ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस एक महाझूठ बनाकर, एक बार फिर पूरे बोडोलैंड को छलने निकली है:प्रधानमंत्री

UB India News by UB India News
April 1, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
कांग्रेस एक महाझूठ बनाकर, एक बार फिर पूरे बोडोलैंड को छलने निकली है:प्रधानमंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

असम विधानसभा चुनाव 2021 में गुरुवार को दूसरे चरण का चुनाव हो रहा है. यहां 39 सीटों पर मतदान होना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोकराझार में एक चुनावी रैली की. उन्होंने इस दौरान असम के लोगों के विकास के लिए बीजेपी सरकार को काम गिनाए. पीएम मोदी ने डबल इंजन की सरकार के विकास के मुद्दे को एक बार फिर जनता से सामने रखा. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा है. प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मैं आपके घर के सदस्य की तरह हूं, इसलिए आपका मुझपर पूरा अधिकार है. हम मिलकर इस विश्वास को दिनों दिन और मजबूत करेंगे. हम मिलकर इस क्षेत्र का विकास करेंगे. हम मिलकर यहां की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे.’

‘कांग्रेस को दिखाया रेड कार्ड’
उत्तर-पूर्वी राज्य में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने पार्टी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा ‘पूरा हिंदुस्तान जानता है कि यहां के नौजवानों में फुटबॉल बहुत फेमस है. उन्हीं की भाषा में कहूं तो कांग्रेस और उसके महाझूठ को फिर ‘रेड कार्ड’ दिखा दिया गया है.’ पीएम ने कहा ‘ये चुनाव महाजोत के महाझूठ और डबल इंजन के महाविकास के बीच है.’

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

विश्वासघात के आरोप
रैली में पीएम ने कांग्रेस पर जनता से विश्वासघात करने के आरोप लगाए. उन्होंने कहा ‘ऐसी कोई जनजाति नहीं जिससे कांग्रेस ने विश्वासघात नहीं किया. वहीं NDA सरकार, कोच, राजबोन्शी, मोरान, मोटोक, सूतिया, सभी जनजातियों के हित में कदम उठा रही है. इसके लिए नई डेवलपमेंट काउंसिल बनाने का काम यहां तेजी से चल रहा है.’ उन्होंने राज्य में हिंसा के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा ‘कांग्रेस के लंबे शासन ने असम को बम, बंदूक और ब्लॉकेड में झोंक दिया था. NDA ने असम को शांति और सम्मान की सौगात दी है.’ पीएम मोदी ने कांग्रेस को हिंसा के मुद्दे पर घेरा. पीएम ने कहा ‘कांग्रेस एक महाझूठ बनाकर, एक बार फिर कोकराझार सहित पूरे बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन को छलने निकली है.’ उन्होंने कहा ‘जिस दल के नेताओं ने कोकराझार को हिंसा की आग में झोंका था, आज कांग्रेस ने अपना हाथ और अपना भाग्य उन लोगों को थमा दिया है.’ उन्होंने कहा ‘कांग्रेस के कुशासन ने कैसे कोकराझार को सालों साल झुलसने दिया ये आप और हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं. कोकराझार के युवा, बहनें और यहां का हर नागरिक हिंसा का वो दौर भूला नहीं है.’

बोडोलैंड के लिए दिया बीजेपी का मंत्र
पीएम नरेन्द्र मोदी ने बोडोलैंड के विकास का मुद्दा भी जनता के सामने रखा. उन्होंने कहा कि जो भी वादे जनता से किए गए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा ‘आज बीटीआर का विस्तार भी हुआ है और विकास की नई शुरुआत भी हुई है. बोडोलैंड के स्थायी विकास के लिए हमारा मंत्र है- पीस, प्रोग्रेस और प्रोटेक्शन यानी, शांति, समृद्धि और सुरक्षा.’ उन्होंने कहा कि कोकराझार में तेज रफ्तार से मेडिकल कॉलेज की स्थापना का काम चल रहा है. विकास के लिए 1500 करोड़ रुपए का पैकेज मुहैया कराया जा रहा है.

उन्होंने कहा ‘असम के निरंतर विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है. केंद्र में भी एनडीए सरकार, राज्य में भी एनडीए सरकार. जब दोनों की ताकत लगती है, तो और तेजी से काम होते हैं.’ पीएम ने असम रैली के दौरान वायरल हुए वीडियो का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा ‘कल पूरे असम ने देखा है कि कैसे असम की पहचान, असम की बहनों के श्रम के प्रतीक, गमोसा का सरेआम अपमान किया गया. असम को प्यार करने वाला हर व्यक्ति, इन तस्वीरों को देखकर बहुत आहत है, गुस्से में है. इस अपमान की सजा कांग्रेस को तो मिलेगी ही, पूरे महाझूठ को मिलेगी.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पत्नी के साथ IGIMS में ली वैक्सीन, बिहार में फ्री है- जरूर लें

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पत्नी के साथ IGIMS में ली वैक्सीन, बिहार में फ्री है- जरूर लें

कोरोना गाइडलाइंस के साथ नए सेशन की शुरुआत, स्कूल पहुंचे महज 25 फीसदी बच्चे

कोरोना गाइडलाइंस के साथ नए सेशन की शुरुआत, स्कूल पहुंचे महज 25 फीसदी बच्चे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend