ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ममता को झटका? TMC के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

UB India News by UB India News
February 12, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
ममता को झटका? TMC के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा में इस्तीफे का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा-मेरे जीवन में ये घड़ी आई है कि तय करूं कि देश बड़ा, पार्टी बड़ी या मैं बड़ा?

पूर्व रेलमंत्री और ममता की पार्टी के वरिष्ठ सांसद ने कहा- आज मुझे आत्मा ये कह रही है कि यहां बैठे बैठे आप चुपचाप रहो और कुछ नहीं कह सकते हो तो उससे अच्छा है कि यहां से आप त्यागपत्र दो, और जाकर बंगाल की भूमि में लोगों के बीच रहो, मैं आज यहां से इस्तीफा दे रहा हूं, और देश के लिए बंगाल के लिए हमेशा हमेशा काम करता रहूंगा।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

उन्होंने कहा- जिस प्रकार से हिंसा हो रही है मेरे प्रांत में जिस प्रकार से लोकतंत्र में कुछ भी हो तो मुझे यहां बैठा बैठा बड़ा अजीब लग रहा है कि कुछ करूं क्या। हम ऐसी जगह से आते हैं जहां रविंद्र नाथ टैगोर, खुदिराम बोस पैदा हुए, असल में हम जन्मभूमि के लिए ही हैं और मुझसे यह देखा नहीं जा रहा।

उन्होंने कहा- हम करें तो क्या, सीमित हैं, एक पार्टी में हैं तो पार्टी की लाइन लेनी है, और मैं अपनी पार्टी के लिए आभारी हूं कि मुझे यहां बैठाया है। लेकिन मुझे घुटन महसूस होती है कि हम कुछ कर नहीं पा रहे हैं, उधर अत्याचार, मेरी आत्मा की आवाज ये कह रही है।

जिस वक्त उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान किया उस समय डिप्टी चेयरमैन ने कहा कि राज्यसभा में त्यागपत्र के लिए एक तय प्रक्रिया है और आपको उसका पालन करना पड़ेगा। हालांकि डिप्टी चेयरमैन बोलते रहे और दिनेश त्रिवेदी ने कहा दिया कि वे अभी से अपने पद से त्यागपत्र देते हैं। दिनेश त्रिवेदी पिछले साल ही टीएमसी कोटे से राज्यसभा सांसद चुनकर आए थे और बतौर राज्यसभा सांसद यह उनका तीसरा कार्यकाल था।

गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने जब 2011 में रेलमंत्री का पद छोड़कर पश्चिम बंगाल में सीएम का पद संभाला था उस वक्त ममता की जगह दिनेश त्रिवेदी को रेलमंत्री बनाया गया था। हालांकि मार्च 2012 में रेल बजट पेश करने के बाद उन्होंने रेलमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में आग, 11 लोगों की मौत

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में आग, 11 लोगों की मौत

आज से आम लोगों के लिए खुला मुगल गार्डन

आज से आम लोगों के लिए खुला मुगल गार्डन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend