बिहार में अपराध के दरें बहुत तेजी से बढ़ी हैं. बिहार के मुख्यमंत्री, जो बात बात पर पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के जंगलराज का जिक्र करते हैं, अब खुद सवालों के घेरे में आ गए हैं. आंकड़ों की मानें तो बिहार में हर साल मर्डर केसेस में इजाफा हो रहा है और प्रदेश की कानून व्यवस्था धरी की धरी रह जा रही है.
ताजा मामला मुंगेर का है . जहाँ दो पक्षों के बिच हुए विवाद में घंटो तक गोलीबारी होती रही और अंत में 3 लोगो की जान चली गई कई घायल हो गये .
12 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जा हासिल करने के लिए मांगी गई रंगदारी का विवाद इतना बढ़ा कि मुंगेर के कासिम बाजार मुखबिरा चयां टोला में शुक्रवार दोपहर मारपीट हुई और रात में 2 घंटे फायरिंग। इस फायरिंग में ITC कर्मी और उसके एक बेटे की मौत हो गई। रंगदारी के आरोपी पक्ष का भी एक युवक मारा गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस पर भी हमला हो गया। इसमें एक कासिमबाजार थानेदार शशिभूषण सिंह समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। शनिवार सुबह भी 5 किलोमीटर के इलाके में तनाव व्याप्त है। बहुत मुश्किल से पुलिस अब शवों के पोस्टमार्टम की व्यवस्था कर सकी है। इससे पहले दुर्गापूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन को लेकर बवाल से मुंगेर सुर्खियों में रहा था।
आर्मी के एक जवान को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस के अनुसार 12 कट्ठा 3 धुर जमीन के लिए दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई। SP मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि घटना में 3 लोगों की मौत हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आर्मी जवान चंदन साह को गिरफ्तार किया है, वह मृतक जयजयराम साह का पुत्र है। मृतकों की पहचान एक पक्ष से जयजयराम साह (55) व उसका पुत्र कुंदन साह (26) और दूसरे पक्ष से मोहन महतो का पुत्र सागर बिंद (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने चयां टोला से करीब 8 बाइक बरामद की है। सभी को कासिम बाजार थाने में लाकर रखा गया है।
चयां मोहल्ले में 3 लोगों की मौत के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 12 वर्ष पूर्व ओम प्रकाश साह ने 12 कट्ठा 3 धुर जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर कब्जे को लेकर रामा बिंद ने ओमप्रकाश से 5 लाख की रंगदारी मांगी थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। शुक्रवार की दोपहर भी इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई। इसके बाद रात 8 बजे दोनों पक्ष के बीच अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें जयजयराम साह और सागर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुंदन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जमीन को लेकर कई वर्षों से चल रहा विवाद
जानकारी के अनुसार 12 वर्ष पूर्व ओम प्रकाश सहनी ने 12 कट्ठा 3 धूर जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर कब्जा को लेकर रामा बिंद ने ओमप्रकाश से पांच लाख रुपए रंगदारी मांगी थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। इसी विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया और तीन लोगों जान चली गयी।
दोपहर में तनाव, शाम में फायरिंग, रात में हत्या
इसी जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार की दोपहर भी दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई थी और तनाव का माहौल बन गया था। इसके बाद रात आठ बजे दोनों पक्ष के बीच अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें 26 वर्षीय कुंदन साह गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि गोलीबारी के दौरान घटनास्थल पर ही 18 वर्षीय सागर बिंद और 55 वर्षीय जयजय राम साह की मौत हो गई। सदर अस्पताल में रात 11:30 बजे तक दो लोगों का ही शव पहुंचा था। जिसमें सागर बिंद और कुंदन साव का शव शामिल है। जबकि जयजय राम साव का शव देर रात तक अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका था।
बोले एसपी
एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी के दौरान तीन लोगों की मौत हुई है। एक पक्ष से जयजय राम साह व उनके पुत्र कुंदन साह और दूसरे पक्ष से सागर कुमार महतो की मौत हुई है। पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में एक आर्मी जवान को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।