• होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
Menu
  • होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

लोकतंत्र का मतलब तुम क्या जानो बाबू ………………….

UB India News by UB India News
March 13, 2021
in VISHESH KHABRE, खास खबर, ब्लॉग, संपादकीय
0
लोकतंत्र का मतलब तुम क्या जानो बाबू ………………….

राहुल गांधी ने ठीक तो कहा, हमारे देश में लोकतन्त्र मर चुका है। लोकतन्त्र का मतलब होता है वो शासन जिसमें पता ही न चले कि सरकार कौन चला रहा है। दस साल तक लोग सोचते रहे मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री हैं पर मनमोहन सिंह को कभी नहीं लगा कि वो प्रधानमंत्री हैं, हमने लगने ही नहीं दिया। ये मोदी भी कोई प्रधानमंत्री हैं जो अपने बलबूते पर सरकार चलाता है। ये कैसा लोकतन्त्र है, जिसमें मोदी की पार्टी के नेता उनका अपमान तक नहीं कर सकते। लोकतन्त्र तो उन दस सालों में था, जब कांग्रेस की सरकार थी, राहुल गांधी ने आर्डिनेंस फाड़ कर कूड़े के डिब्बे में डाल दिया था। सरेआम प्रधानमंत्री का अपमान किया था और मनमोहन सिंह ने चूं तक नहीं की। ये होता है लोकतन्त्र !

जैसे आजकल पाकिस्तान में लोकतन्त्र है। इमरान खान को वज़ीरे आज़म कहा जाता है लेकिन सब जानते हैं कि सरकार कौन चलाता है। चुनाव भी फौज कराती है, किसे जिताना. किसे हराना है, ये भी फौज तय करती है। इसे कहते हैं जम्हूरियत-ए-फौज। यहां फौज सरकार और विरोधी दलों, दोनों का बड़ा ख्याल रखती है। लोग इसे ख्वामख्वाह तानाशाही कहते हैं।

RELATED POSTS

जातीय सर्वे के आंकड़ों ने मुसलमानों के बीच जातिविहीन समाज के मिथक को पूरी तरह खारिज दिया

अब पेट्रोल-डीजल से भी सस्ते में मिलेंगे इलेट्रिक वाहन, पॅालिसी में बदलाव करेगी सरकार

हमारे मुल्क में हमने इसी तरह की जम्हूरियत देखी है। इमरजेंसी के ज़माने में राहुल की दादी की सरकार ने विरोधी दलों का पूरा ख्याल ऱखा। सारे नेताओं के लिए 19 महीने मुफ्त में रहने और खाने का इंतजाम किया, किसी का गला खराब न हो, इसलिए बोलने से मना कर दिया। लेकिन आजकल न जाने क्यों कुछ लोग इंदिरा जी की इस दरियादिली के लिए माफी मांगते हैं। उस ज़माने में सारी दुनिया ने देखा था कि जो अखबार वाले खबरों के लिए दिन-रात दौड़ते थे, उन्हें आराम दिया गया। लोकतन्त्र के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि बनी-बनाई खबरें, लिखी-लिखाई स्क्रिप्ट अखबारों तक पहुंचा दी जाती थी। अखबार वाले बड़े नाशुक्रे हैं कि अहसान तक नहीं मानते ।

इमरजेंसी के उस ज़माने में ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ सिर्फ नारा नहीं था, सरकार की योजनाओं का लाभ सबको बराबर मिलता था। जैसे जब जबरन नसबंदी हुई तो हिन्दुओं और मुसलमानों दोनों की हुई। अब ये बीजेपी वाले क्या जानें, ये तो जेलों में मुफ्त का खाना उड़ा रहे थे। लोकतन्त्र की ज़ड़ें उस ज़माने में कैसे मजबूत हुई इन्हें क्या पता ? जिनकी नसबंदी हुई उन से पूछ कर देख लो ।

राहुल जी ठीक कहते हैं कि आजकल उन्हें छोड़कर सब मोदी से डरते हैं। जब दादी का राज था तो कोई मोदी से नहीं डरता था बल्कि मोदी डरते थे, वो तो सिख का भेष बनाकर इधर-उधऱ भागते फिरते थे, इसीलिए राहुल को पांच साल की उम्र से पता है कि मोदी डरपोक है।

राहुल गांधी ठीक कहते हैं कि पिछले छह साल में लोकतन्त्र मर गया है। अगर लोकतन्त्र जिंदा होता तो उन्हे चुप रहने के लिए मजबूर न होना पड़ता। वो सारी बातें कह पाते जो उऩके दिल में है। वो कह पाते कि मोदी कायर है, चोर है, उद्योगपतियों के इशारे पर चलता है, गरीबों का दुश्मन है, किसानों का शत्रु है लेकिन लोकतन्त्र नहीं है तो राहुल मन मसोस कर रह जाते हैं। राहुल और उनकी कांग्रेस मोदी को कहना तो बहुत कुछ चाहते हैं, हिटलर, खून का सौदागर भस्मासुर, वायरस, नाली का कीड़ा और न जाने क्या-क्या, लेकिन क्या करें, बोलने की आजादी नहीं है। कभी कह ही नहीं पाए। आज़ादी होती तो कहते मोदी ने राफेल डील में तीस हजार करोड़ अंबानी की जेब में डाल दिए, आजादी होती तो एयर स्ट्राइक के सबूत मांगते, आजादी होती तो कह पाते कि मोदी ने भारत की ज़मीन चीन को दे दी, लेकिन क्या करें, कोई बोलने ही नहीं देता। दस मिनट बोलने देते तो भूकंप आ जाता पर मोदी की तानाशाही ने भूकंप पर भी पाबंदी लगी दी, आया ही नहीं।

ये याद रखना चाहिए कि देश में लोकतन्त्र को जिंदा रखने के लिए कांग्रेस ने कैसे-कैसे बलिदान दिए हैं। वो कई बार जानबूझ कर चुनाव हारी ताकि कभी-कभार विरोधी दल की सरकार बन सके। दुनिया को पता चले कि यहां लोकतन्त्र मजबूत है लेकिन वो सब सरकारें दो-चार साल, बहुत हुआ तो पांच साल के लिए चलवाते थे। लोकतन्त्र कायम रहे इसके लिए मोदी को भी थोड़े दिन के लिए बनवाया था। मोदी को एक बार जिताने के लिए कांग्रेस ने क्या-क्या नहीं किया? अपने ऊपर 2जी और कॉमनवैल्थ गेम्स में हेराफेरी जैसे इल्जाम लगवाए, जीजा जी को भी बलि चढ़ा दिया। लेकिन नरेन्द्र मोदी बहुत एहसान फरामोश निकला। खैरात में मिली कुर्सी पर जमकर बैठ गया।

क्या ये कोई लोकतन्त्र है कि एक आदमी अठारह से बीस घंटे काम करे, कोई छुट्टी न ले। दुनिया के बड़े-बड़े लोकतन्त्र देख लीजिए, कोई ऐसा नहीं करता। सब छुट्टी पर जाते हैं। सब सोते हैं और दूसरों को सोने देते हैं, सब खाते हैं और दूसरों को खाने देते हैं। लोकतन्त्र का तकाज़ा है कि सब वापस पहले की तरह चलना चाहिए , जिसके बाप की जो जगह है वो उसको वापस मिलनी चाहिए। ये तानाशाही नहीं तो और क्या है कि हर चुनाव में ये कांग्रेस को हरा देते हैं?

आज हाल ये हो गया है कि इस देश की जनता भी तानाशाह हो गई है। इसकी नासमझी पर गौर फरमाइए, इस जनता ने विरोधी दलों को इतना कमजोर कर दिया कि वो करें तो क्या करें । अब देखिए, बंगाल में चुनाव हो रहे हैं और कांग्रेस को लोगों ने अभी से रेस से बाहर कर दिया। मोदी ने भी ब्रिगेड मैदान की रैली में कांग्रेस को ज़रा भी नहीं कोसा। कांग्रेस का ये अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान ! ब्रिगेड परेड मैदान में मोदी के लिए इतनी भीड़ आ गई, सारे लोग ‘मोदी मोदी’ चिल्लाने लगे, क्यों ? अगर सारी जनता मोदी के पीछे भागेंगी तो क्या दुनिया में भारत की बदनामी नहीं होगी ? भला कौन इसे लोकतन्त्र मानेगा ?

लोकतन्त्र का मतलब होता है, मिल-बांट कर खाना, कहीं तुम राज करो, कहीं हम राज करें। लोकतन्त्र की भलाई इसी में है कि अब बहुत हो गया। जिसके परिवार की कुर्सी ली थी उसे वापस कर दी जाए, फिर देखना ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ में हमारे लोकतन्त्र की मजबूती की खबरें छपेंगी। फिर किसी एजेंसी की हिम्मत नहीं होगी कि हमारे लोकतन्त्र पर सवाल उठाए। अगर मोदी ये सोचता है वोट लेकर, चुनाव जीत कर, वो लोकतंत्र को मजबूत कर सकता है तो वह बहुत गलतफहमी में है।

हे मोदी ! हमारी जायदाद वाली कुर्सी हमें लौटा दो। अब तो दाढ़ी भी बढ़ गई है, हिमालय पर चले जाओ और लोकतंत्र को बचाओ । अब बहुत हो गया, अब लौट जाओ।

UB India News

UB India News

Related Posts

जातीय सर्वे के आंकड़ों ने मुसलमानों के बीच जातिविहीन समाज के मिथक को पूरी तरह खारिज दिया

जातीय सर्वे के आंकड़ों ने मुसलमानों के बीच जातिविहीन समाज के मिथक को पूरी तरह खारिज दिया

by UB India News
October 4, 2023
0

बिहार में 2 अक्टूबर को जारी हुए जातीय सर्वे के आंकड़ों ने मुसलमानों के बीच जातिविहीन समाज के मिथक को...

अब पेट्रोल-डीजल से भी सस्ते में मिलेंगे इलेट्रिक वाहन, पॅालिसी में बदलाव करेगी सरकार

अब पेट्रोल-डीजल से भी सस्ते में मिलेंगे इलेट्रिक वाहन, पॅालिसी में बदलाव करेगी सरकार

by UB India News
October 4, 2023
0

जैसे ही सर्दी का आगमन होता है तो दिल्ली एनसीआर के लोगों को पॅाल्यूशन का खतरा सताने लगता है. सरकार...

उज्ज्वला सिलेंडर पर सब्सिडी ₹200 से बढ़कर ₹300

उज्ज्वला सिलेंडर पर सब्सिडी ₹200 से बढ़कर ₹300

by UB India News
October 4, 2023
0

केंद्र सरकार ने बुधवार 4 अक्टूबर को उज्ज्वला योजना में 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को...

महादेव बेटिंग ऐप: एक्टर रणबीर कपूर को ED का समन, कई स्पोर्ट्स सितारे भी रडार पर, 5000 करोड़ का है घोटाला

महादेव बेटिंग ऐप: एक्टर रणबीर कपूर को ED का समन, कई स्पोर्ट्स सितारे भी रडार पर, 5000 करोड़ का है घोटाला

by UB India News
October 4, 2023
0

ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ी महादेव बेटिंग ऐप मामले में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा...

एशियन गेम्स में आज छठवें दिन भारत के शूटर्स ने  गोल्ड और 2 सिल्वर जीते , 8 गोल्ड 11 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज के साथ चौथे नम्बर पर

भारत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स के एक संस्करण में बनाया सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया रिकॉर्ड

by UB India News
October 4, 2023
0

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 2023 एशियन गेम्स में भारत ने इतिहास रच दिया है. 2023 एशियन गेम्स...

Next Post
पर्यावरण के लिए जल विद्युत और सौर ऊर्जा बेहद उपयोगीः नीतीश

पर्यावरण के लिए जल विद्युत और सौर ऊर्जा बेहद उपयोगीः नीतीश

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज बीजेपी चुनाव समिति की बैठक ,नड्डा के घर बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज बीजेपी चुनाव समिति की बैठक ,नड्डा के घर बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
Copyright © 2023 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN