ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी यादव ने खोली रामसूरत राय की पोल! एक-एक कर गिनवाए CM नीतीश के मंत्री के सारे झूठ

तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर मुजफ्फरपुर के अर्जुन मेमोरियल स्कूल से शराब बरामदगी और हेडमास्टर के गिरफ्तारी मामले में बिहार सरकार के मंत्री व भाजपा नेता राम सूरत राय पर हमला किया. तेजस्वी ने यह आरोप लगाया कि यह स्कूल मंत्री राम सूरत राय के पिता के नाम पर है. अर्जुन उनके पिता का नाम है और स्कूल जिस जमीन पर बनी है वो स्कूल मंत्री जी के भाई के नाम पर है.

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, अपराध, पटना, बिहार, मुजफ्फरपुर, राजद
0
तेजस्वी यादव ने खोली रामसूरत राय की पोल! एक-एक कर गिनवाए CM नीतीश के मंत्री के सारे झूठ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सूबे में शराबबंदी कानून को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को राबड़ी आवास में पीसी की. पीसी के दौरान तेजस्वी ने बिहार सरकार के राजस्व मंत्री का पोल खोलने का दावा किया. साथ ही उन्होंने ये कहा कि मंत्री जी सरासर झूठ बोल रहे हैं. शराब बरामदगी मामले में वो लिखी लिखाई फिल्मी स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं.

दस्तावेज पब्लिक करें मंत्री

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

तेजस्वी ने कहा कि अगर मंत्री रामसूरत राय सच बोल रहे हैं कि जिस स्कूल के कैंपस से शराब बरमाद हुई है, उससे उनका कोई वास्ता नहीं है और जमीन सालों पहले लीज पर दी गयी है, तो वे इससे संबंधित अग्रीमेंट पब्लिक करें. वहीं, जिस खाते में अग्रीमेंट किये जाने के बाद पैसे डाले भेजे गए, उसकी डिटेल्स भी हमारे बीच रखें.

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि जिस जमीन पर स्कूल है, वो जमीन उनके भाई हंसलाल राय की है. उस जमीन का बिजली बिल उनके नाम से आता है. वहीं, स्कूल का नाम अर्जुन मेमोरियल ज्ञान विद्या मंदिर है, जो उनके पिता के नाम पर रखा गया है. अब सवाल ये है कि जब कोई जमीन लीज पर लेगा तो वो उनके पिता के नाम पर स्कूल क्यों खोलेगा.

तेजस्वी ने पर्याप्त सबूत होने का किया दावा

तेजस्वी यादव ने कहा कि मंत्री जी हमें चैलेंज कर रहे हैं. लेकिन अगर वो सच बोल रहे हैं, तो अपनी बातों का सबूत दें. हमारे पास इस मामले में पर्याप्त सबूत हैं, इसलिए हमने मामला सदन में उठाया था. लेकिन हम चाहते हैं कि मंत्री जी खुद सारी सच्चाई बताएं. साथ ही मुख्यमंत्री भी स्पष्टीकरण दें. वहीं, मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री तुरंत मंत्री रामसूरत राय को बर्खास्त करें. उनके मंत्री रहते मामले की जांच सही से नहीं हो पाएगी.

उन्होंने कहा कि सीएम अपनी बातों से पलटते रहे हैं. यह कोई नई बात नहीं है. उनका अंतरात्मा बदलता रहा है, हम सभी ने भी देखा है. लेकिन लिखतन्त्र के आगे, बकतंत्र नहीं चलेगा. वो मामले में संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराएं.

तेजस्वी ने बताया कि मंत्री के भाई हंसलाल की जमीन पर बने स्कूल के मालिक हंसलाल खुद हैं. वहीं, व्यवस्थापक लालकांत शर्मा हैं. जबकि स्कूल के केअर टेकर अमरेंद्र हैं और उन्हें इस पूरे मामले में फंसाया गया है. नेता प्रतिपक्ष की मानें तो सात नवंबर की रात अमरेंद्र को जब स्कूल में शराब लदी ट्रक के आने की जानकारी मिली तो उन्होंने हंसलाल राय को कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया.

तेजस्वी की मानें तो कॉल नहीं रिसीव होने के बाद उसने बोचहा थाने में कॉल किया और घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दबाव में आकर अमरेंद्र को ही गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद अमरेंद्र के परिजनों ने मुख्यमंत्री, डीजीपी समेत वरीय अधिकारियों को चिट्ठी भेजी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

नेता प्रतिपक्ष ने पीसी के दौरान मंच पर अमनरेंद्र के भाई को अंशु भास्कर को बुलाया, जिसने अपने भाई के साथ हुए अन्याय की बात सबके सामने रखी. उसने बताया कि स्कूल की स्थापना 2017 में हुई थी. उस वक्त मंत्री रामसूरत राय ने स्कूल का उद्घाटन किया था और प्राइज भी बांटी थे. मंत्री के भाई ने अमरेंद्र को स्कूल के संचालन की जिम्मेदारी दी थी.

अंशु ने बताया कि जब 7 नवंबर की रात अमरेंद्र को शराब के संबंध में जानकरी मिली तब उसने इसकी सूचना सबसे पहले हंसलाल राय को देनी चाही, लेकिन उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया. इसके बाद सूचना देने पर पुलिस आयी और अमरेंद्र को ही गिरफ्तार कर लिया. हमने थाने में जांच के लिए आवेदन दिया लेकिन थानाध्यक्ष ने गाली गलौज कर भगा दिया.

अमरेंद्र के भाई की मानें तो 11 मार्च को जब ये मुद्दा सदन में उठाया गया, तब उसे धमकी भी मिली कि केस वापस ले लो नहीं तो पूरा परिवार बर्बाद कर देंगे. इसके बाद वो नेता प्रतिपक्ष के पास आया और सारी सच्चाई बताई. उसने कहा कि मंत्री जी झूठ बोल रहे हैं, जमीन किराए पर नहीं दिया गया है.

इस खुलासे के बाद नेता प्रतिपक्ष ने सीएम नीतीश से मामले में संज्ञान लेने की अपील की. साथ रामसूरत राय को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की. वहीं, पीड़ित परिवार को संरक्षण देने की बात कही.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

Next Post
सुपौल में बंद घर के अंदर फंदे पर लटके मिले एक ही परिवार के पांच लोगों के शव

सुपौल में बंद घर के अंदर फंदे पर लटके मिले एक ही परिवार के पांच लोगों के शव

लोकतंत्र का मतलब तुम क्या जानो बाबू ………………….

लोकतंत्र का मतलब तुम क्या जानो बाबू ......................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend