ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नल जल योजना में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों की खैर नहीं, नीतीश सरकार ने जारी की अधिसूचना

UB India News by UB India News
February 27, 2021
in अपराध, पटना, बिहार
0
नल जल योजना में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों की खैर नहीं, नीतीश सरकार ने जारी की अधिसूचना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक नल-जल योजना में गड़बड़ी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब बिहार सरकार एक्शन मोड में आ गयी है. सरकार की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें वैसे ठेकेदारों पर कार्रवाई की बात की है, जिनपर योजना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने का आरोप है.

शिकायत के बाद कार्रवाई का दिया आदेश

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

दरअसल, नीतीश सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में सात निश्चय पार्ट-1 के नल जल योजना के तहत हर घर जल पहुंचाने का संकल्प लिया था. इसके लिए पंचायती राज के तहत काम शुरू किया गया. लेकिन काम के दौरान कॉन्ट्रैक्ट पाने वाली कंपनी और ठेकेदारों ने कई जगह सही से काम नहीं किया, जिसकी शिकायत सरकार तक पहुंची है. ऐसे में नीतीश कुमार की सरकार ने अब सभी ठेकेदारों और संबंधित एजेंसियों को चेतावनी देते हुए कार्रवाई करने की बात कही है.

सरकार ने दी 15 दिनों की मोहलत

मिली जानकारी अनुसार सरकार को मिली शिकायतों के बाद यह नोटिस जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि 15 दिनों के अंदर उन सभी सड़कों की मरम्मत की जाए, जिन्हें योजना के दौरान खोद कर छोड़ दिया गया है. वहीं, जहां नल जल पूरी तरह काम नहीं कर रहा है, वहां तुरंत इसे चालू किया जाए. दरअसल, नल जल योजना केतहत काम करने के दौरान सड़कों पर गड्ढे खोदकर उसे खुला छोड़ दिया गया है. वहीं, अनगिनत पंचायतों में नल जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी है.

सरकारी आदेश के बाद मचा हड़कंप

सरकार ने ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवा कर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है. सरकार के इस आदेश के बाद सभी पंचायत में काम करने वाले ठेकेदारों और एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकांश जगह पर या तो काम अधूरा है या पूरी तरह काम नहीं कर रहा है. ऐसे में अगर 15 दिनों के अंदर काम पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिन उन लोगों के लिए मुश्किल होंगे जिन्होंने सरकार की इस योजना में गड़बड़ी की है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

Next Post
जल्द उद्योग के मामले में बिहार बनेगा आत्मनिर्भर:शाहनवाज हुसैन

जल्द उद्योग के मामले में बिहार बनेगा आत्मनिर्भर:शाहनवाज हुसैन

असम-बंगाल के चुनाव में किस्मत आजमाएगी RJD, तेजस्वी करेंगे दोनों राज्यों के इन नेताओं से मुलाकात

असम-बंगाल के चुनाव में किस्मत आजमाएगी RJD, तेजस्वी करेंगे दोनों राज्यों के इन नेताओं से मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend