ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की माता जी का निधन,पटना में आज हुआ अंत्येष्टि

UB India News by UB India News
March 31, 2021
in दुर्घटना, पटना, भाजपा
0
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की माता जी का निधन,पटना में आज हुआ अंत्येष्टि
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की माता मीरा सिन्हा का दिल्ली स्थित एम्स में लंबी बीमारी के बाद सोमवार की रात ११ बजे निधन हो गया। बे ६७ वर्ष की थीं। ज्ञात हो कि मीरा सिन्हा स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की पत्नी थी‚ जो भारतीय जनता पार्टी के कद्’ावर नेता थे और चार बार पटना से विधायक रहे थे। वर्ष २००५ में जब नवीन सिन्हा की दिल्ली में दिल का दौरा पडने से अकस्मात मृत्यु हो गयी थी तब वर्तमान बांकीपुर विधायक मात्र २५ वर्ष के थे और तब पूरी दृढता से स्वर्गीय मीरा सिन्हा ने संघर्ष का सामना करते हुए पूरे परिवार के दायित्व का निर्वहन बहुत जिम्मेदारी से किया। इनके निधन से बांकीपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।
स्वर्गीय मीरा सिन्हा के पार्थिव शरीर को दिल्ली से पटना लाया गया और अंतिम दर्शन के लिए बंदर बगीचा स्थित पथ निर्माण मंत्री के आवास पर रखा गया है। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार‚विस अध्यक्ष विजय सिन्हा‚ विप सभापति अवधेश नारायण सिंह‚ उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन‚ विधायक नंद किशोर यादव सहित कई गणमान्य लोग थे। सोशल मीडिया के जरिए अपने शोक संदेश में मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि मां मेरी ताकत भी थीं और मेरी कमजोरी भी। संघर्ष करने की प्रेरणा हमेशा मां से मिलती रही‚भले आप हमे छोड कर दूर चली गयीं‚ लेकिन हमारी यादों में आप हमेशा रहेंगी।

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की माता स्व. मीरा सिन्हा की अंतिम यात्रा ३१ मार्च को सुबह ८ बजे उनके सरकारी आवास संख्या–२ बंदर बगीचा‚ श्रीनिवास पथ से निकलकर जनार्दन घाट (जेपी सेतु के समीप) जाएगी और सुबह ९ बजे अंत्येष्टि होगी

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

राज्यपाल ने जताया शोक
राज्यपाल फागू चौहान ने पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की माता मीरा सिन्हा के निधन पर अपनी गहरी शोक–संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल श्री चौहान ने अपने शोकोद्गार में कहा कि स्व. मीरा सिन्हा एक धर्मपरायण‚ उदार एवं संवेदनशील महिला थीं जो सामाजिक कार्यों में भी बराबर तत्पर रहती थीं। राज्यपाल ने दिवंगता श्रीमती सिन्हा की आत्मा को चिरशांति तथा शोक–संतप्त सभी परिजनों को धैर्य–धारण की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के बंदर बगीचा स्थित आवास पर जाकर उनकी मां मीरा सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगतआत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ विधायक अरुûण सिन्हा‚ पूर्व विधायक श्रीमती आशा देवी‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार‚ जिलाधिकारी ड़ॉ. चंद्रशेखर सिंह‚ वरीय पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नितिन नवीन की मां का निधन बहुत ही दुखद है। बीच में हमारी बातचीत हुईर् थी तो पता चला था कि स्वास्थ्य में सुधार होने लगा है‚ मगर अचानक तबीयत बिगडनेे लगी और उनका देहांत हो गया। हमलागों को इसका बहुत दुख है। हमारा तो इनके पिता जी पूर्व विधायक स्व. नवीन सिन्हा जी से पुराना संबंध था। नवंबर २००५ में जब हमलागोंं की सरकार बनी तो उसके कुछ ही दिनों के बाद उनका निधन हो गया। हमलोगों का हमेशा नितिन नवीन जी और इनके परिवार के प्रति विशेष ख्याल रहता है। एक परिवार की तरह हमारा संबंध रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने मीरा सिन्हा के निधन पर शोक प्रकट की
उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने मीरा सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने शोेक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मीरा सिन्हा जी काफी सरल और सहज स्वभाव की महिला थीं। सामाजिक कायोंर् के प्रति उनका गहरा लगाव था।उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा शोक संतप्त परिवार को दुरूख की इस घडी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईवर से प्रार्थना की है।

सुशील मोदी ने शोक जताया
पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की माता श्रीमती मीरा सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शोक की इस घड़़ी में ईश्वर नितिन नवीन और पूरे परिवार को संबल व धैर्य प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को असीम शांति दें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
बजट सत्र का 15वां दिन :राजद विधायकों के साथ तेजस्वी कर रहे हैं राजभवन मार्च, सदन में उपमुख्यमंत्री के साथ हुई कहासुनी

सीएजी की रिपोर्ट पर तेजस्वी ने राज्य सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने कामाख्या मंदिर में की पूजा, बीजेपी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कामाख्या मंदिर में की पूजा, बीजेपी पर साधा निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend