ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की

UB India News by UB India News
February 24, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, प्रदेश
0
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, क्योंकि बीजेपी और उसके सहयोगी पार्टियों ने केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया। उपराज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन द्वारा सिफारिश किए जाने के तुरंत बाद कैबिनेट ने यह कदम उठाया है। इसी सप्ताह विश्वास मत प्रस्ताव पर मतदान से पहले मुख्यमंत्री नारायणसामी ने इस्तीफा दे दिया था और केंद्र शासित प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार गिर गई थी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इसी सप्ताह विश्वास मत प्रस्ताव पर मतदान से पहले मुख्यमंत्री नारायणसामी ने इस्तीफा दे दिया था और केंद्र शासित प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार गिर गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद विधानसभा होगी भंग
बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं को बताया कि पुडुचेरी (Puducherry) में सत्तारूढ़ दल के कुछ विधायकों के पार्टी से अलग होने के बाद नारायणसामी नीत सरकार ने इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने के बाद किसी ने भी सरकार गठन का दावा पेश नहीं किया. इसके बाद उपराज्यपाल ने पुडुचेरी में विधानसभा भंग करने की सिफारिश की. जावड़ेकर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इसके बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद विधानसभा भंग हो जायेगी. उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा आने वाले दिनों में होने की उम्मीद है और इसके बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जायेगी.

बीजेपी की सरकार आने पर पुडुचेरी के वजूद पर खतरा: नारायणसामी
पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को बीजेपी (BJP), एआईएनआरसी और अन्नाद्रमुक गठबंधन को समर्थन नहीं देना चाहिए क्योंकि इन दलों को, संघ शासित प्रदेश का तमिलनाडु में विलय करने में कोई हिचक नहीं होगी. नारायणसामी ने यहां एक सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘बीजेपी ने एआईएनआरसी और अन्नाद्रमुक के साथ मिलकर मेरी सरकार को अलोकतांत्रिक और अनैतिक तरीके से साजिश कर के गिराया.’ उन्होंने कहा, ‘जून 2016 में मेरी सरकार बनने के पहले ही केंद्र सरकार ने मई में पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को पुडुचेरी का उप राज्यपाल बना दिया था.’ उन्होंने कहा, ‘इससे यह स्पष्ट रूप से सिद्ध होता है कि राजग ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची थी.’ कांग्रेस नेता नारायणसामी ने विश्वास मत परीक्षण से पहले मुख्यमंत्री पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में बीजेपी नीत गठबंधन को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा और उसके सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी. नारायणसामी ने कहा कि अगर बीजेपी गठबंधन सत्ता में आ गया तो संघ शासित प्रदेश के रूप में पुडुचेरी (Puducherry) की अलग पहचान समाप्त हो जाएगी और तमिलनाडु के साथ इसका विलय कर दिया जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
‘डिवाइड पॉलिसी’ घर में ही घिरे राहुल गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उठाए सवाल

'डिवाइड पॉलिसी' घर में ही घिरे राहुल गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उठाए सवाल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का ऐतिहासिक आगाज, 112 पर इंग्लैंड ढेर

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का ऐतिहासिक आगाज, 112 पर इंग्लैंड ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend