ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुंबई में कोरोना का कहर, कई इलाकों में 31 मार्च तक लॉकडाउन

UB India News by UB India News
March 13, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, महाराष्ट्र, स्वास्थ
0
मुंबई में कोरोना का कहर, कई इलाकों में 31 मार्च तक लॉकडाउन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना संकट एक बार फिर पैर पसार रहा है. करीब ढाई महीने बाद भारत में एक दिन में 24 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 24,882 हजार नए कोरोना केस आए और 140 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 19,957 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 23 दिसंबर 2020 को 24,712 कोरोना केस दर्ज किए गए थे. ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 13 लाख 33 हजार 728 हो गए हैं. कुल एक लाख 58 हजार 446 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ 9 लाख 73 हजार 260 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर दो लाख 2 हजार 22 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

मुंबई से सटे मीरा-भायंदर इलाके में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद पांच कोरोना हॉटस्पॉट में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। मीरा-भायंदर महानगरपालिका के आयुक्त ने लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक हॉटस्पॉट में सिर्फ इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी और इसके अलावा सभी दुकान बंद रहेंगे। हॉटस्पॉट और कंटेन्मेंट जोन के बाहर सभी दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल, बार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेंगी। जबकि मॉल रात 11 बजे तक ही खुले रहेंगे। आपको बता दें कि शुक्रवार को मीरा-भायंदर महानगरपालिका में 100 नए मामले सामने आए जबकि एक शख्स की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो गई। मीरा-भायंदर में अबतक कोरोना के 27,800 मामले सामने आ चुके हैं।

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 15,817 नए मामले आए, 56 मौतें हुईं
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के15,817 नए मामले सामने आए। लगातार तीसरे दिन इस साल के अब तक के सबसे अधिक मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22,82,191 हो गए, जबकि बीमारी के कारण 56 नई मौत होने के साथ मरने वालों की संख्या 52,723 तक पहुंच गई। राज्य में पिछली बार पिछले साल दो अक्टूबर को 15,000 से अधिक मामले आए थे, जिसके बाद नए मामलों में गिरावट आई थी। लेकिन पिछले महीने मामलों में तेज उछाल आया। राज्य में बुधवार और बृहस्पतिवार को 13,659 और 14,317 मामले सामने आए। शुक्रवार को अस्पतालों से 11,344 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 21,17,744 हो गई। राज्य में 1,10,485 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में पुणे शहर में सबसे अधिक 1,845 नए मामले सामने आए, इसके बाद नागपुर में 1,729 और मुंबई में 1,647 मामले आए।

परभणी में दो दिन का कर्फ्यू
कोविड-19 मामलों से निपटने के प्रयासों के तहत महाराष्ट्र के परभणी में प्रशासन ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्रों और जिले के कस्बों में दो दिन का कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। एक अधिकारी ने बताया कि कर्फ्यू शनिवार मध्य रात्रि से शुरू होगा और सोमवार सुबह छह बजे खत्म होगा। उन्होंने बताया कि जिले की नगरपालिका परिषदों, नगर पंचायतों और इन सीमाओं से बाहर तीन किलोमीटर क्षेत्र में कर्फ्यू लागू किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि सरकारी कार्यालयों, मेडिकल स्टोर, अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहनों को कर्फ्यू से छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे से सुबह नौ बजे तक ‘होम डिलीवरी’ की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले में पूजा स्थल 31 मार्च तक बंद रहेंगे। परभणी में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 44 मामले सामने आने के बाद मामलों की संख्या 9,143 पर पहुंच गई थी। जिले में अब तक संक्रमण से 341 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 8,455 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अभी 347 उपचाराधीन मरीज हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

by UB India News
July 2, 2026
0

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के...

Next Post
तेजस्वी यादव ने खोली रामसूरत राय की पोल! एक-एक कर गिनवाए CM नीतीश के मंत्री के सारे झूठ

तेजस्वी यादव ने खोली रामसूरत राय की पोल! एक-एक कर गिनवाए CM नीतीश के मंत्री के सारे झूठ

सुपौल में बंद घर के अंदर फंदे पर लटके मिले एक ही परिवार के पांच लोगों के शव

सुपौल में बंद घर के अंदर फंदे पर लटके मिले एक ही परिवार के पांच लोगों के शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend