ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोजपा में हो सकती है बड़ी टूट! कई दर्जन नेता आज थाम सकते हैं जदयू का दामन

UB India News by UB India News
February 18, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना
0
लोजपा में हो सकती है बड़ी टूट! कई दर्जन नेता आज थाम सकते हैं जदयू का दामन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में विधानसभा के चुनाव हो चुके हैं और नई सरकार के गठन को लगभग करीब 4 महीने हो चुके हैं. लेकिन राजनीतिक दलों के बीच खींचतान से सूबे की सियासत अब भी गरमाई है. बिहार में दल-बदल का दौर अभी तक चल रहा है. अलग-अलग दलों के नेताओं के बीच मुलाकातों के साथ राजनीतिक दलों में टूट पड़ी हुई है. तमाम दलों के नेताओं की पार्टी के खिलाफ बगावत देखने को मिल रही है. फिलहाल मुसीबत लोक जनशक्ति पार्टी के लिए आ खड़ी हुई है. विधानसभा चुनाव के वक्त जिस तरह लोजपा ने जदयू के खिलाफ माहौल बनाया, वह अब उसी पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. लोजपा से भारी संख्या में नेताओं के जदयू में जाने की अटकलें हैं.

दावा किया जा रहा है कि लोजपा में बड़ी टूट होने जा रही है. लोजपा के निष्‍कासित पूर्व प्रवक्‍ता केशव सिंह ने यह दावा किया है. उन्होंने कहा है कि कई दर्जन नेता 18 फरवरी (आज) लोजपा को छोड़कर जदयू में शामिल हो सकते हैं. केशव सिंह का दावा है कि करीब 5 दर्जन से अधिक नेता लोजपा का दामन छोड़ने का मन बना चुके हैं, जिसमें कई जिलाध्यक्ष भी हैं. केशव सिंह की मानें तो इन बागी नेताओं ने हाल ही में एक बैठक में लोजपा को छोड़ने का फैसला लिया था. जो 18 फरवरी यानी आज को जदयू के पटना कार्यालय में मिलन समारोह में औपचारिक तौर पर नीतीश की पार्टी के साथ जुड़ेंगे. गौरतलब है कि इसके पहले जनवरी में भी लोजपा के 27 नेताओं ने एक साथ पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया था.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

हालांकि लोजपा को एक बड़ा झटका बुधवार को भी लगा, जब रामेश्वर प्रसाद चौरसिया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. रामेश्वर प्रसाद चौरसिया पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा को छोड़कर लोजपा में शामिल हुए थे. चौरसिया ने 2020 में लोजपा से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा. लोजपा से इस्तीफा देने के बाद चौरसिया ने आगे की रणनीति के बारे में खुलासा नहीं किया, लेकिन संभावना जताई जा रही है वे फिर से बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ सड़क पर उतरे RJD कार्यकर्ता, पीएम मोदी का फूंका पुतला

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ सड़क पर उतरे RJD कार्यकर्ता, पीएम मोदी का फूंका पुतला

कोरोना काल में पिछले दरवाजे से लाया गया कृषि कानून:तारिक अनवर

कोरोना काल में पिछले दरवाजे से लाया गया कृषि कानून:तारिक अनवर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend