ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत में खोलेगी बैंक की शाखा: उप मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in कारोबार, पटना, बिहार, भाजपा
0
सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत में खोलेगी बैंक की शाखा: उप मुख्यमंत्री

file photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक बैंक की शाखा खोलने हेतु संकल्पित है। 1078 स्थानों की सूची बैंकों को राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने सभी बैंकों से उन पंचायत सरकारी भवनों में शीघ्रता के साथ बैंक शाखा खोलने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि ७५ वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक मुख्य सचिवालय सभागार में आयोजित हुई‚ जिसकी अध्यक्षता करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार के सपने को साकार करने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बैंक जब जरूरतमंद लोगों को ऋढ देते हैं‚ तो वह बिहार के विकास में सहयोग करते हैं। भारत सरकार एवं बिहार सरकार रोजगार एवं उद्यमों को बढावा देने के उद्’ेश्य से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का संचालन कर रही है एवं सभी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं उसके प्रतिफल में बैंकों की अहम् भूमिका है। आवश्यकता इस बात की है कि बैंक पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता से काम करें। उन्होंने कहा कि उद्योग क्षेत्र में पश्चिम चंपारण में अच्छा काम हुआ है। पश्चिम चंपारण का चनपटिया मडल प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने की दिशा में नजीर बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्व–निधि योजना एवं स्टैंड अप इंडिया के तहत पात्र लाभुकों को ऋढ देकर अधिक–से–अधिक लोगों को आच्छादित करने की जरूरत है।
बिहार में एक बडा समूह छोटे–छोटे तबकों का है‚ जो छोटे–छोटे ऋढ के माध्यम से अपने रोजी–रोजगार को चलाते हैं। बैंकों को ऐसे समूहों पर विोष ध्यान देकर उन्हें संपोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उद्योग‚ पाुपालन‚ डेयरी‚ मत्स्य एवं अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार एवं स्वालंबन की पर्याप्त संभावनाएं हैं‚ जिसमें बैंकों को प्रतिबद्धता के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने सभी बैंक के प्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार के नव निर्माण एवं आत्मनिर्भर बिहार के सपने को साकार करने के लिए परिणामोन्मुखी व्यवस्था कायम करते हुए नई उर्जा के साथ काम करें। उन्होंने रिजर्व बैंक अफ इंडिया के प्रतिनिधि को इस दिाा में बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर सकारात्मक पहल करने की आवयकता बतायी‚ ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन का बेहतर प्रतिफल प्राप्त हो सके।उन्होंने कहा कि तरुण एवं किाोर वगोंर् में ऋढ प्रवाह बढाने की आवयकता है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आय सृजन की दृष्टि से कृषि आधारित उद्योग तथा मछली पालन‚ मधुमक्खी पालन‚ डेयरी‚ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तथा मुर्गी पालन आदि को भी अच्छादित किया गया है। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में सभी बैंक सकारात्मक रूप से आगे बढें। सरकार प्रत्येक स्तर पर सहयोग एवं कठिनाइयों को दूर करने के लिए तैयार है। उद्योग मंत्री मोहम्मद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार के लिए उद्योग क्षेत्र में कई योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। बिहार में इथेनॉल हब एवं आईटी पार्क सहित अन्य बडे प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है।

जिनमें बैंकों की बडी भूमिका होगी। इसलिए आवयकता इस बात की है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंक स्पीड ब्रेकर न बनें बल्कि आत्मनिर्भर बिहार के लिए सकारात्मक रूप से आगे बढें। कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बैंकों के असहयोगात्मक रवैया से योजनाएं बाधित हो रही हैं‚ आवेदन कम हो रहे हैं। उन्होंने नाबार्ड को बैंकों द्वारा क्रियान्वित ग्रामीण क्षेत्रों की स्कीम के समुचित अनुश्रवण की आवयकता बतायी। पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने बैंकों के असहयोगात्मक रवैया के प्रति असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि बैंकों में आवेदनों के निष्पादन में विलंब होने से लोगों में असंतोष एवं हताशा की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने राष्ट्रीयत बैंकों को निजी बैंकों की तर्ज पर काम करने के सुझाव दिए‚ ताकि अधिक–से–अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। इसके पूर्व वित्त विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ ने विस्तार से एजेंडावार प्रतिवेदन को समिति के समक्ष रखा एवं समीक्षोपरांत लचर प्रगति वाले ने बैंकों को कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए गए। आज की बैठक में साख जमा अनुपात‚ किसान क्रेडिट कार्ड‚ वार्षिक साख योजना (एसीपी) प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना ‚ प्रधानमंत्री जन–धन योजना‚ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना‚ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना‚ अटल पेंान योजना‚ मुद्रा लोन सहित अन्य बैंकिंग संबंधी मुद्’ों पर विस्तार से समीक्षा की गई एवं आवयक निर्देश दिए गये। बैठक के दौरान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर यूनुस हकीम ने विभागीय स्थिति एवं अपेक्षाओं के विषय में विस्तार से चर्चा की।उक्त बैठक में विकास आयुक्त मोहम्मद आमिर सुबहानी‚ भारत सरकार के संयुक्त सचिव भूषण कुमार सिन्हा‚ कृषि विभाग के सचिव एऩ सरवन कुमार‚ उद्योग विभाग के सचिव नर्मदश्ेवर लाल‚ सहकारिता सचिव श्रीमती वंदना प्रेयसी‚ जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बाला मुरुगन ड़ी सहित अन्य विभागों के प्रधान सचिव एवं सचिव‚ आरबीआई. के राज्य प्रतिनिधि श्री बृजराज‚ नाबार्ड एवं सभी राष्ट्रीयत एवं वाणिज्यिक बैंक के राज्य प्रतिनिधिगण‚ बीएसएऩएल. के सीज़ीएम एवं सभी जिलों से वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे जिला पदाधिकारी‚ जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक उपस्थित थे।

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

by UB India News
July 3, 2026
0

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल...

Next Post
अगर आप ठान लें तो कोई ऐसी कोई वजह नहीं कि हम 243 सीटें न जीतें : आरसीपी

अगर आप ठान लें तो कोई ऐसी कोई वजह नहीं कि हम 243 सीटें न जीतें : आरसीपी

एक थाने से दूसरे में भेजती रही पुलिस, बेटे के शव को बोरी में भरकर 3 KM पैदल चला लाचार पिता

एक थाने से दूसरे में भेजती रही पुलिस, बेटे के शव को बोरी में भरकर 3 KM पैदल चला लाचार पिता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend