ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अगर आप ठान लें तो कोई ऐसी कोई वजह नहीं कि हम 243 सीटें न जीतें : आरसीपी

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in जदयू, पटना, बिहार
0
अगर आप ठान लें तो कोई ऐसी कोई वजह नहीं कि हम 243 सीटें न जीतें : आरसीपी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अगर आप ठान लें तो कोई ऐसी कोई वजह नहीं कि हम 243 सीटें न जीतें. JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने ये बातें विधानसभा प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहीं. इस बयान की टाइमिंग को लेकर सियासत गरमाा गई है. आरसीपी सिंह यही नही रुके, उन्होंने विधानसभा प्रभारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए ये भी कहा कि अगर आप बूथ पर मजबूत हैं तो कोई आपको हिला नहीं सकता.

जाहिर है आरसीपी सिंह का ये बयान बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद JDU को उम्मीद के मुताबिक सीट नहीं मिलने के बाद से ही JDU का शीर्ष नेतृत्व यानी नीतीश कुमार परेशान है. संगठन में फेरबदल करने के बाद खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़कर आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया और वशिष्ठ नारायण सिंह के जगह उमेश कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान थमा दी है. कमान थामने के बाद से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष लगातार संगठन में फेरबदल कर पार्टी में नई जान फूंकना चाहते हैं लेकिन अभी जब बिहार में NDA की सरकार है. बीजेपी-जेडीयू सहित दो और पार्टियों की सरकार है तो आरसीपी सिंह का सभी विधानसभा सीट पर जीत की बात कहना क्या संकेत देता है.

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

बात सिर्फ आरसीपी सिंह ने ही बड़ी नहीं कही है बल्कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी विधान सभा प्रभारियों को कहा कि हमें हर दिन चुनाव की तैयारी
करनी है. इस बयान का भी मतलब इस वक्त क्या है, ये समझने की कोशिश की जा सकती है.
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आरसीपी सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से जेडीयू की कोशिश है कि आप सबमें नेतृत्व की क्षमता विकसित हो. हमारा मानना है कि आप सब लीडर हैं. अगर आप ठान लें तो कोई कारण नहीं कि 243 की 243 सीटें हम न जीतें. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमें पूरी निष्ठा और ईमानदारी से बिहार को आगे बढ़ाने का काम करना है.

आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारा संगठन बूथ तक स्थापित हो चुका है. अब हमारा काम हर बूथ पर अपने संगठन को व्यवस्थित और हर चीज से सुसज्जित कर मजबूती देना है. अगर आप बूथ पर मजबूत हैं, आपकी नींव मजबूत है तो आपको कोई हिला नहीं सकता. बूथ के साथियों से नियमित संपर्क और संवाद रखें. आपके नेता ने आप पर भरोसा किया है. हमें उनका भरोसा और हौसला दोनों बढ़ाना है.

सवाल है कि अभी चुनाव परिणाम के कुछ ही दिन हुए हैं और नीतीश कुमार की अगुवाई म सरकार बनी है तो फिर आरसीपी सिंह और उमेश कुशवाहा के बयान का मतलब क्या है? JDU चुनाव की तैयारियों में अभी से क्यू लग गई है?, यह आगे आने वाले दिनों में साफ होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

Next Post
एक थाने से दूसरे में भेजती रही पुलिस, बेटे के शव को बोरी में भरकर 3 KM पैदल चला लाचार पिता

एक थाने से दूसरे में भेजती रही पुलिस, बेटे के शव को बोरी में भरकर 3 KM पैदल चला लाचार पिता

आज जारी हो सकता है जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट,

आज जारी हो सकता है जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend