ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना गाइडलाइंस के साथ नए सेशन की शुरुआत, स्कूल पहुंचे महज 25 फीसदी बच्चे

UB India News by UB India News
April 1, 2021
in पटना, शिक्षा
0
कोरोना गाइडलाइंस के साथ नए सेशन की शुरुआत, स्कूल पहुंचे महज 25 फीसदी बच्चे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना के नए स्ट्रेन के बीच गुरुवार से सभी स्कूलों में नए सेशन की पढ़ाई शुरू हो गई है. पटना के स्कूलों में पहले दिन केवल 25 फीसदी बच्चे ही क्लास में मौजूद रहे. दरअसल कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बच्चों के पैरेंट्स अब भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं इसलिए पहले दिन स्कूलों में बच्चों की संख्या में बहुत कमी है बावजूद इसके जो बच्चे स्कूल पहुंचे वो नए सत्र की पढ़ाई को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

आठवीं क्लास के संतोष बताते हैं कि पिछले साल भर से स्कूल में पढ़ाई बिल्कुल भी नहीं हुई है जिसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ा है. अब जबकि स्कूलों में फिर से पढ़ाई शुरू हो गई है तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है, हालांकि बच्चे ये भी मानते हैं कि कोरोना के फिर से बढ़ने के चलते उनके पैरेंट्स स्कूल भेजने में डर रहे हैं हालांकि फिर भी जो बच्चे स्कूल पहुंचे हैं उनमें पढ़ाई को लेकर काफी उत्साह है. बच्चों को क्लास में पढ़ा रहे टीचर भी मानते हैं कि पहले दिन के क्लास के चलते और कोरोना के खतरे को लेकर बच्चों की संख्या में बहुत कमी है लेकिन उन्हें भरोसा है कि अगले कुछ दिनों में बच्चों की संख्या में इजाफा होगा.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

पटना के शेखपुरा स्थित राजकीय मध्यविद्यालय में कोरोना के सारे गाइडलाइंस का बखूबी पालन किया जा रहा है. मसलन जो भी बच्चे स्कूल के अंदर प्रवेश कर रहे हैं उनके हाथों को पहले सेनेटाइज किया जा रहा है. सेनेटाइजेशन की व्यवस्था स्कूल प्रबंधन ने खुद से की है. सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है इसके अलावे क्लास के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए बच्चों को बिठाया गया है और स्कूल ने बच्चों को अपनी तरफ से मास्क भी मुहैया करवाया है.

आठवीं क्लास में गणित पढ़ा रहे टीचर और इस स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार बताते हैं कि विपरीत परिस्थितियों के बीच उन्हें बच्चों को पढ़ाना पड़ रहा है. सरकार से कुछ ज्यादा सहयोग नहीं मिल रहा है लेकिन बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल प्रबंधन 2021-22 का नए सेशन आज से शुरू कर दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
ईवीएम से मतदान कराने की कवायद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख अधर में

ईवीएम से मतदान कराने की कवायद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख अधर में

शराबबंदी पर तेजस्वी ने नीतीश पर कसा तंज

शराबबंदी पर तेजस्वी ने नीतीश पर कसा तंज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend