ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुभाष सिंह बने सहकारिता मंत्री सम्राट चौधरी को पंचायती राज विभाग जनक राम को मिला खान एवं भूतत्‍व विभाग

UB India News by UB India News
February 9, 2021
in पटना, भाजपा
0
सुभाष सिंह बने सहकारिता मंत्री सम्राट चौधरी को पंचायती राज विभाग जनक राम को मिला खान एवं भूतत्‍व विभाग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार किया गया। 17 नए मंत्री बनाए गए। सुभाष सिंह बने सहकारिता मंत्री सम्राट चौधरी को पंचायती राज विभाग जनक राम को मिला खान एवं भूतत्‍व विभाग

सुभाष सिंह (भाजपा)
गोपालगंज सीट से वर्तमान विधायक सुभाष सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में लालू प्रसाद के साले और BSP कैंडिडेट साधु यादव को मात दी थी। 2015 में BJP के टिकट पर सुभाष सिंह ने RJD के रियाजुल हक को हराया था। उन्होंने 2010 और अक्टूबर 2005 के चुनाव में भी रियाजुल हक को मात दी थी। फरवरी 2005 में BSP के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे रियाजुल हक ने सुभाष सिंह को हराया था।

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

सम्राट चौधरी (भाजपा)
MLC सम्राट चौधरी का जन्म 16 नवंबर 1968 को मुंगेर के तारापुर प्रखंड के लखनपुर गांव में हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश पूर्व उपाध्यक्ष हैं। सम्राट चौधरी बिहार सरकार में 1999 में कृषि मंत्री और 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री रह चुके हैं। राजनीतिज्ञ परिवार से सम्बन्ध रखने वाले सम्राट के पिता शकुनी चौधरी सात बार विधायक और सांसद रह चुके हैं। वहीं, मां पार्वती देवी तारापुर से विधायक रह चुकी हैं। विद्यालय जीवन के बाद सम्राट ने मदुरै कामराज विश्वविद्यालय से PFC की पढ़ाई की। सम्राट ने 2007 में ममता चौधरी से विवाह किया। इनकी दो सन्तान हैं– प्रणय प्रियम चौधरी और चारू प्रिया। सम्राट चौधरी 1990 में सक्रिय राजनीति में शामिल हुए और 19 मई 1999 को उन्होंने बिहार सरकार में कृषि मंत्री के पद की शपथ ली। उन्होंने वर्ष 2000 और 2010 में परबत्ता विधानसभा से चुनाव लड़ा और विधायक निर्वाचित हुए। 2010 में उन्हें बिहार विधानसभा में विपक्षी दल के मुख्य सचेतक बनाया गया था। 2 जून 2014 को बिहार सरकार में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री पद की शपथ ली और कार्यभार संभाला था। 2018 में भारतीय जनता पार्टी में उन्हें बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया। वर्तमान में सम्राट चौधरी भाजपा से विधान परिषद के सदस्य हैं।

जनक राम (भाजपा)
जनक राम गोपालगंज से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव BJP के टिकट पर जीता था। वह वाणिज्य पर बनी संसद की स्थायी समिति के सदस्य थे। वह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान जनक राम बसपा से भाजपा में शामिल हुए थे। तब जनक राम ने रिकॉर्ड 2लाख 74 हजार मतों से जीत दर्ज की थी। जनक राम भाजपा में दलित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और पार्टी के स्टार प्रचारक भी रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
लेसी सिंह को खाद्य,मदन सहनी को कल्‍याण सुमित सिंह को विज्ञान ,जयंत राज को ग्रामीण कार्य एवं जमां खां होंगे अल्‍पसंख्‍यक विभाग के मंत्री

लेसी सिंह को खाद्य,मदन सहनी को कल्‍याण सुमित सिंह को विज्ञान ,जयंत राज को ग्रामीण कार्य एवं जमां खां होंगे अल्‍पसंख्‍यक विभाग के मंत्री

श्रवण कुमार ग्रामीण विकास विभाग संजय झा  जलसंसाधन, सूचना और जनसंपर्क और सुनील कुमार होंगे मद्य निषेध के मंत्री

श्रवण कुमार ग्रामीण विकास विभाग संजय झा जलसंसाधन, सूचना और जनसंपर्क और सुनील कुमार होंगे मद्य निषेध के मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend