ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

MSP पर खरीद को कानूनी दर्जा संभव नहीं, अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा 10 लाख करोड़ से अधिक का बोझ

UB India News by UB India News
February 21, 2021
in कारोबार, पटना, भाजपा
0
MSP पर खरीद को कानूनी दर्जा संभव नहीं, अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा 10 लाख करोड़ से अधिक का बोझ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन (बीआईए) की ओर से ‘कृषि और विकास’ विषयक देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान में पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कोई भी सरकार एमएसपी पर खरीद के लिए निजी क्षेत्र को बाध्य नहीं कर सकती है। कहा कि एमएसपी पर खरीद को कानूनी स्वरूप देना भी संभव नहीं है, क्योंकि इसके लिए 10 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020-21 में देश की जीडीपी नकारात्मक में रहने का अनुमान है।

सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार खाद्य, फर्टिलाइजर, पीएम किसान, फसल बीमा व ब्याज अनुदान आदि के तौर पर वर्ष 2020-21 में किसानों को 6 लाख 56 हजार करोड़ अनुदान के तौर पर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 तक जहां पंजाब प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश में प्रथम स्थान पर था वहीं अब 13 वें स्थान पर है। खेती की विविधता अपनाए बिना केवल धान व गेहूं की खेती से किसानों की आय को नहीं बढ़ाया जा सकता है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि 1990 तक भारत और चीन की प्रति व्यक्ति आय लगभग समान थी, मगर आज चीन की आय भारत से पांच गुनी अधिक है, क्योंकि चीन ने 1976 में ही आर्थिक व कृषि सुधार शुरू कर दिया था। कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अगले पांच साल में किसानों की आय को दोगुना करने का जो लक्ष्य तय किया है वह कृषि में सुधार करके ही हासिल किया जा सकेगा।

सुशील मोदी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण धान की फसल के लिए उपयुक्त पानी की प्रचुरता वाले बिहार, बंगाल और पूर्वी भारत की जगह पंजाब को प्रोत्साहित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल खेतान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। व्याख्यान का संक्षिप्त परिचय पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी ने दिया।

बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर से ‘कृषि और विकास’ विषयक देशरत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान में वक्तव्य-
* आजादी के 74 साल बाद की गई है कृषि में सुधार की कोशिश
* कोई भी सरकार निजी क्षेत्र को एमएसपी पर खरीद के लिए नहीं कर सकती बाध्य
* कोई भी सरकार एमएसपी पर खरीद के लिए निजी क्षेत्रों को बाध्य नहीं कर सकती है। वहीं, एमएसपी पर खरीद को कानूनी स्वरूप देना भी संभव नहीं है क्योंकि इसके लिए 10 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।
* केन्द्र सरकार खाद्य, फर्टिलाइजर, पीएम किसान, फसल बीमा व ब्याज अनुदान आदि के तौर पर वर्ष 2020-21 में किसानों को 6 लाख 56 हजार करोड़ का अनुदान के दिया है। एफसीआई के गोदाम में क्षमता से ढाई गुना अधिक अनाज हैं। 2000 तक पंजाब प्रतिव्यक्ति आय में पहले, आज 13 वें स्थान पर है।
* 1990 तक भारत और चीन की प्रति व्यक्ति आय लगभग समान थी, मगर आज चीन की आय भारत से पांच गुना अधिक है, क्योंकि चीन ने 1976 में ही आर्थिक व कृषि सुधार शुरू कर दिया, नतीजतन अगले छह साल में ही वह किसानों की आय दोगुनी करने में सफल रहा।
* नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अगले 5 साल में किसानों की आय को दोगुना करने का जो लक्ष्य तय किया है वह कृषि में सुधार करके ही हासिल किया जा सकेगा।
* पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण धान की फसल के लिए उपयुक्त पानी की प्रचूरता वाले बिहार, बंगाल पूर्वी भारत की जगह पंजाब को प्रोत्साहित किया गया। वहां के किसान खेती की विविधता को न अपना कर अपने खेत के 85 प्रतिशत हिस्से में केवल धान व गेहूं की खेती करने लगे।
* फलतः वहां जमीनी पानी का अंधाधुंध दोहण और फर्टिलाइजर का अनियंत्रित उपयोग के कारण आज वहां भूजल स्तर 350 से 400 फीट नीचे चला गया है। रासायनिक खाद के अत्यधिक उपयोग के कारण पीने के शुद्ध पानी का संकट गहराने के साथ ही पंजाब को रेगिस्तान बनने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

Next Post
राज्यपाल मनोनयन की सीटों पर आज लगेगी मुहर

राज्यपाल मनोनयन की सीटों पर आज लगेगी मुहर

राजद के चुनावी पोस्टर से क्यों गायब किए जा रहे हैं लालू यादव!

राजद के चुनावी पोस्टर से क्यों गायब किए जा रहे हैं लालू यादव!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend