसभाएं कीं. प्रधानमंत्री मोदी ने एक अप्रैल को असम (Assam) के कोकरझार, पश्चिम बंगाल (West Bengal) के जयनगर और उलबेरिया में जनसभाएं की. उन्होंने इसी दिन तमिलनाडु के मदुरै में मीनाक्षी मंदिर में दर्शन-पूजन भी किए थे. दो अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के मदुरै, कन्याकुमारी, केरल के केरल के पथानामथिट्टा और तिरुवनंतपुरम में जनसभाएं कीं. एक लिहाज से देखें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 36 घंटों में 5000 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. पीएम मोदी इस दौरान कई रैलियों को संबोधित करेंगे. दिल्ली से असम, असम से पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु, तमिलनाडु से केरल होते हुए वापस दिल्ली लौटेंगे.

बांग्लादेश दौरे पर भी चुनावी असर
खास बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही दिनों पहले 26 मार्च से बांग्लादेश के अतिव्यस्त दो दिवसीय दौरे पर भी गए थे. विदेश दौरे से लौटने के बाद वह राज्यों के चुनावी दौरे पर जुट गए. चुनावी व्यस्तताओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने सरकारी कार्यों और कोविड 19 प्रबंधन पर असर नहीं पड़ने दिया है. केंद्र सरकार के एक उच्चस्तरीय अधिकारी ने बताया, प्रधानमंत्री मोदी की कोरोना प्रबंधन पर पैनी नजर है. वह लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों और देश के सभी राज्यों में टीकाकरण की खुद निगरानी भी कर रहे हैं. किस राज्य में कितना टीकाकरण हुआ, हर दिन वह रिपोर्ट देखते हैं. राज्यों के दौरे के दौरान भी वह जरूरी फाइलें और कार्य निपटाते हैं.

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

पार्टी नेताओं को कर रहे प्रेरित
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने आईएएनएस से कहा, कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी केरल के पालक्काड में रैली करने पहुंचे थे. मैं भी उस रैली में प्रधानमंत्री मोदी से मिला. धूप से जब हम लोग परेशान दिख रहे थे, तब प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर गजब की ताजगी थे और वह पूरे उत्साह के साथ रैली संबोधित करने आए. उन्होंने पार्टी नेताओं से बात कर उत्साह बढ़ाया. मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी के पास ऊर्जा की दिव्य शक्ति है, जिसकी वजह से उन्हें इतनी ऊर्जा मिलती है. वह पार्टी नेताओं को अधिक से अधिक कार्य के लिए लगातार प्रेरित करते हैं.

36 घंटों में करेंगे 5 हजार किमी की यात्रा
गौरतलब है कि इन 36 घंटो में पीएम ताबड़तोड़ 7 रैलियां करेंगे. इन रैलियों के लिए पीएम 10 बार हेलिकॉप्टर और विमान में सवार होकर एक जगह से दूसरी जगह के लिए उड़ान भरेंगे. थकान भरे सफर और चुनावी रैलियों के बाद जब पीएम वापस दिल्ली लौटेंगे तो 36 घंटे में वे 5000 किलोमीटर का सफर तय कर चुके होगे. हालांकि पीएम मोदी दिल्ली आकर थमेंगे नहीं और अगले दिन पीएम मोदी फिर चुनावी यात्रा पर निकल जाएंगे. असम और पश्चिम बंगाल में फिर तीन रैलियों को पीएम संबोधित करेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

by UB India News
July 2, 2026
0

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के...

Next Post
तेजी से फैलने वाली और ज्यादा घातक है कोरोना की दूसरी लहर

तेजी से फैलने वाली और ज्यादा घातक है कोरोना की दूसरी लहर

बंगाल-असम में तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन, केरल-तमिलनाडु-पुडुचेरी में भी 6 अप्रैल को होगी वोटिंग

बंगाल-असम में तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन, केरल-तमिलनाडु-पुडुचेरी में भी 6 अप्रैल को होगी वोटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend