ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सोशल मीडिया के रेगूलेट करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा तैयार नियमों को सुप्रीम कोर्ट ने कहा दंतविहीन हैं

UB India News by UB India News
March 6, 2021
in Lokshbha2024, कानून, खास खबर, मीडिया
0
सोशल मीडिया के रेगूलेट करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा तैयार नियमों को सुप्रीम कोर्ट ने कहा दंतविहीन हैं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोशल मीडिया के रेगूलेट करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा तैयार नियमों को सुप्रीम कोर्ट ने दंतविहीन कहा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियोजन या जुर्माने का प्रावधान नहीं है। यह सिर्फ दिशा–निर्देश हैं। इस संबंध में कानून लाए बिना नियंत्रण नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही वेब सीरीज ‘तांडव’ को ले कर दर्ज प्राथमिकियों पर अमेजन प्राइम वीडियो की भारत प्रमुख अपर्णा पुरोहित को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान कर दी।

जस्टिस अशोक भूषण और आर सुभाष रेड्डी की बेंच ने वेब सीरीज तांडव को ले कर दर्ज प्राथमिकियों पर अग्रिम जमानत का अनुरोध करने वाली पुरोहित की याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस भी जारी किया। अदालत ने कहा कि सोशल मीडिया पर केंद्र के नियमन महज दिशानिर्देश हैं‚ इनमें डिजिटल प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोई प्रावधान नहीं हैं। केंद्र की ओर से पेश सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार उचित कदमों पर विचार करेगी‚ डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए किसी भी तरह के नियमों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने पुरोहित को अपनी याचिका में केंद्र को भी पक्षकार बनाने को कहा। तांडव नौ कडि़यों वाली एक वेब श्रंखला है जिसमें बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान‚ डिंपल कपाडि़या और मोहम्म्द जीशान अयूब ने अभिनय किया है। पुरोहित पर उत्तर प्रदेश पुलिस का अनुचित चित्रण करने‚और हिंदू देवी देवताओं के बारे में अपमानजनक बातें दिखाने के आरोप हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा था कि कुछ ‘ओवर दी टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म’ पर कई बार किसी न किसी तरह की अश्लील सामग्री दिखाई जाती है और इस तरह के कार्यक्रमों पर नजर रखने के लिए एक तंत्र की आवश्यकता है।

RELATED POSTS

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

अदालत ने केंद्र से सोशल मीडिया के नियमन के लिए उसके दिशा–निर्देश के बारे में बताने को भी कहा था। मेहता ने कहा कि वह सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती संस्थानों के लिए दिशा–निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम‚ २०२१ को रिकॉर्ड पर रखेंगे। पुरोहित की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने अपनी मुवक्किल के खिलाफ मामले को हैरान करने वाला बताया और कहा कि वह तो अमेजन की एक कर्मचारी हैं‚ न कि निर्माता या कलाकार लेकिन फिर भी उन्हें देशभर में वेब सीरीज ‘तांडव’ से जुड़े करीब दस मामलों में आरोपी बना दिया गया। इससे पहले २७ जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने वेब सीरीज ‘तांडव’ के निर्देशक अली अब्बास जफर‚पुरोहित‚ निर्माता हिमांशु मेहरा और शो के लेखक गौरव सोलंकी तथा अभिनेता मोहम्मद जीशान अयूब को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। पुरोहित ने सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद हाई कोर्ट के २५ फरवरी के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में दिए गए अग्रिम जमानत के अनुरोध को अदालत ने अस्वीकार कर दिया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
खजूरबानी शराबकांड़ के 9 दोषियों को फांसी की सजा

खजूरबानी शराबकांड़ के 9 दोषियों को फांसी की सजा

चुनावी राज्यों में वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाएं पीएम मोदी की तस्वीर : चुनाव आयोग

चुनावी राज्यों में वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाएं पीएम मोदी की तस्वीर : चुनाव आयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend