ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा की आज बड़ी बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित

UB India News by UB India News
February 21, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
भाजपा की आज बड़ी बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा संभव है. सभी राज्यों के अध्यक्षों के अलावा प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) भी हिस्सा लेंगे.

भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की आज होने वाली बैठक को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। कोरोना महामारी के दौरान यह राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक होगी जिसमें नेताओं की शारीरिक उपस्थिति रहेगी। इससे पहले पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय महासचिवों और राज्यों के संगठन महामंत्रियों के साथ कुछ अहम बैठकें की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल हुई अहम बैठकों में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के एजेंडे, राज्य की इकाइयों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और चुनावी राज्यों की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक रविवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होगी। उन्होंने कहा, ‘‘इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति होगी तथा बैठक की अध्यक्षता जगत प्रकाश नड्डा करेंगे। प्रधानमंत्री इस बैठक का शुभारंभ करेंगे और संबोधित भी करेंगे।’’

रविवार की बैठक में सभी राज्यों के अध्यक्षों के अलावा प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) भी हिस्सा लेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब तीन कृषि कानूनों को लेकर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले लगभग तीन महीने से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे किसान संगठन अपने आंदोलन को देशव्यापी बनाने की कोशिशों में हैं और वे लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलवार हैं।

पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा संभव है। नड्डा ने अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद पिछले साल अपनी नई टीम गठित की थी।

बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे. बैठक में बीजेपी के सभी राज्यों के अध्यक्ष, प्रभारी और सहप्रभारी शामिल होंगे. सभी प्रदेशों के संगठन महामंत्री भी बैठक में मौजूद रहेंगे. देश में कोरोना महामारी फैलने के बाद ये बीजेपी के नेताओं की पहली बड़ी बैठक होगी, जिसमें सभी बड़े नेता शामिल होंगे.

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव
ये बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब अगले कुछ महीनों में ही देश में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाड, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. जबकि करीब 90 दिनों से किसानों के आंदोलन से विपक्षी पार्टियों को संजीवनी मिल गई है. इससे पहले कल संगठन मंत्रियों की बैठक के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महामंत्रियों के साथ बैठक की और रविवार को होने वाली बैठक के एजेंडे पर चर्चा की.

उधर तीन कृषि कानूनों को लेकर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले लगभग तीन महीने से आंदोलन कर रहे हैं. आंदोलन कर रहे किसान संगठन अपने आंदोलन को देशव्यापी बनाने की कोशिशों में हैं और वे लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलवार हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
किसान आंदोलन की नई रणनीति पर रार, महापंचायत और दिल्ली में पेंच

किसान आंदोलन की नई रणनीति पर रार, महापंचायत और दिल्ली में पेंच

सूबे में बढ़ी है उत्पादन और उत्पादकताः नीतीश

सूबे में बढ़ी है उत्पादन और उत्पादकताः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend