ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शीशे के घर में रह कर दूसरों पर पत्थरबाजी करना करें बंद

UB India News by UB India News
March 16, 2021
in पटना, भाजपा
0
संस्थाओं के राजनीतिकरण का अपराध भी स्वीकार करें राहुलः सुशील मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान सोमवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ. नेता प्रतिपक्ष की ओर से मंत्रियों को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद मंत्रियों ने सदन में जमकर हंगामा किया. वहीं, अब सत्ताधारी दल के नेता उनके बयान को लेकर उनपर निशाना साध रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है.

आरजेडी इस बात का दे जवाब

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

सुशील मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ” तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू प्रसाद से पूछना चाहिए कि उन्होंने कैसे-कैसे मंत्री बनवाये थे? आरजेडी बताए कि पिछली विधानसभा में पहली बार विधायक बनने वाले आठवीं और इंटर पास लोगों को तीन-तीन विभागों का कैबिनेट मंत्री कैसे बनवाया गया था?”

राज्यसभा सांसद ने लिखा, ” तेजस्वी बताएं कि 1997 में उनकी पार्टी ने कई योग्य लोगों के रहते हुए एक ऐसी घरेलू महिला को मुख्यमंत्री क्यों बनवाया था, जो अधिकारियों की हिंदी-अंग्रेजी में लिखी फाइल को न पढ़ सकती थीं, न समझ सकती थीं? तेजस्वी यादव को शीशे घर में रह कर दूसरों पर पत्थरबाजी नहीं करनी चाहिए.”

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ” किसी व्यक्ति को मंत्री बनाने के मुख्यमंत्री के निर्णय और संबंधित व्यक्ति की योग्यता पर सवाल उठा कर विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने फिर अपनी अपरिपक्वता और अपात्रता प्रकट की. उन्होंने सरकार से एक सवाल पूछ कर सौ सवाल अपने ही दल की ओर खड़े कर दिए.”

तेजस्वी यादव ने कही ये बात

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान सोमवार को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष के एक विधायक के मंत्री बनने पर ही सवाल उठा दिए. तेजस्वी ने सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप लोगों को कैसे मंत्री बना दिया गया. इसके बाद सत्ता पक्ष के विधायक खड़े हो गए और तेजस्वी का जमकर विरोध किया.

दरअसल, सोमवार को सदन की कार्यवाही के दौरान गन्ना विभाग के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न का जवाब मंत्री प्रमेाद कुमार दे रहे थे. इस दौरान विपक्ष के नेता तेजस्वी ने बीच में ही टोक दिया और उनके मंत्री बनने पर ही सवाल खड़े कर दिए. सवाल के जवाब के बीच में ही तेजस्वी ने सत्ता पक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा, “अरे यार, गजब करते हैं. आपलोगों को कैसे मंत्री बना दिया. जवाब देने आता नहीं. कौन-कौन कहां-कहां से आ जाते हैं, यार.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
कोरोना को लेकर अलर्ट पर बिहार सरकार, होली मिलन समारोहों पर लगी रोक,दिल्ली में दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट का मिला पहला मरीज

कोरोना को लेकर अलर्ट पर बिहार सरकार, होली मिलन समारोहों पर लगी रोक,दिल्ली में दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट का मिला पहला मरीज

मंत्रियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः तारकिशोर

मंत्रियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः तारकिशोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend