ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एजुकेट गर्ल्स ने किशोरियों के सतत विकास के लिए राजस्थान के महिला अधिकारिता निदेशालय के साथ किया समझौता

UB India News by UB India News
March 13, 2021
in कैरियर, महिला युग
0
एजुकेट गर्ल्स ने किशोरियों के सतत विकास के लिए राजस्थान के महिला अधिकारिता निदेशालय के साथ किया समझौता

RELATED POSTS

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

बिहार सरकार ने युवाओं के लिए 1.72 लाख पदों पर सरकारी नौकरी का रखा लक्ष्य ……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लड़कियों की शिक्षा के माध्यम से जेंडर और साक्षरता से जुड़े अंतर को दूर करने के लिए भारत के अति ग्रामीण और दूरदराज के गांवों में काम करने वाली गैर-लाभकारी संस्था, एजुकेट गर्ल्स ने आज जयपुर में राजस्थान सरकार के महिला अधिकारिता निदेशालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की।
समझौता ज्ञापन पर चर्चा करते हुए, राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव, श्री केके पाठक ने कहा कि “शिक्षा, कौशल और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता महिला सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण आयाम हैं। इन आयामों के आधार पर, किशोरियों और महिलाओं के समग्र विकास के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। समझौता ज्ञापन को लागू करके, हम किशोरियों और महिलाओं के लिए जमीनी स्तर पर शिक्षा और आजीविका के लिए अपार अवसरों का दोहन करने की उम्मीद करते हैं।”
समझौता ज्ञापन का विवरण साझा करते हुए, एजुकेट गर्ल्स के संस्थापक, सफीना हुसैन ने कहा कि “इस सहयोग के साथ, सरकार और एजुकेट गर्ल्स समाज में व्यवहारिक, सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की शुरूआत कर सकती हैं। यह साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और अनुभव में सही साबित हुये हमारे टेक्नोलॉजी समर्थित मॉडल का एक मेल है।” समझौता ज्ञापन के कार्यान्वयन के बारे में अधिक जानकारी देते हुए, उन्होंने कहा कि “हम अनुसंधान और समीक्षा अध्ययन हेतु अधिक सहायता और समर्थन बढ़ाने के लिए राज्य-स्तरीय संसाधनों में वृद्धि करेंगे। एजुकेट गर्ल्स भी लड़कियों की शिक्षा से जुड़े विभिन्न हितधारकों को सशक्त बनायेगी और शिक्षित करेंगी तथा किशोरियों और महिलाओं के सतत विकास, उनके जीवन और उनके परिवारों तथा समुदायों को बदलने के लिए विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों को साथ लायेगी।”
समझौता ज्ञापन पर विस्तार से चर्चा करते हुए, सफीना ने कहा कि “इस एमओयू के तहत, एजुकेट गर्ल्स एक राज्य-स्तरीय परियोजना प्रबंधन और कार्यान्वयन इकाई (पीएमआईयू) की स्थापना करेगी, जो मल्टी-ईयर पार्टनरशिप के एक हिस्से के रूप में, एक उच्च स्तरीय लीडरशिप काउंसिल के तहत लक्ष्यों को पूरा करने का काम करेगी। पीएमआईयू क्षमता निर्माणकर्ता की भूमिका निभाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि सर्वाधिक हाशिए पर रहने वाले समुदायों की सभी सरकारी योजनाओं तक पहुंच बने।” इस परियोजना के लिए, एजुकेट गर्ल्सकीपीएमआईयू सभी महिला पहलों को साथ लाने की दिशा में काम करेगी, और एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करेगी जिससे महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास और आजीविका के विभिन्न अवसरों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। इससे अपने राजनीतिक और कानूनी अधिकारों को समझने में भी उनको मदद मिलेगी।
एजुकेट गर्ल्स राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के उन जिलों में, जहां स्कूल से बाहर रहने वाली लड़कियों की संख्या अधिकतम है, सरकार और समुदायों के साथ मिलकर काम करती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि लड़कियों को स्कूलों में दाखिला दिया जाता है और उन्हें शिक्षित किया जाता है और वे एजुकेट गर्ल्स के सुधारात्मक शिक्षण पाठ्यक्रम के माध्यम से अच्छी पढ़ाई करती हैं, संस्था सरकार के साथ साझेदारी किया है। आने वर्षों में, इस गैर-लाभकारी संस्था का उद्देश्य बिहार के शैक्षिक रूप से अधिक पिछड़े जिलों में अपने काम का विस्तार करना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

क्या सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे?

बिहार सरकार ने युवाओं के लिए 1.72 लाख पदों पर सरकारी नौकरी का रखा लक्ष्य ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहेल ने शुक्रवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग...

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं का नाम वर्ष 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमेन लीडर्स लिस्ट में आना उस...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

Next Post
बिहार की अनामिका को हिंदी तो कमलकांत को मैथिली के साहित्य अकादमी अवार्ड

बिहार की अनामिका को हिंदी तो कमलकांत को मैथिली के साहित्य अकादमी अवार्ड

मुंबई में कोरोना का कहर, कई इलाकों में 31 मार्च तक लॉकडाउन

मुंबई में कोरोना का कहर, कई इलाकों में 31 मार्च तक लॉकडाउन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend